Job 18

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Bildad the Shuhite replied:

HINCV

1 इसके बाद शूही बिलदद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की:

BSB

2 “How long until you end these speeches? Show some sense, and then we can talk.

HINCV

2 “कब तक तुम इसी प्रकार शब्दों में उलझे रहोगे? कुछ सार्थक विषय प्रस्तुत करो, कि कुछ परिणाम प्रकट हो सके.

BSB

3 Why are we regarded as cattle, as stupid in your sight?

HINCV

3 हमें पशु क्यों समझा जा रहा है? क्या हम तुम्हारी दृष्टि में मूर्ख हैं?

BSB

4 You who tear yourself in anger—should the earth be forsaken on your account, or the rocks be moved from their place?

HINCV

4 तुम, जो क्रोध में स्वयं को फाड़े जा रहे हो, क्या, तुम्हारे हित में तो पृथ्वी अब उजड़ हो जानी चाहिए? अथवा, क्या चट्टान को अपनी जगह से अलग किया जाये?

BSB

5 Indeed, the lamp of the wicked is extinguished; the flame of his fire does not glow.

HINCV

5 “सत्य तो यह है कि दुर्वृत्त का दीप वस्तुतः बुझ चुका है; उसके द्वारा प्रज्वलित अग्निशिखा में तो प्रकाश ही नहीं है.

BSB

6 The light in his tent grows dark, and the lamp beside him goes out.

HINCV

6 उसका तंबू अंधकार में है; उसके ऊपर का दीपक बुझ गया है.

BSB

7 His vigorous stride is shortened, and his own schemes trip him up.

HINCV

7 उसकी द्रुत चाल को रोक दिया गया है; तथा उसकी अपनी युक्ति उसे ले डूबी,

BSB

8 For his own feet lead him into a net, and he wanders into its mesh.

HINCV

8 क्योंकि वह तो अपने जाल में जा फंसा है; उसने अपने ही फंदे में पैर डाल दिया है.

BSB

9 A trap seizes his heel; a snare grips him.

HINCV

9 उसकी एड़ी पर वह फंदा जा पड़ा तथा संपूर्ण उपकरण उसी पर आ गिरा है,

BSB

10 A noose is hidden in the ground, and a trap lies in his path.

HINCV

10 भूमि के नीचे उसके लिए वह गांठ छिपाई गई थी; उसके रास्ते में एक फंदा रखा गया था.

BSB

11 Terrors frighten him on every side and harass his every step.

HINCV

11 अब तो आतंक ने उसे चारों ओर से घेर रखा है तथा उसके पीछे पड़कर उसे सता रहे हैं.

BSB

12 His strength is depleted, and calamity is ready at his side.

HINCV

12 उसके बल का ठट्ठा हुआ जा रहा है; विपत्ति उसके निकट ठहरी हुई है.

BSB

13 It devours patches of his skin; the firstborn of death devours his limbs.

HINCV

13 उसकी खाल पर घोर व्याधि लगी हुई है; उसके अंगों को मृत्यु के पहलौठे ने खाना बना लिया है.

BSB

14 He is torn from the shelter of his tent and is marched off to the king of terrors.

HINCV

14 उसके ही तंबू की सुरक्षा में से उसे झपट लिया गया है अब वे उसे आतंक के राजा के सामने प्रदर्शित हो रहे हैं.

BSB

15 Fire resides in his tent; burning sulfur rains down on his dwelling.

HINCV

15 अब उसके तंबू में विदेशी जा बसे हैं; उसके घर पर गंधक छिड़क दिया गया है.

BSB

16 The roots beneath him dry up, and the branches above him wither away.

HINCV

16 भूमि के भीतर उसकी जड़ें अब शुष्क हो चुकी हैं तथा ऊपर उनकी शाखाएं काटी जा चुकी हैं.

BSB

17 The memory of him perishes from the earth, and he has no name in the land.

HINCV

17 धरती के लोग उसको याद नहीं करेंगे; बस अब कोई भी उसको याद नहीं करेगा.

BSB

18 He is driven from light into darkness and is chased from the inhabited world.

HINCV

18 उसे तो प्रकाश में से अंधकार में धकेल दिया गया है तथा मनुष्यों के समाज से उसे खदेड़ दिया गया है.

BSB

19 He has no offspring or posterity among his people, no survivor where he once lived.

HINCV

19 मनुष्यों के मध्य उसका कोई वंशज नहीं रह गया है, जहां-जहां वह प्रवास करता है, वहां उसका कोई उत्तरजीवी नहीं.

BSB

20 Those in the west are appalled at his fate, while those in the east tremble in horror.

HINCV

20 पश्चिमी क्षेत्रों में उसकी स्थिति पर लोग चकित होंगे तथा पूर्वी क्षेत्रों में भय ने लोगों को जकड़ लिया है.

BSB

21 Surely such is the dwelling of the wicked and the place of one who does not know God.”

HINCV

21 निश्चयतः दुर्वृत्तों का निवास ऐसा ही होता है; उनका निवास, जिन्हें परमेश्वर का कोई ज्ञान नहीं है.”

Questions about Job 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.