Job 19

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINCV

1 तब अय्योब ने उत्तर दिया:

BSB

2 “How long will you torment me and crush me with your words?

HINCV

2 “तुम कब तक मुझे यातना देते रहोगे तथा अपने इन शब्दों से कुचलते रहोगे?

BSB

3 Ten times now you have reproached me; you shamelessly mistreat me.

HINCV

3 इन दसों अवसरों पर तुम मेरा अपमान करते रहे हो; मेरे साथ अन्याय करते हुए तुम्हें लज्जा तक न आई.

BSB

4 Even if I have truly gone astray, my error concerns me alone.

HINCV

4 हां, यदि वास्तव में मुझसे कोई त्रुटि हुई है, तो यह त्रुटि मेरे लिए चिंता का विषय है.

BSB

5 If indeed you would exalt yourselves above me and use my disgrace against me,

HINCV

5 यदि तुम वास्तव में स्वयं को मुझसे उच्चतर प्रदर्शित करोगे तथा मुझ पर मेरी स्थिति को निंदनीय प्रमाणित कर दोगे,

BSB

6 then understand that it is God who has wronged me and drawn His net around me.

HINCV

6 तब मैं यह समझ लूंगा, कि मेरी यह स्थिति परमेश्वर की ओर से है तथा उन्हीं ने मुझे इस जाल में डाला है.

BSB

7 Though I cry out, ‘Violence!’ I get no response; though I call for help, there is no justice.

HINCV

7 “मैं तो चिल्ला रहा हूं, ‘अन्याय!’ किंतु मुझे कोई उत्तर नहीं मिल रहा; मैं सहायता के लिए पुकार रहा हूं, किंतु न्याय कहीं से मिल नहीं रहा है.

BSB

8 He has blocked my way so I cannot pass; He has veiled my paths with darkness.

HINCV

8 परमेश्वर ने ही जब मेरे मार्ग रोक दिया है, मैं आगे कैसे बढ़ूं? उन्होंने तो मेरे मार्ग अंधकार कर दिए हैं.

BSB

9 He has stripped me of my honor and removed the crown from my head.

HINCV

9 मेरा सम्मान मुझसे छीन लिया गया है, तथा जो मुकुट मेरे सिर पर था, वह भी उतार लिया गया है.

BSB

10 He tears me down on every side until I am gone; He uproots my hope like a tree.

HINCV

10 वह मुझे चारों ओर से तोड़ने में शामिल हैं, कि मैं नष्ट हो जाऊं; उन्होंने मेरी आशा को उखाड़ दिया है, जैसे किसी वृक्ष से किया जाता है.

BSB

11 His anger burns against me, and He counts me among His enemies.

HINCV

11 अपना कोप भी उन्होंने मुझ पर उंडेल दिया है; क्योंकि उन्होंने तो मुझे अपना शत्रु मान लिया है.

BSB

12 His troops advance together; they construct a ramp against me and encamp around my tent.

HINCV

12 उनकी सेना एकत्र हो रही है; उन्होंने मेरे विरुद्ध ढलान तैयार की है तथा मेरे तंबू के आस-पास घेराबंदी कर ली है.

BSB

13 He has removed my brothers from me; my acquaintances have abandoned me.

HINCV

13 “उन्होंने तो मेरे भाइयों को मुझसे दूर कर दिया है; मेरे परिचित मुझसे पूर्णतः अनजान हो गए हैं.

BSB

14 My kinsmen have failed me, and my friends have forgotten me.

HINCV

14 मेरे संबंधियों ने तो मेरा त्याग कर दिया है; मेरे परम मित्रों ने मुझे याद करना छोड़ दिया है.

BSB

15 My guests and maidservants count me as a stranger; I am a foreigner in their sight.

HINCV

15 वे, जो मेरी गृहस्थी के अंग हैं तथा जो मेरी परिचारिकाएं हैं; वे सब मुझे परदेशी समझने लगी हैं.

BSB

16 I call for my servant, but he does not answer, though I implore him with my own mouth.

HINCV

16 मैं अपने सेवक को अपने निकट बुलाता हूं, किंतु वह उत्तर नहीं देता.

BSB

17 My breath is repulsive to my wife, and I am loathsome to my own family.

HINCV

17 मेरी पत्नी के लिए अब मेरा श्वास घृणास्पद हो गया है; अपने भाइयों के लिए मैं घिनौना हो गया हूं.

BSB

18 Even little boys scorn me; when I appear, they deride me.

HINCV

18 यहां तक कि छोटे-छोटे बालक मुझे तुच्छ समझने लगे हैं; जैसे ही मैं उठता हूं, वे मेरी निंदा करते हैं.

BSB

19 All my best friends despise me, and those I love have turned against me.

HINCV

19 मेरे सभी सहयोगी मेरे विद्वेषी हो गए हैं; मुझे जिन-जिन से प्रेम था, वे अब मेरे विरुद्ध हो चुके हैं.

BSB

20 My skin and flesh cling to my bones; I have escaped by the skin of my teeth.

HINCV

20 अब तो मैं मात्र चमड़ी तथा हड्डियों का रह गया हूं; मैं जो हूं, मृत्यु से बाल-बाल बच निकला हूं.

BSB

21 Have pity on me, my friends, have pity, for the hand of God has struck me.

HINCV

21 “मेरे मित्रों, मुझ पर कृपा करो, क्योंकि मुझ पर तो परमेश्वर का प्रहार हुआ है.

BSB

22 Why do you persecute me as God does? Will you never get enough of my flesh?

HINCV

22 किंतु परमेश्वर के समान तुम मुझे क्यों सता रहे हो? क्या मेरी देह को यातना देकर तुम्हें संतोष नहीं हुआ है?

BSB

23 I wish that my words were recorded and inscribed in a book,

HINCV

23 “कैसा होता यदि मेरे इन विचारों को लिखा जाता, इन्हें पुस्तक का रूप दिया जा सकता,

BSB

24 by an iron stylus on lead, or chiseled in stone forever.

HINCV

24 सीसे के पटल पर लौह लेखनी से उन्हें चट्टान पर स्थायी रूप से खोद दिया जाता!

BSB

25 But I know that my Redeemer lives, and in the end He will stand upon the earth.

HINCV

25 परंतु मुझे यह मालूम है कि मेरा छुड़ाने वाला जीवित हैं, तथा अंततः वह पृथ्वी पर खड़ा रहेंगे.

BSB

26 Even after my skin has been destroyed, yet in my flesh I will see God.

HINCV

26 मेरी देह के नष्ट हो जाने के बाद भी, मैं अपनी देह में ही परमेश्वर का दर्शन करूंगा;

BSB

27 I will see Him for myself; my eyes will behold Him, and not as a stranger. How my heart yearns within me!

HINCV

27 जिन्हें मैं अपनी ही आंखों से देखूंगा, उन्हें अन्य किसी के नहीं, बल्कि मेरे ही नेत्र देखेंगे. मेरा मन अंदर ही अंदर उतावला हुआ जा रहा है!

BSB

28 If you say, ‘Let us persecute him, since the root of the matter lies with him,’

HINCV

28 “अब यदि तुम यह विचार करने लगो, ‘हम उसे कैसे सता सकेंगे?’ अथवा, ‘उस पर हम कौन सा आरोप लगा सकेंगे?’

BSB

29 then you should fear the sword yourselves, because wrath brings punishment by the sword, so that you may know there is a judgment.”

HINCV

29 तब उपयुक्त यह होगा कि तुम अपने ऊपर तलवार के प्रहार का ध्यान रखो; क्योंकि क्रोध का दंड तलवार से होता है, तब तुम्हें यह बोध होना अनिवार्य है, कि एक न्याय का समय है.”

Questions about Job 19? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.