Job 16
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Job answered: | HINCV 1 अय्योब ने उत्तर दिया: |
| BSB 2 “I have heard many things like these; miserable comforters are you all. | HINCV 2 “मैं ऐसे अनेक विचार सुन चुका हूं; तुम तीनों ही निकम्मे दिलासा देनेवाले हो! |
| BSB 3 Is there no end to your long-winded speeches? What provokes you to continue testifying? | HINCV 3 क्या इन खोखले उद्गारों का कोई अंत नहीं है? अथवा किस पीड़ा ने तुमसे ये उत्तर दिलवाए हैं? |
| BSB 4 I could also speak like you if you were in my place; I could heap up words against you and shake my head at you. | HINCV 4 तुम्हारी शैली में मैं भी वार्तालाप कर सकता हूं, यदि मैं आज तुम्हारी स्थिति में होता; मैं तो तुम्हारे सम्मान में काव्य रचना कर देता और अपना सिर भी हिलाता रहता. |
| BSB 5 But I would encourage you with my mouth, and the consolation of my lips would bring relief. | HINCV 5 मैं अपने शब्दों के द्वारा तुममें साहस बढ़ा सकता हूं; तथा मेरे विचारों की सांत्वना तुम्हारी वेदना कम करती है. |
| BSB 6 Even if I speak, my pain is not relieved, and if I hold back, how will it go away? | HINCV 6 “यदि मैं कुछ कह भी दूं, तब भी मेरी वेदना कम न होगी; यदि मैं चुप रहूं, इससे भी मुझे कोई लाभ न होगा. |
| BSB 7 Surely He has now exhausted me; You have devastated all my family. | HINCV 7 किंतु परमेश्वर ने मुझे थका दिया है; आपने मेरे मित्र-मण्डल को ही उजाड़ दिया है. |
| BSB 8 You have bound me, and it has become a witness; my frailty rises up and testifies against me. | HINCV 8 आपने मुझे संकुचित कर दिया है, यह मेरा साक्षी हो गया है; मेरा दुबलापन मेरे विरुद्ध प्रमाणित हो रहा है, मेरा मुख मेरा विरोध कर रहा है. |
| BSB 9 His anger has torn me and opposed me; He gnashes His teeth at me. My adversary pierces me with His eyes. | HINCV 9 परमेश्वर के कोप ने मुझे फाड़ रखा है जैसे किसी पशु को फाड़ा जाता है, वह मुझ पर दांत पीसते रहे; मेरे शत्रु मुझ पर कोप करते रहते हैं. |
| BSB 10 They open their mouths against me and strike my cheeks with contempt; they join together against me. | HINCV 10 मजाक करते हुए वे मेरे सामने अपना मुख खोलते हैं; घृणा के आवेग में उन्होंने मेरे कपोलों पर प्रहार भी किया है. वे सब मेरे विरोध में एकजुट हो गए हैं. |
| BSB 11 God has delivered me to unjust men; He has thrown me to the clutches of the wicked. | HINCV 11 परमेश्वर ने मुझे अधर्मियों के वश में कर दिया है तथा वह मुझे एक से दूसरे के हाथ में सौंपते हैं. |
| BSB 12 I was at ease, but He shattered me; He seized me by the neck and crushed me. He has set me up as His target; | HINCV 12 मैं तो निश्चिंत हो चुका था, किंतु परमेश्वर ने मुझे चूर-चूर कर दिया; उन्होंने मुझे गर्दन से पकड़कर इस रीति से झंझोड़ा, कि मैं चूर-चूर हो बिखर गया; उन्होंने तो मुझे निशाना भी बना दिया है. |
| BSB 13 His archers surround me. He pierces my kidneys without mercy and spills my gall on the ground. | HINCV 13 उनके बाणों से मैं चारों ओर से घिर चुका हूं. बुरी तरह से उन्होंने मेरे गुर्दे काटकर घायल कर दिए हैं. उन्होंने मेरा पित्त भूमि पर बिखरा दिया. |
| BSB 14 He breaks me with wound upon wound; He rushes me like a mighty warrior. | HINCV 14 वह बार-बार मुझ पर आक्रमण करते रहते हैं; वह एक योद्धा समान मुझ पर झपटते हैं. |
| BSB 15 I have sewn sackcloth over my skin; I have buried my horn in the dust. | HINCV 15 “मैंने तो अपनी देह पर टाट रखी है तथा अपना सिर धूल में ठूंस दिया है. |
| BSB 16 My face is red with weeping, and deep shadows ring my eyes; | HINCV 16 रोते-रोते मेरा चेहरा लाल हो चुका है, मेरी पलकों पर विषाद छा गई है. |
| BSB 17 yet my hands are free of violence and my prayer is pure. | HINCV 17 जबकि न तो मेरे हाथों ने कोई हिंसा की है और न मेरी प्रार्थना में कोई स्वार्थ शामिल था. |
| BSB 18 O earth, do not cover my blood; may my cry for help never be laid to rest. | HINCV 18 “पृथ्वी, मेरे रक्त पर आवरण न डालना; तथा मेरी दोहाई को विश्रान्ति न लेने देना. |
| BSB 19 Even now my witness is in heaven, and my advocate is on high. | HINCV 19 ध्यान दो, अब भी मेरा साक्षी स्वर्ग में है; मेरा गवाह सर्वोच्च है. |
| BSB 20 My friends are my scoffers as my eyes pour out tears to God. | HINCV 20 मेरे मित्र ही मेरे विरोधी हो गए हैं. मेरा आंसू बहाना तो परमेश्वर के सामने है. |
| BSB 21 Oh, that a man might plead with God as he pleads with his neighbor! | HINCV 21 उपयुक्त होता कि मनुष्य परमेश्वर से उसी स्तर पर आग्रह कर सकता, जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी से. |
| BSB 22 For when only a few years are past I will go the way of no return. | HINCV 22 “क्योंकि जब कुछ वर्ष बीत जायेंगे, तब मैं वहां पहुंच जाऊंगा, जहां से कोई लौटकर नहीं आता. |
Questions about Job 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.