Job 19

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINIRV

1 तब अय्यूब ने कहा,

BSB

2 “How long will you torment me and crush me with your words?

HINIRV

2 “तुम कब तक मेरे प्राण को दुःख देते रहोगे; और बातों से मुझे चूर-चूर करोगे?

BSB

3 Ten times now you have reproached me; you shamelessly mistreat me.

HINIRV

3 इन दसों बार तुम लोग मेरी निन्दा ही करते रहे, तुम्हें लज्जा नहीं आती, कि तुम मेरे साथ कठोरता का बर्ताव करते हो?

BSB

4 Even if I have truly gone astray, my error concerns me alone.

HINIRV

4 मान लिया कि मुझसे भूल हुई, तो भी वह भूल तो मेरे ही सिर पर रहेगी।

BSB

5 If indeed you would exalt yourselves above me and use my disgrace against me,

HINIRV

5 यदि तुम सचमुच मेरे विरुद्ध अपनी बड़ाई करते हो और प्रमाण देकर मेरी निन्दा करते हो,

BSB

6 then understand that it is God who has wronged me and drawn His net around me.

HINIRV

6 तो यह जान लो कि परमेश्वर ने मुझे गिरा दिया है, और मुझे अपने जाल में फँसा लिया है।

BSB

7 Though I cry out, ‘Violence!’ I get no response; though I call for help, there is no justice.

HINIRV

7 देखो, मैं उपद्रव! उपद्रव! चिल्लाता रहता हूँ, परन्तु कोई नहीं सुनता; मैं सहायता के लिये दुहाई देता रहता हूँ, परन्तु कोई न्याय नहीं करता।

BSB

8 He has blocked my way so I cannot pass; He has veiled my paths with darkness.

HINIRV

8 उसने मेरे मार्ग को ऐसा रूंधा है कि मैं आगे चल नहीं सकता, और मेरी डगरें अंधेरी कर दी हैं।

BSB

9 He has stripped me of my honor and removed the crown from my head.

HINIRV

9 मेरा वैभव उसने हर लिया है, और मेरे सिर पर से मुकुट उतार दिया है।

BSB

10 He tears me down on every side until I am gone; He uproots my hope like a tree.

HINIRV

10 उसने चारों ओर से मुझे तोड़ दिया, बस मैं जाता रहा, और मेरी आशा को उसने वृक्ष के समान उखाड़ डाला है।

BSB

11 His anger burns against me, and He counts me among His enemies.

HINIRV

11 उसने मुझ पर अपना क्रोध भड़काया है और अपने शत्रुओं में मुझे गिनता है।

BSB

12 His troops advance together; they construct a ramp against me and encamp around my tent.

HINIRV

12 उसके दल इकट्ठे होकर मेरे विरुद्ध मोर्चा बाँधते हैं, और मेरे डेरे के चारों ओर छावनी डालते हैं।

BSB

13 He has removed my brothers from me; my acquaintances have abandoned me.

HINIRV

13 “उसने मेरे भाइयों को मुझसे दूर किया है, और जो मेरी जान-पहचान के थे, वे बिलकुल अनजान हो गए हैं।

BSB

14 My kinsmen have failed me, and my friends have forgotten me.

HINIRV

14 मेरे कुटुम्बी मुझे छोड़ गए हैं, और मेरे प्रिय मित्र मुझे भूल गए हैं।

BSB

15 My guests and maidservants count me as a stranger; I am a foreigner in their sight.

HINIRV

15 जो मेरे घर में रहा करते थे, वे, वरन् मेरी दासियाँ भी मुझे अनजान गिनने लगीं हैं; उनकी दृष्टि में मैं परदेशी हो गया हूँ।

BSB

16 I call for my servant, but he does not answer, though I implore him with my own mouth.

HINIRV

16 जब मैं अपने दास को बुलाता हूँ, तब वह नहीं बोलता; मुझे उससे गिड़गिड़ाना पड़ता है।

BSB

17 My breath is repulsive to my wife, and I am loathsome to my own family.

HINIRV

17 मेरी साँस मेरी स्त्री को और मेरी गन्ध मेरे भाइयों की दृष्टि में घिनौनी लगती है।

BSB

18 Even little boys scorn me; when I appear, they deride me.

HINIRV

18 बच्चे भी मुझे तुच्छ जानते हैं; और जब मैं उठने लगता, तब वे मेरे विरुद्ध बोलते हैं।

BSB

19 All my best friends despise me, and those I love have turned against me.

HINIRV

19 मेरे सब परम मित्र मुझसे द्वेष रखते हैं, और जिनसे मैंने प्रेम किया वे पलटकर मेरे विरोधी हो गए हैं।

BSB

20 My skin and flesh cling to my bones; I have escaped by the skin of my teeth.

HINIRV

20 मेरी खाल और माँस मेरी हड्डियों से सट गए हैं, और मैं बाल-बाल बच गया हूँ।

BSB

21 Have pity on me, my friends, have pity, for the hand of God has struck me.

HINIRV

21 हे मेरे मित्रों! मुझ पर दया करो, दया करो, क्योंकि परमेश्वर ने मुझे मारा है।

BSB

22 Why do you persecute me as God does? Will you never get enough of my flesh?

HINIRV

22 तुम परमेश्वर के समान क्यों मेरे पीछे पड़े हो? और मेरे माँस से क्यों तृप्त नहीं हुए?

BSB

23 I wish that my words were recorded and inscribed in a book,

HINIRV

23 “भला होता, कि मेरी बातें लिखी जातीं; भला होता, कि वे पुस्तक में लिखी जातीं,

BSB

24 by an iron stylus on lead, or chiseled in stone forever.

HINIRV

24 और लोहे की टाँकी और सीसे से वे सदा के लिये चट्टान पर खोदी जातीं।

BSB

25 But I know that my Redeemer lives, and in the end He will stand upon the earth.

HINIRV

25 मुझे तो निश्चय है, कि मेरा छुड़ानेवाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा। (1 यूह. 2:28, यशा. 54: 5)

BSB

26 Even after my skin has been destroyed, yet in my flesh I will see God.

HINIRV

26 और अपनी खाल के इस प्रकार नाश हो जाने के बाद भी, मैं शरीर में होकर परमेश्वर का दर्शन पाऊँगा।

BSB

27 I will see Him for myself; my eyes will behold Him, and not as a stranger. How my heart yearns within me!

HINIRV

27 उसका दर्शन मैं आप अपनी आँखों से अपने लिये करूँगा, और न कोई दूसरा। यद्यपि मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर चूर-चूर भी हो जाए,

BSB

28 If you say, ‘Let us persecute him, since the root of the matter lies with him,’

HINIRV

28 तो भी मुझ में तो धर्म का मूल पाया जाता है! और तुम जो कहते हो हम इसको क्यों सताएँ!

BSB

29 then you should fear the sword yourselves, because wrath brings punishment by the sword, so that you may know there is a judgment.”

HINIRV

29 तो तुम तलवार से डरो, क्योंकि जलजलाहट से तलवार का दण्ड मिलता है, जिससे तुम जान लो कि न्याय होता है।”

Questions about Job 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.