Job 21

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINIRV

1 तब अय्यूब ने कहा,

BSB

2 “Listen carefully to my words; let this be your consolation to me.

HINIRV

2 “चित्त लगाकर मेरी बात सुनो; और तुम्हारी शान्ति यही ठहरे।

BSB

3 Bear with me while I speak; then, after I have spoken, you may go on mocking.

HINIRV

3 मेरी कुछ तो सहो, कि मैं भी बातें करूँ; और जब मैं बातें कर चुकूँ, तब पीछे ठट्ठा करना।

BSB

4 Is my complaint against a man? Then why should I not be impatient?

HINIRV

4 क्या मैं किसी मनुष्य की दुहाई देता हूँ? फिर मैं अधीर क्यों न होऊँ?

BSB

5 Look at me and be appalled; put your hand over your mouth.

HINIRV

5 मेरी ओर चित्त लगाकर चकित हो, और अपनी-अपनी उँगली दाँत तले दबाओ।

BSB

6 When I remember, terror takes hold, and my body trembles in horror.

HINIRV

6 जब मैं कष्टों को स्मरण करता तब मैं घबरा जाता हूँ, और मेरी देह काँपने लगती है।

BSB

7 Why do the wicked live on, growing old and increasing in power?

HINIRV

7 क्या कारण है कि दुष्ट लोग जीवित रहते हैं, वरन् बूढ़े भी हो जाते, और उनका धन बढ़ता जाता है? (अय्यू. 12:6)

BSB

8 Their descendants are established around them, and their offspring before their eyes.

HINIRV

8 उनकी सन्तान उनके संग, और उनके बाल-बच्चे उनकी आँखों के सामने बने रहते हैं।

BSB

9 Their homes are safe from fear; no rod of punishment from God is upon them.

HINIRV

9 उनके घर में भयरहित कुशल रहता है, और परमेश्वर की छड़ी उन पर नहीं पड़ती।

BSB

10 Their bulls breed without fail; their cows bear calves and do not miscarry.

HINIRV

10 उनका साँड़ गाभिन करता और चूकता नहीं, उनकी गायें बियाती हैं और बच्चा कभी नहीं गिराती। (निर्ग. 23:26)

BSB

11 They send forth their little ones like a flock; their children skip about,

HINIRV

11 वे अपने लड़कों को झुण्ड के झुण्ड बाहर जाने देते हैं, और उनके बच्चे नाचते हैं।

BSB

12 singing to the tambourine and lyre and making merry at the sound of the flute.

HINIRV

12 वे डफ और वीणा बजाते हुए गाते, और बांसुरी के शब्द से आनन्दित होते हैं।

BSB

13 They spend their days in prosperity and go down to Sheol in peace.

HINIRV

13 वे अपने दिन सुख से बिताते, और पल भर ही में अधोलोक में उतर जाते हैं।

BSB

14 Yet they say to God: ‘Leave us alone! For we have no desire to know Your ways.

HINIRV

14 तो भी वे परमेश्वर से कहते थे, ‘हम से दूर हो! तेरी गति जानने की हमको इच्छा नहीं है।

BSB

15 Who is the Almighty, that we should serve Him, and what would we gain if we pray to Him?’

HINIRV

15 सर्वशक्तिमान क्या है, कि हम उसकी सेवा करें? और यदि हम उससे विनती भी करें तो हमें क्या लाभ होगा?’

BSB

16 Still, their prosperity is not in their own hands, so I stay far from the counsel of the wicked.

HINIRV

16 देखो, उनका कुशल उनके हाथ में नहीं रहता, दुष्ट लोगों का विचार मुझसे दूर रहे।

BSB

17 How often is the lamp of the wicked put out? Does disaster come upon them? Does God, in His anger, apportion destruction?

HINIRV

17 “कितनी बार ऐसे होता है कि दुष्टों का दीपक बुझ जाता है, या उन पर विपत्ति आ पड़ती है; और परमेश्वर क्रोध करके उनके हिस्से में शोक देता है,

BSB

18 Are they like straw before the wind, like chaff swept away by a storm?

HINIRV

18 वे वायु से उड़ाए हुए भूसे की, और बवण्डर से उड़ाई हुई भूसी के समान होते हैं।

BSB

19 It is said that God lays up one’s punishment for his children. Let God repay the man himself, so he will know it.

HINIRV

19 तुम कहते हो ‘परमेश्वर उसके अधर्म का दण्ड उसके बच्चों के लिये रख छोड़ता है,’ वह उसका बदला उसी को दे, ताकि वह जान ले।

BSB

20 Let his eyes see his own destruction; let him drink for himself the wrath of the Almighty.

HINIRV

20 दुष्ट अपना नाश अपनी ही आँखों से देखे, और सर्वशक्तिमान की जलजलाहट में से आप पी ले। (भज. 75:8)

BSB

21 For what does he care about his household after him, when the number of his months has run out?

HINIRV

21 क्योंकि जब उसके महीनों की गिनती कट चुकी, तो अपने बादवाले घराने से उसका क्या काम रहा।

BSB

22 Can anyone teach knowledge to God, since He judges those on high?

HINIRV

22 क्या परमेश्वर को कोई ज्ञान सिखाएगा? वह तो ऊँचे पद पर रहनेवालों का भी न्याय करता है।

BSB

23 One man dies full of vigor, completely secure and at ease.

HINIRV

23 कोई तो अपने पूरे बल में बड़े चैन और सुख से रहता हुआ मर जाता है।

BSB

24 His body is well nourished, and his bones are rich with marrow.

HINIRV

24 उसकी देह दूध से और उसकी हड्डियाँ गूदे से भरी रहती हैं।

BSB

25 Yet another man dies in the bitterness of his soul, having never tasted prosperity.

HINIRV

25 और कोई अपने जीव में कुढ़कुढ़कर बिना सुख भोगे मर जाता है।

BSB

26 But together they lie down in the dust, and worms cover them both.

HINIRV

26 वे दोनों बराबर मिट्टी में मिल जाते हैं, और कीड़े उन्हें ढांक लेते हैं।

BSB

27 Behold, I know your thoughts full well, the schemes by which you would wrong me.

HINIRV

27 “देखो, मैं तुम्हारी कल्पनाएँ जानता हूँ, और उन युक्तियों को भी, जो तुम मेरे विषय में अन्याय से करते हो।

BSB

28 For you say, ‘Where now is the nobleman’s house, and where are the tents in which the wicked dwell?’

HINIRV

28 तुम कहते तो हो, ‘रईस का घर कहाँ रहा? दुष्टों के निवास के तम्बू कहाँ रहे?’

BSB

29 Have you never asked those who travel the roads? Do you not accept their reports?

HINIRV

29 परन्तु क्या तुम ने बटोहियों से कभी नहीं पूछा? क्या तुम उनके इस विषय के प्रमाणों से अनजान हो,

BSB

30 Indeed, the evil man is spared from the day of calamity, delivered from the day of wrath.

HINIRV

30 कि विपत्ति के दिन के लिये दुर्जन सुरक्षित रखा जाता है; और महाप्रलय के समय के लिये ऐसे लोग बचाए जाते हैं? (अय्यू. 20:29)

BSB

31 Who denounces his behavior to his face? Who repays him for what he has done?

HINIRV

31 उसकी चाल उसके मुँह पर कौन कहेगा? और उसने जो किया है, उसका पलटा कौन देगा?

BSB

32 He is carried to the grave, and watch is kept over his tomb.

HINIRV

32 तो भी वह कब्र को पहुँचाया जाता है, और लोग उस कब्र की रखवाली करते रहते हैं।

BSB

33 The clods of the valley are sweet to him; everyone follows behind him, and those before him are without number.

HINIRV

33 नाले के ढेले उसको सुखदायक लगते हैं; और जैसे पूर्वकाल के लोग अनगिनत जा चुके, वैसे ही सब मनुष्य उसके बाद भी चले जाएँगे।

BSB

34 So how can you comfort me with empty words? For your answers remain full of falsehood.”

HINIRV

34 तुम्हारे उत्तरों में तो झूठ ही पाया जाता है, इसलिए तुम क्यों मुझे व्यर्थ शान्ति देते हो?”

Questions about Job 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.