Job 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINCV

1 तब अय्योब ने उत्तर दिया:

BSB

2 “Listen carefully to my words; let this be your consolation to me.

HINCV

2 “अब ध्यान से मेरी बात सुन लो और इससे तुम्हें सांत्वना प्राप्‍त हो.

BSB

3 Bear with me while I speak; then, after I have spoken, you may go on mocking.

HINCV

3 मेरे उद्गार पूर्ण होने तक धैर्य रखना, बाद में तुम मेरा उपहास कर सकते हो.

BSB

4 Is my complaint against a man? Then why should I not be impatient?

HINCV

4 “मेरी स्थिति यह है कि मेरी शिकायत किसी मनुष्य से नहीं है, तब क्या मेरी अधीरता असंगत है?

BSB

5 Look at me and be appalled; put your hand over your mouth.

HINCV

5 मेरी स्थिति पर ध्यान दो तथा इस पर चकित भी हो जाओ; आश्चर्यचकित होकर अपने मुख पर हाथ रख लो.

BSB

6 When I remember, terror takes hold, and my body trembles in horror.

HINCV

6 उसकी स्मृति मुझे डरा देती है; तथा मेरी देह आतंक में समा जाती है.

BSB

7 Why do the wicked live on, growing old and increasing in power?

HINCV

7 क्यों दुर्वृत्त दीर्घायु प्राप्‍त करते जाते हैं? वे उन्‍नति करते जाते एवं सशक्त हो जाते हैं.

BSB

8 Their descendants are established around them, and their offspring before their eyes.

HINCV

8 इतना ही नहीं उनके तो वंश भी, उनके जीवनकाल में समृद्ध होते जाते हैं.

BSB

9 Their homes are safe from fear; no rod of punishment from God is upon them.

HINCV

9 उनके घरों पर आतंक नहीं होता; उन पर परमेश्वर का दंड भी नहीं होता.

BSB

10 Their bulls breed without fail; their cows bear calves and do not miscarry.

HINCV

10 उसका सांड़ बिना किसी बाधा के गाभिन करता है; उसकी गाय बच्‍चे को जन्म देती है, तथा कभी उसका गर्भपात नहीं होता.

BSB

11 They send forth their little ones like a flock; their children skip about,

HINCV

11 उनके बालक संख्या में झुंड समान होते हैं; तथा खेलते रहते हैं.

BSB

12 singing to the tambourine and lyre and making merry at the sound of the flute.

HINCV

12 वे खंजरी एवं किन्‍नोर की संगत पर गायन करते हैं; बांसुरी का स्वर उन्हें आनंदित कर देता है.

BSB

13 They spend their days in prosperity and go down to Sheol in peace.

HINCV

13 उनके जीवन के दिन तो समृद्धि में ही पूर्ण होते हैं, तब वे एकाएक अधोलोक में प्रवेश कर जाते हैं.

BSB

14 Yet they say to God: ‘Leave us alone! For we have no desire to know Your ways.

HINCV

14 वे तो परमेश्वर को आदेश दे बैठते हैं, ‘दूर हो जाइए मुझसे!’ कोई रुचि नहीं है हमें आपकी नीतियों में.

BSB

15 Who is the Almighty, that we should serve Him, and what would we gain if we pray to Him?’

HINCV

15 कौन है यह सर्वशक्तिमान, कि हम उनकी सेवा करें? क्या मिलेगा, हमें यदि हम उनसे आग्रह करेंगे?

BSB

16 Still, their prosperity is not in their own hands, so I stay far from the counsel of the wicked.

HINCV

16 तुम्हीं देख लो, उनकी समृद्धि उनके हाथ में नहीं है, दुर्वृत्तों की परामर्श मुझे स्वीकार्य नहीं है.

BSB

17 How often is the lamp of the wicked put out? Does disaster come upon them? Does God, in His anger, apportion destruction?

HINCV

17 “क्या कभी ऐसा हुआ है कि दुष्टों का दीपक बुझा हो? अथवा उन पर विपत्ति का पर्वत टूट पड़ा हो, क्या कभी परमेश्वर ने अपने कोप में उन पर नाश प्रभावी किया है?

BSB

18 Are they like straw before the wind, like chaff swept away by a storm?

HINCV

18 क्या दुर्वृत्त वायु प्रवाह में भूसी-समान हैं, उस भूसी-समान जो तूफान में विलीन हो जाता है?

BSB

19 It is said that God lays up one’s punishment for his children. Let God repay the man himself, so he will know it.

HINCV

19 तुम दावा करते हो, ‘परमेश्वर किसी भी व्यक्ति के पाप को उसकी संतान के लिए जमा कर रखते हैं.’ तो उपयुक्त हैं कि वह इसका दंड प्रभावी कर दें, कि उसे स्थिति बोध हो जाए.

BSB

20 Let his eyes see his own destruction; let him drink for himself the wrath of the Almighty.

HINCV

20 उत्तम होगा कि वह स्वयं अपने नाश को देख ले; वह स्वयं सर्वशक्तिमान के कोप का पान कर ले.

BSB

21 For what does he care about his household after him, when the number of his months has run out?

HINCV

21 क्योंकि जब उसकी आयु के वर्ष समाप्‍त कर दिए गए हैं तो वह अपनी गृहस्थी की चिंता कैसे कर सकता है?

BSB

22 Can anyone teach knowledge to God, since He judges those on high?

HINCV

22 “क्या यह संभव है कि कोई परमेश्वर को ज्ञान दे, वह, जो परलोक के प्राणियों का न्याय करते हैं?

BSB

23 One man dies full of vigor, completely secure and at ease.

HINCV

23 पूर्णतः सशक्त व्यक्ति का भी देहावसान हो जाता है, उसका, जो निश्चिंत एवं संतुष्ट था.

BSB

24 His body is well nourished, and his bones are rich with marrow.

HINCV

24 जिसकी देह पर चर्बी थी तथा हड्डियों में मज्जा भी था.

BSB

25 Yet another man dies in the bitterness of his soul, having never tasted prosperity.

HINCV

25 जबकि अन्य व्यक्ति की मृत्यु कड़वाहट में होती है, जिसने जीवन में कुछ भी सुख प्राप्‍त नहीं किया.

BSB

26 But together they lie down in the dust, and worms cover them both.

HINCV

26 दोनों धूल में जा मिलते हैं, और कीड़े उन्हें ढांक लेते हैं.

BSB

27 Behold, I know your thoughts full well, the schemes by which you would wrong me.

HINCV

27 “यह समझ लो, मैं तुम्हारे विचारों से अवगत हूं, उन योजनाओं से भी, जिनके द्वारा तुम मुझे छलते रहते हो.

BSB

28 For you say, ‘Where now is the nobleman’s house, and where are the tents in which the wicked dwell?’

HINCV

28 तुम्हारे मन में प्रश्न उठ रहा है, ‘कहां है उस कुलीन व्यक्ति का घर, कहां है वह तंबू, जहां दुर्वृत्त निवास करते हैं?’

BSB

29 Have you never asked those who travel the roads? Do you not accept their reports?

HINCV

29 क्या तुमने कभी अनुभवी यात्रियों से प्रश्न किया है? क्या उनके साक्ष्य से तुम परिचित हो?

BSB

30 Indeed, the evil man is spared from the day of calamity, delivered from the day of wrath.

HINCV

30 क्योंकि दुर्वृत्त तो प्रलय के लिए हैं, वे कोप-दिवस पर बंदी बना लिए जाएंगे.

BSB

31 Who denounces his behavior to his face? Who repays him for what he has done?

HINCV

31 कौन उसे उसके कृत्यों का स्मरण दिलाएगा? कौन उसे उसके कृत्यों का प्रतिफल देगा?

BSB

32 He is carried to the grave, and watch is kept over his tomb.

HINCV

32 जब उसकी मृत्यु पर उसे दफन किया जाएगा, लोग उसकी कब्र पर पहरेदार रखेंगे.

BSB

33 The clods of the valley are sweet to him; everyone follows behind him, and those before him are without number.

HINCV

33 घाटी की मिट्टी उसे मीठी लगती है; सभी उसका अनुगमन करेंगे, जबकि असंख्य तो वे हैं, जो उसकी यात्रा में होंगे.

BSB

34 So how can you comfort me with empty words? For your answers remain full of falsehood.”

HINCV

34 “तुम्हारे निरर्थक वचन मुझे सांत्वना कैसे देंगे? क्योंकि तुम्हारे प्रत्युत्तर झूठी बातों से भरे हैं!”

Questions about Job 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.