Job 15

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Eliphaz the Temanite replied:

HINCV

1 इसके बाद तेमानी एलिफाज़ के उद्गार ये थे:

BSB

2 “Does a wise man answer with empty counsel or fill his belly with the hot east wind?

HINCV

2 “क्या किसी बुद्धिमान के उद्गार खोखले विचार हो सकते हैं तथा क्या वह पूर्वी पवन से अपना पेट भर सकता है?

BSB

3 Should he argue with useless words or speeches that serve no purpose?

HINCV

3 क्या वह निरर्थक सत्यों के आधार पर विचार कर सकता है? वह उन शब्दों का प्रयोग कर सकता है? जिनका कोई लाभ नहीं बनता?

BSB

4 But you even undermine the fear of God and hinder meditation before Him.

HINCV

4 तुमने तो परमेश्वर के सम्मान को ही त्याग दिया है, तथा तुमने परमेश्वर की श्रद्धा में विघ्न डाले.

BSB

5 For your iniquity instructs your mouth, and you choose the language of the crafty.

HINCV

5 तुम्हारा पाप ही तुम्हारे शब्दों की प्रेरणा है, तथा तुमने धूर्तों के शब्दों का प्रयोग किये हैं.

BSB

6 Your own mouth, not mine, condemns you; your own lips testify against you.

HINCV

6 ये तो तुम्हारा मुंह ही है, जो तुझे दोषी ठहरा रहा है, मैं नहीं; तुम्हारे ही शब्द तुम पर आरोप लगा रहे हैं.

BSB

7 Were you the first man ever born? Were you brought forth before the hills?

HINCV

7 “क्या समस्त मानव जाति में तुम सर्वप्रथम जन्मे हो? अथवा क्या पर्वतों के अस्तित्व में आने के पूर्व तुम्हारा पालन पोषण हुआ था?

BSB

8 Do you listen in on the council of God or limit wisdom to yourself?

HINCV

8 क्या तुम्हें परमेश्वर की गुप्‍त अभिलाषा सुनाई दे रही है? क्या तुम ज्ञान को स्वयं तक सीमित रखे हुए हो?

BSB

9 What do you know that we do not? What do you understand that is not clear to us?

HINCV

9 तुम्हें ऐसा क्या मालूम है, जो हमें मालूम नहीं है? तुमने वह क्या समझ लिया है, जो हम समझ न पाए हैं?

BSB

10 Both the gray-haired and the aged are on our side—men much older than your father.

HINCV

10 हमारे मध्य सफेद बाल के वृद्ध विद्यमान हैं, ये तुम्हारे पिता से अधिक आयु के भी हैं.

BSB

11 Are the consolations of God not enough for you, even words spoken gently to you?

HINCV

11 क्या परमेश्वर से मिली सांत्वना तुम्हारी दृष्टि में पर्याप्‍त है, वे शब्द भी जो तुमसे सौम्यतापूर्वक से कहे गए हैं?

BSB

12 Why has your heart carried you away, and why do your eyes flash,

HINCV

12 क्यों तुम्हारा हृदय उदासीन हो गया है? क्यों तुम्हारे नेत्र क्रोध में चमक रहे हैं?

BSB

13 so that you turn your spirit against God and pour such words from your mouth?

HINCV

13 कि तुम्हारा हृदय परमेश्वर के विरुद्ध हो गया है, तथा तुम अब ऐसे शब्द व्यर्थ रूप से उच्चार रहे हो?

BSB

14 What is man, that he should be pure, or one born of woman, that he should be righteous?

HINCV

14 “मनुष्य है ही क्या, जो उसे शुद्ध रखा जाए अथवा वह, जो स्त्री से पैदा हुआ, निर्दोष हो?

BSB

15 If God puts no trust in His holy ones, if even the heavens are not pure in His eyes,

HINCV

15 ध्यान दो, यदि परमेश्वर अपने पवित्र लोगों पर भी विश्वास नहीं करते, तथा स्वर्ग उनकी दृष्टि में शुद्ध नहीं है.

BSB

16 how much less man, who is vile and corrupt, who drinks injustice like water?

HINCV

16 तब मनुष्य कितना निकृष्ट होगा, जो घृणित तथा भ्रष्‍ट है, जो पाप को जल समान पिया करता है!

BSB

17 Listen to me and I will inform you. I will describe what I have seen,

HINCV

17 “यह मैं तुम्हें समझाऊंगा मेरी सुनो जो कुछ मैंने देखा है; मैं उसी की घोषणा करूंगा,

BSB

18 what was declared by wise men and was not concealed from their fathers,

HINCV

18 जो कुछ बुद्धिमानों ने बताया है, जिसे उन्होंने अपने पूर्वजों से भी गुप्‍त नहीं रखा है.

BSB

19 to whom alone the land was given when no foreigner passed among them.

HINCV

19 (जिन्हें मात्र यह देश प्रदान किया गया था तथा उनके मध्य कोई भी विदेशी न था):

BSB

20 A wicked man writhes in pain all his days; only a few years are reserved for the ruthless.

HINCV

20 दुर्वृत्त अपने समस्त जीवनकाल में पीड़ा से तड़पता रहता है. तथा बलात्कारी के लिए समस्त वर्ष सीमित रख दिए गए हैं.

BSB

21 Sounds of terror fill his ears; in his prosperity the destroyer attacks him.

HINCV

21 उसके कानों में आतंक संबंधी ध्वनियां गूंजती रहती हैं; जबकि शान्तिकाल में विनाश उस पर टूट पड़ता है.

BSB

22 He despairs of his return from darkness; he is marked for the sword.

HINCV

22 उसे यह विश्वास नहीं है कि उसका अंधकार से निकास संभव है; कि उसकी नियति तलवार संहार है.

BSB

23 He wanders about as food for vultures; he knows the day of darkness is at hand.

HINCV

23 वह भोजन की खोज में इधर-उधर भटकता रहता है, यह मालूम करते हुए, ‘कहीं कुछ खाने योग्य वस्तु है?’ उसे यह मालूम है कि अंधकार का दिवस पास है.

BSB

24 Distress and anguish terrify him, overwhelming him like a king poised to attack.

HINCV

24 वेदना तथा चिंता ने उसे भयभीत कर रखा है; एक आक्रामक राजा समान उन्होंने उसे वश में कर रखा है,

BSB

25 For he has stretched out his hand against God and has vaunted himself against the Almighty,

HINCV

25 क्योंकि उसने परमेश्वर की ओर हाथ बढ़ाने का ढाढस किया है तथा वह सर्वशक्तिमान के सामने अहंकार का प्रयास करता है.

BSB

26 rushing headlong at Him with a thick, studded shield.

HINCV

26 वह परमेश्वर की ओर सीधे दौड़ पड़ा है, उसने मजबूत ढाल ले रखी है.

BSB

27 Though his face is covered with fat and his waistline bulges with flesh,

HINCV

27 “क्योंकि उसने अपना चेहरा अपनी वसा में छिपा लिया है तथा अपनी जांघ चर्बी से भरपूर कर ली है.

BSB

28 he will dwell in ruined cities, in abandoned houses destined to become rubble.

HINCV

28 वह तो उजाड़ नगरों में निवास करता रहा है, ऐसे घरों में जहां कोई भी रहना नहीं चाहता था, जिनकी नियति ही है खंडहर हो जाने के लिए.

BSB

29 He will no longer be rich; his wealth will not endure. His possessions will not overspread the land.

HINCV

29 न तो वह धनी हो जाएगा, न ही उसकी संपत्ति दीर्घ काल तक उसके अधिकार में रहेगी, उसकी उपज बढ़ेगी नहीं.

BSB

30 He will not escape from the darkness; the flame will wither his shoots, and the breath of God’s mouth will carry him away.

HINCV

30 उसे अंधकार से मुक्ति प्राप्‍त न होगी; ज्वाला उसके अंकुरों को झुलसा देगी, तथा परमेश्वर के श्वास से वह दूर उड़ जाएगा.

BSB

31 Let him not deceive himself with trust in emptiness, for emptiness will be his reward.

HINCV

31 उत्तम हो कि वह व्यर्थ बातों पर आश्रित न रहे, वह स्वयं को छल में न रखे, क्योंकि उसका प्रतिफल धोखा ही होगा.

BSB

32 It will be paid in full before his time, and his branch will not flourish.

HINCV

32 समय के पूर्व ही उसे इसका प्रतिफल प्राप्‍त हो जाएगा, उसकी शाखाएं हरी नहीं रह जाएंगी.

BSB

33 He will be like a vine stripped of its unripe grapes, like an olive tree that sheds its blossoms.

HINCV

33 उसका विनाश वैसा ही होगा, जैसा कच्चे द्राक्षों की लता कुचल दी जाती है, जैसे जैतून वृक्ष से पुष्पों का झड़ना होता है.

BSB

34 For the company of the godless will be barren, and fire will consume the tents of bribery.

HINCV

34 क्योंकि दुर्वृत्तों की सभा खाली होती है, भ्रष्‍ट लोगों के तंबू को अग्नि चट कर जाती है.

BSB

35 They conceive trouble and give birth to evil; their womb is pregnant with deceit.”

HINCV

35 उनके विचारों में विपत्ति गर्भधारण करती है तथा वे पाप को जन्म देते हैं; उनका अंतःकरण छल की योजना गढ़ता रहता है.”

Questions about Job 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.