Job 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Eliphaz the Temanite replied:

HINIRV

1 तब तेमानी एलीपज ने कहा

BSB

2 “Does a wise man answer with empty counsel or fill his belly with the hot east wind?

HINIRV

2 “क्या बुद्धिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, या अपने अन्तःकरण को पूर्वी पवन से भरे?

BSB

3 Should he argue with useless words or speeches that serve no purpose?

HINIRV

3 क्या वह निष्फल वचनों से, या व्यर्थ बातों से वाद-विवाद करे?

BSB

4 But you even undermine the fear of God and hinder meditation before Him.

HINIRV

4 वरन् तू परमेश्वर का भय मानना छोड़ देता, और परमेश्वर की भक्ति करना औरों से भी छुड़ाता है।

BSB

5 For your iniquity instructs your mouth, and you choose the language of the crafty.

HINIRV

5 तू अपने मुँह से अपना अधर्म प्रगट करता है, और धूर्त लोगों के बोलने की रीति पर बोलता है।

BSB

6 Your own mouth, not mine, condemns you; your own lips testify against you.

HINIRV

6 मैं तो नहीं परन्तु तेरा मुँह ही तुझे दोषी ठहराता है; और तेरे ही वचन तेरे विरुद्ध साक्षी देते हैं।

BSB

7 Were you the first man ever born? Were you brought forth before the hills?

HINIRV

7 “क्या पहला मनुष्य तू ही उत्पन्न हुआ? क्या तेरी उत्पत्ति पहाड़ों से भी पहले हुई?

BSB

8 Do you listen in on the council of God or limit wisdom to yourself?

HINIRV

8 क्या तू परमेश्वर की सभा में बैठा सुनता था? क्या बुद्धि का ठेका तू ही ने ले रखा है (यिर्म. 23:18, 1 कुरि. 2:16)

BSB

9 What do you know that we do not? What do you understand that is not clear to us?

HINIRV

9 तू ऐसा क्या जानता है जिसे हम नहीं जानते? तुझ में ऐसी कौन सी समझ है जो हम में नहीं?

BSB

10 Both the gray-haired and the aged are on our side—men much older than your father.

HINIRV

10 हम लोगों में तो पक्के बाल वाले और अति पुरनिये मनुष्य हैं, जो तेरे पिता से भी बहुत आयु के हैं।

BSB

11 Are the consolations of God not enough for you, even words spoken gently to you?

HINIRV

11 परमेश्वर की शान्तिदायक बातें, और जो वचन तेरे लिये कोमल हैं, क्या ये तेरी दृष्टि में तुच्छ हैं?

BSB

12 Why has your heart carried you away, and why do your eyes flash,

HINIRV

12 तेरा मन क्यों तुझे खींच ले जाता है? और तू आँख से क्यों इशारे करता है?

BSB

13 so that you turn your spirit against God and pour such words from your mouth?

HINIRV

13 तू भी अपनी आत्मा परमेश्वर के विरुद्ध करता है, और अपने मुँह से व्यर्थ बातें निकलने देता है।

BSB

14 What is man, that he should be pure, or one born of woman, that he should be righteous?

HINIRV

14 मनुष्य है क्या कि वह निष्कलंक हो? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ वह है क्या कि निर्दोष हो सके?

BSB

15 If God puts no trust in His holy ones, if even the heavens are not pure in His eyes,

HINIRV

15 देख, वह अपने पवित्रों पर भी विश्वास नहीं करता, और स्वर्ग भी उसकी दृष्टि में निर्मल नहीं है।

BSB

16 how much less man, who is vile and corrupt, who drinks injustice like water?

HINIRV

16 फिर मनुष्य अधिक घिनौना और भ्रष्ट है जो कुटिलता को पानी के समान पीता है।

BSB

17 Listen to me and I will inform you. I will describe what I have seen,

HINIRV

17 “मैं तुझे समझा दूँगा, इसलिए मेरी सुन ले, जो मैंने देखा है, उसी का वर्णन मैं करता हूँ।

BSB

18 what was declared by wise men and was not concealed from their fathers,

HINIRV

18 (वे ही बातें जो बुद्धिमानों ने अपने पुरखाओं से सुनकर बिना छिपाए बताया है।

BSB

19 to whom alone the land was given when no foreigner passed among them.

HINIRV

19 केवल उन्हीं को देश दिया गया था, और उनके मध्य में कोई विदेशी आता-जाता नहीं था।)

BSB

20 A wicked man writhes in pain all his days; only a few years are reserved for the ruthless.

HINIRV

20 दुष्ट जन जीवन भर पीड़ा से तड़पता है, और उपद्रवी के वर्षों की गिनती ठहराई हुई है।

BSB

21 Sounds of terror fill his ears; in his prosperity the destroyer attacks him.

HINIRV

21 उसके कान में डरावना शब्द गूँजता रहता है, कुशल के समय भी नाश करनेवाला उस पर आ पड़ता है।

BSB

22 He despairs of his return from darkness; he is marked for the sword.

HINIRV

22 उसे अंधियारे में से फिर निकलने की कुछ आशा नहीं होती, और तलवार उसकी घात में रहती है।

BSB

23 He wanders about as food for vultures; he knows the day of darkness is at hand.

HINIRV

23 वह रोटी के लिये मारा-मारा फिरता है, कि कहाँ मिलेगी? उसे निश्चय रहता है, कि अंधकार का दिन मेरे पास ही है।

BSB

24 Distress and anguish terrify him, overwhelming him like a king poised to attack.

HINIRV

24 संकट और दुर्घटना से उसको डर लगता रहता है, ऐसे राजा के समान जो युद्ध के लिये तैयार हो, वे उस पर प्रबल होते हैं।

BSB

25 For he has stretched out his hand against God and has vaunted himself against the Almighty,

HINIRV

25 क्योंकि उसने तो परमेश्वर के विरुद्ध हाथ बढ़ाया है, और सर्वशक्तिमान के विरुद्ध वह ताल ठोंकता है,

BSB

26 rushing headlong at Him with a thick, studded shield.

HINIRV

26 और सिर उठाकर और अपनी मोटी-मोटी ढालें दिखाता हुआ घमण्ड से उस पर धावा करता है;

BSB

27 Though his face is covered with fat and his waistline bulges with flesh,

HINIRV

27 इसलिए कि उसके मुँह पर चिकनाई छा गई है, और उसकी कमर में चर्बी जमी है।

BSB

28 he will dwell in ruined cities, in abandoned houses destined to become rubble.

HINIRV

28 और वह उजाड़े हुए नगरों में बस गया है, और जो घर रहने योग्य नहीं, और खण्डहर होने को छोड़े गए हैं, उनमें बस गया है।

BSB

29 He will no longer be rich; his wealth will not endure. His possessions will not overspread the land.

HINIRV

29 वह धनी न रहेगा, और न उसकी सम्पत्ति बनी रहेगी, और ऐसे लोगों के खेत की उपज भूमि की ओर न झुकने पाएगी।

BSB

30 He will not escape from the darkness; the flame will wither his shoots, and the breath of God’s mouth will carry him away.

HINIRV

30 वह अंधियारे से कभी न निकलेगा, और उसकी डालियाँ आग की लपट से झुलस जाएँगी, और परमेश्वर के मुँह की श्वास से वह उड़ जाएगा।

BSB

31 Let him not deceive himself with trust in emptiness, for emptiness will be his reward.

HINIRV

31 वह अपने को धोखा देकर व्यर्थ बातों का भरोसा न करे, क्योंकि उसका प्रतिफल धोखा ही होगा।

BSB

32 It will be paid in full before his time, and his branch will not flourish.

HINIRV

32 वह उसके नियत दिन से पहले पूरा हो जाएगा; उसकी डालियाँ हरी न रहेंगी।

BSB

33 He will be like a vine stripped of its unripe grapes, like an olive tree that sheds its blossoms.

HINIRV

33 दाख के समान उसके कच्चे फल झड़ जाएँगे, और उसके फूल जैतून के वृक्ष के समान गिरेंगे।

BSB

34 For the company of the godless will be barren, and fire will consume the tents of bribery.

HINIRV

34 क्योंकि भक्तिहीन के परिवार से कुछ बन न पड़ेगा, और जो घूस लेते हैं, उनके तम्बू आग से जल जाएँगे।

BSB

35 They conceive trouble and give birth to evil; their womb is pregnant with deceit.”

HINIRV

35 उनको उपद्रव का गर्भ रहता, और वे अनर्थ को जन्म देते है और वे अपने अन्तःकरण में छल की बातें गढ़ते हैं।”

Questions about Job 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.