Job 16
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Job answered: | HINIRV 1 तब अय्यूब ने कहा, |
| BSB 2 “I have heard many things like these; miserable comforters are you all. | HINIRV 2 “ऐसी बहुत सी बातें मैं सुन चुका हूँ, तुम सब के सब निकम्मे शान्तिदाता हो। |
| BSB 3 Is there no end to your long-winded speeches? What provokes you to continue testifying? | HINIRV 3 क्या व्यर्थ बातों का अन्त कभी होगा? तू कौन सी बात से झिड़ककर ऐसे उत्तर देता है? |
| BSB 4 I could also speak like you if you were in my place; I could heap up words against you and shake my head at you. | HINIRV 4 यदि तुम्हारी दशा मेरी सी होती, तो मैं भी तुम्हारी सी बातें कर सकता; मैं भी तुम्हारे विरुद्ध बातें जोड़ सकता, और तुम्हारे विरुद्ध सिर हिला सकता। |
| BSB 5 But I would encourage you with my mouth, and the consolation of my lips would bring relief. | HINIRV 5 वरन् मैं अपने वचनों से तुम को हियाव दिलाता, और बातों से शान्ति देकर तुम्हारा शोक घटा देता। |
| BSB 6 Even if I speak, my pain is not relieved, and if I hold back, how will it go away? | HINIRV 6 “चाहे मैं बोलूँ तो भी मेरा शोक न घटेगा, चाहे मैं चुप रहूँ, तो भी मेरा दुःख कुछ कम न होगा। |
| BSB 7 Surely He has now exhausted me; You have devastated all my family. | HINIRV 7 परन्तु अब उसने मुझे थका दिया है; उसने मेरे सारे परिवार को उजाड़ डाला है। |
| BSB 8 You have bound me, and it has become a witness; my frailty rises up and testifies against me. | HINIRV 8 और उसने जो मेरे शरीर को सूखा डाला है, वह मेरे विरुद्ध साक्षी ठहरा है, और मेरा दुबलापन मेरे विरुद्ध खड़ा होकर मेरे सामने साक्षी देता है। |
| BSB 9 His anger has torn me and opposed me; He gnashes His teeth at me. My adversary pierces me with His eyes. | HINIRV 9 उसने क्रोध में आकर मुझ को फाड़ा और मेरे पीछे पड़ा है; वह मेरे विरुद्ध दाँत पीसता; और मेरा बैरी मुझ को आँखें दिखाता है। (विला. 2:16) |
| BSB 10 They open their mouths against me and strike my cheeks with contempt; they join together against me. | HINIRV 10 अब लोग मुझ पर मुँह पसारते हैं, और मेरी नामधराई करके मेरे गाल पर थप्पड़ मारते, और मेरे विरुद्ध भीड़ लगाते हैं। |
| BSB 11 God has delivered me to unjust men; He has thrown me to the clutches of the wicked. | HINIRV 11 परमेश्वर ने मुझे कुटिलों के वश में कर दिया, और दुष्ट लोगों के हाथ में फेंक दिया है। |
| BSB 12 I was at ease, but He shattered me; He seized me by the neck and crushed me. He has set me up as His target; | HINIRV 12 मैं सुख से रहता था, और उसने मुझे चूर चूरकर डाला; उसने मेरी गर्दन पकड़कर मुझे टुकड़े-टुकड़े कर दिया; फिर उसने मुझे अपना निशाना बनाकर खड़ा किया है। |
| BSB 13 His archers surround me. He pierces my kidneys without mercy and spills my gall on the ground. | HINIRV 13 उसके तीर मेरे चारों ओर उड़ रहे हैं, वह निर्दय होकर मेरे गुर्दों को बेधता है, और मेरा पित्त भूमि पर बहाता है। |
| BSB 14 He breaks me with wound upon wound; He rushes me like a mighty warrior. | HINIRV 14 वह शूर के समान मुझ पर धावा करके मुझे चोट पर चोट पहुँचाकर घायल करता है। |
| BSB 15 I have sewn sackcloth over my skin; I have buried my horn in the dust. | HINIRV 15 मैंने अपनी खाल पर टाट को सी लिया है, और अपना बल मिट्टी में मिला दिया है। |
| BSB 16 My face is red with weeping, and deep shadows ring my eyes; | HINIRV 16 रोते-रोते मेरा मुँह सूज गया है, और मेरी आँखों पर घोर अंधकार छा गया है; |
| BSB 17 yet my hands are free of violence and my prayer is pure. | HINIRV 17 तो भी मुझसे कोई उपद्रव नहीं हुआ है, और मेरी प्रार्थना पवित्र है। |
| BSB 18 O earth, do not cover my blood; may my cry for help never be laid to rest. | HINIRV 18 “हे पृथ्वी, तू मेरे लहू को न ढाँपना, और मेरी दुहाई कहीं न रुके। |
| BSB 19 Even now my witness is in heaven, and my advocate is on high. | HINIRV 19 अब भी स्वर्ग में मेरा साक्षी है, और मेरा गवाह ऊपर है। |
| BSB 20 My friends are my scoffers as my eyes pour out tears to God. | HINIRV 20 मेरे मित्र मुझसे घृणा करते हैं, परन्तु मैं परमेश्वर के सामने आँसू बहाता हूँ, |
| BSB 21 Oh, that a man might plead with God as he pleads with his neighbor! | HINIRV 21 कि कोई परमेश्वर के सामने सज्जन का, और आदमी का मुकद्दमा उसके पड़ोसी के विरुद्ध लड़े। (अय्यू. 31:35) |
| BSB 22 For when only a few years are past I will go the way of no return. | HINIRV 22 क्योंकि थोड़े ही वर्षों के बीतने पर मैं उस मार्ग से चला जाऊँगा, जिससे मैं फिर वापिस न लौटूँगा। (अय्यू. 10:21) |
Questions about Job 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.