Job 20

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Zophar the Naamathite replied:

HINIRV

1 तब नामाती सोपर ने कहा,

BSB

2 “So my anxious thoughts compel me to answer, because of the turmoil within me.

HINIRV

2 “मेरा जी चाहता है कि उत्तर दूँ, और इसलिए बोलने में फुर्ती करता हूँ।

BSB

3 I have heard a rebuke that insults me, and my understanding prompts a reply.

HINIRV

3 मैंने ऐसी डाँट सुनी जिससे मेरी निन्दा हुई, और मेरी आत्मा अपनी समझ के अनुसार तुझे उत्तर देती है।

BSB

4 Do you not know that from antiquity, since man was placed on the earth,

HINIRV

4 क्या तू यह नियम नहीं जानता जो प्राचीन और उस समय का है, जब मनुष्य पृथ्वी पर बसाया गया,

BSB

5 the triumph of the wicked has been brief and the joy of the godless momentary?

HINIRV

5 दुष्टों की विजय क्षण भर का होता है, और भक्तिहीनों का आनन्द पल भर का होता है?

BSB

6 Though his arrogance reaches the heavens, and his head touches the clouds,

HINIRV

6 चाहे ऐसे मनुष्य का माहात्म्य आकाश तक पहुँच जाए, और उसका सिर बादलों तक पहुँचे,

BSB

7 he will perish forever, like his own dung; those who had seen him will ask, ‘Where is he?’

HINIRV

7 तो भी वह अपनी विष्ठा के समान सदा के लिये नाश हो जाएगा; और जो उसको देखते थे वे पूछेंगे कि वह कहाँ रहा?

BSB

8 He will fly away like a dream, never to be found; he will be chased away like a vision in the night.

HINIRV

8 वह स्वप्न के समान लोप हो जाएगा और किसी को फिर न मिलेगा; रात में देखे हुए रूप के समान वह रहने न पाएगा।

BSB

9 The eye that saw him will see him no more, and his place will no longer behold him.

HINIRV

9 जिसने उसको देखा हो फिर उसे न देखेगा, और अपने स्थान पर उसका कुछ पता न रहेगा।

BSB

10 His sons will seek the favor of the poor, for his own hands must return his wealth.

HINIRV

10 उसके बच्चे कंगालों से भी विनती करेंगे, और वह अपना छीना हुआ माल फेर देगा।

BSB

11 The youthful vigor that fills his bones will lie down with him in the dust.

HINIRV

11 उसकी हड्डियों में जवानी का बल भरा हुआ है परन्तु वह उसी के साथ मिट्टी में मिल जाएगा।

BSB

12 Though evil is sweet in his mouth and he conceals it under his tongue,

HINIRV

12 “चाहे बुराई उसको मीठी लगे, और वह उसे अपनी जीभ के नीचे छिपा रखे,

BSB

13 though he cannot bear to let it go and keeps it in his mouth,

HINIRV

13 और वह उसे बचा रखे और न छोड़े, वरन् उसे अपने तालू के बीच दबा रखे,

BSB

14 yet in his stomach his food sours into the venom of cobras within him.

HINIRV

14 तो भी उसका भोजन उसके पेट में पलटेगा, वह उसके अन्दर नाग का सा विष बन जाएगा।

BSB

15 He swallows wealth but vomits it out; God will force it from his stomach.

HINIRV

15 उसने जो धन निगल लिया है उसे वह फिर उगल देगा; परमेश्वर उसे उसके पेट में से निकाल देगा।

BSB

16 He will suck the poison of cobras; the fangs of a viper will kill him.

HINIRV

16 वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।

BSB

17 He will not enjoy the streams, the rivers flowing with honey and cream.

HINIRV

17 वह नदियों अर्थात् मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।

BSB

18 He must return the fruit of his labor without consuming it; he cannot enjoy the profits of his trading.

HINIRV

18 जिसके लिये उसने परिश्रम किया, उसको उसे लौटा देना पड़ेगा, और वह उसे निगलने न पाएगा; उसकी मोल ली हुई वस्तुओं से जितना आनन्द होना चाहिये, उतना तो उसे न मिलेगा।

BSB

19 For he has oppressed and forsaken the poor; he has seized houses he did not build.

HINIRV

19 क्योंकि उसने कंगालों को पीसकर छोड़ दिया, उसने घर को छीन लिया, जिसे उसने नहीं बनाया।

BSB

20 Because his appetite is never satisfied, he cannot escape with his treasure.

HINIRV

20 “लालसा के मारे उसको कभी शान्ति नहीं मिलती थी, इसलिए वह अपनी कोई मनभावनी वस्तु बचा न सकेगा।

BSB

21 Nothing is left for him to consume; thus his prosperity will not endure.

HINIRV

21 कोई वस्तु उसका कौर बिना हुए न बचती थी; इसलिए उसका कुशल बना न रहेगा

BSB

22 In the midst of his plenty, he will be distressed; the full force of misery will come upon him.

HINIRV

22 पूरी सम्पत्ति रहते भी वह सकेती में पड़ेगा; तब सब दुःखियों के हाथ उस पर उठेंगे।

BSB

23 When he has filled his stomach, God will vent His fury upon him, raining it down on him as he eats.

HINIRV

23 ऐसा होगा, कि उसका पेट भरने पर होगा, परमेश्वर अपना क्रोध उस पर भड़काएगा, और रोटी खाने के समय वह उस पर पड़ेगा।

BSB

24 Though he flees from an iron weapon, a bronze-tipped arrow will pierce him.

HINIRV

24 वह लोहे के हथियार से भागेगा, और पीतल के धनुष से मारा जाएगा।

BSB

25 It is drawn out of his back, the gleaming point from his liver. Terrors come over him.

HINIRV

25 वह उस तीर को खींचकर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्त से होकर निकलेगी, भय उसमें समाएगा।

BSB

26 Total darkness is reserved for his treasures. A fire unfanned will consume him and devour what is left in his tent.

HINIRV

26 उसके गड़े हुए धन पर घोर अंधकार छा जाएगा। वह ऐसी आग से भस्म होगा, जो मनुष्य की फूँकी हुई न हो; और उसी से उसके डेरे में जो बचा हो वह भी भस्म हो जाएगा।

BSB

27 The heavens will expose his iniquity, and the earth will rise up against him.

HINIRV

27 आकाश उसका अधर्म प्रगट करेगा, और पृथ्वी उसके विरुद्ध खड़ी होगी।

BSB

28 The possessions of his house will be removed, flowing away on the day of God’s wrath.

HINIRV

28 उसके घर की बढ़ती जाती रहेगी, वह परमेश्वर के क्रोध के दिन बह जाएगी।

BSB

29 This is the wicked man’s portion from God, the inheritance God has appointed him.”

HINIRV

29 परमेश्वर की ओर से दुष्ट मनुष्य का अंश, और उसके लिये परमेश्वर का ठहराया हुआ भाग यही है।” (अय्यू. 27:13)

Questions about Job 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.