Job 17

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “My spirit is broken; my days are extinguished; the grave awaits me.

HINCV

1 मेरा मनोबल टूट चुका है, मेरे जीवन की ज्योति का अंत आ चुका है, कब्र को मेरी प्रतीक्षा है.

BSB

2 Surely mockers surround me, and my eyes must gaze at their rebellion.

HINCV

2 इसमें कोई संदेह नहीं, ठट्ठा करनेवाले मेरे साथ हो चुके हैं; मेरी दृष्टि उनके भड़काने वाले कार्यों पर टिकी हुई है.

BSB

3 Give me, I pray, the pledge You demand. Who else will be my guarantor?

HINCV

3 “परमेश्वर, मुझे वह ज़मानत दे दीजिए, जो आपकी मांग है. कौन है वह, जो मेरा जामिन हो सकेगा?

BSB

4 You have closed their minds to understanding; therefore You will not exalt them.

HINCV

4 आपने तो उनकी समझ को बाधित कर रखा है; इसलिए आप तो उन्हें जयवंत होने नहीं देंगे.

BSB

5 If a man denounces his friends for a price, the eyes of his children will fail.

HINCV

5 जो लूट में अपने अंश के लिए अपने मित्रों की चुगली करता है, उसकी संतान की दृष्टि जाती रहेगी.

BSB

6 He has made me a byword among the people, a man in whose face they spit.

HINCV

6 “परमेश्वर ने तो मुझे एक निंदनीय बना दिया है, मैं तो अब वह हो चुका हूं, जिस पर लोग थूकते हैं.

BSB

7 My eyes have grown dim with grief, and my whole body is but a shadow.

HINCV

7 शोक से मेरी दृष्टि क्षीण हो चुकी है; मेरे समस्त अंग अब छाया-समान हो चुके हैं.

BSB

8 The upright are appalled at this, and the innocent are stirred against the godless.

HINCV

8 यह सब देख सज्जन चुप रह जाएंगे; तथा निर्दोष मिलकर दुर्वृत्तों के विरुद्ध हो जाएंगे.

BSB

9 Yet a righteous one holds to his way, and the one with clean hands grows stronger.

HINCV

9 फिर भी खरा अपनी नीतियों पर अटल बना रहेगा, तथा वे, जो सत्यनिष्ठ हैं, बलवंत होते चले जाएंगे.

BSB

10 But come back and try again, all of you. For I will not find a wise man among you.

HINCV

10 “किंतु आओ, तुम सभी आओ, एक बार फिर चेष्टा कर लो! तुम्हारे मध्य मुझे बुद्धिमान प्राप्‍त नहीं होगा.

BSB

11 My days have passed; my plans are broken off—even the desires of my heart.

HINCV

11 मेरे दिनों का तो अंत हो चुका है, मेरी योजनाएं चूर-चूर हो चुकी हैं. यही स्थिति है मेरे हृदय की अभिलाषाओं की.

BSB

12 They have turned night into day, making light seem near in the face of darkness.

HINCV

12 वे तो रात्रि को भी दिन में बदल देते हैं, वे कहते हैं, ‘प्रकाश निकट है,’ जबकि वे अंधकार में होते हैं.

BSB

13 If I look for Sheol as my home, if I spread out my bed in darkness,

HINCV

13 यदि मैं घर के लिए अधोलोक की खोज करूं, मैं अंधकार में अपना बिछौना लगा लूं.

BSB

14 and say to corruption, ‘You are my father,’ and to the worm, ‘My mother,’ or ‘My sister,’

HINCV

14 यदि मैं उस कब्र को पुकारकर कहूं, ‘मेरे जनक तो तुम हो और कीड़ों से कि तुम मेरी माता या मेरी बहिन हो,’

BSB

15 where then is my hope? Who can see any hope for me?

HINCV

15 तो मेरी आशा कहां है? किसे मेरी आशा का ध्यान है?

BSB

16 Will it go down to the gates of Sheol? Will we go down together into the dust?”

HINCV

16 क्या यह भी मेरे साथ अधोलोक में समा जाएगी? क्या हम सभी साथ साथ धूल में मिल जाएंगे?”

Questions about Job 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.