Job 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Man, who is born of woman, is short of days and full of trouble.

HINIRV

1 “मनुष्य जो स्त्री से उत्पन्न होता है, उसके दिन थोड़े और दुःख भरे है।

BSB

2 Like a flower, he comes forth, then withers away; like a fleeting shadow, he does not endure.

HINIRV

2 वह फूल के समान खिलता, फिर तोड़ा जाता है; वह छाया की रीति पर ढल जाता, और कहीं ठहरता नहीं।

BSB

3 Do You open Your eyes to one like this? Will You bring him into judgment before You?

HINIRV

3 फिर क्या तू ऐसे पर दृष्टि लगाता है? क्या तू मुझे अपने साथ कचहरी में घसीटता है?

BSB

4 Who can bring out clean from unclean? No one!

HINIRV

4 अशुद्ध वस्तु से शुद्ध वस्तु को कौन निकाल सकता है? कोई नहीं।

BSB

5 Since his days are determined and the number of his months is with You, and since You have set limits that he cannot exceed,

HINIRV

5 मनुष्य के दिन नियुक्त किए गए हैं, और उसके महीनों की गिनती तेरे पास लिखी है, और तूने उसके लिये ऐसा सीमा बाँधा है जिसे वह पार नहीं कर सकता,

BSB

6 look away from him and let him rest, so he can enjoy his day as a hired hand.

HINIRV

6 इस कारण उससे अपना मुँह फेर ले, कि वह आराम करे, जब तक कि वह मजदूर के समान अपना दिन पूरा न कर ले।

BSB

7 For there is hope for a tree: If it is cut down, it will sprout again, and its tender shoots will not fail.

HINIRV

7 “वृक्ष के लिये तो आशा रहती है, कि चाहे वह काट डाला भी जाए, तो भी फिर पनपेगा और उससे नर्म-नर्म डालियाँ निकलती ही रहेंगी।

BSB

8 If its roots grow old in the ground and its stump dies in the soil,

HINIRV

8 चाहे उसकी जड़ भूमि में पुरानी भी हो जाए, और उसका ठूँठ मिट्टी में सूख भी जाए,

BSB

9 at the scent of water it will bud and put forth twigs like a sapling.

HINIRV

9 तो भी वर्षा की गन्ध पाकर वह फिर पनपेगा, और पौधे के समान उससे शाखाएँ फूटेंगी।

BSB

10 But a man dies and is laid low; he breathes his last, and where is he?

HINIRV

10 परन्तु मनुष्य मर जाता, और पड़ा रहता है; जब उसका प्राण छूट गया, तब वह कहाँ रहा?

BSB

11 As water disappears from the sea and a river becomes parched and dry,

HINIRV

11 जैसे नदी का जल घट जाता है, और जैसे महानद का जल सूखते-सूखते सूख जाता है,

BSB

12 so a man lies down and does not rise. Until the heavens are no more, he will not be awakened or roused from sleep.

HINIRV

12 वैसे ही मनुष्य लेट जाता और फिर नहीं उठता; जब तक आकाश बना रहेगा तब तक वह न जागेगा, और न उसकी नींद टूटेगी।

BSB

13 If only You would hide me in Sheol and conceal me until Your anger has passed! If only You would appoint a time for me and then remember me!

HINIRV

13 भला होता कि तू मुझे अधोलोक में छिपा लेता, और जब तक तेरा कोप ठंडा न हो जाए तब तक मुझे छिपाए रखता, और मेरे लिये समय नियुक्त करके फिर मेरी सुधि लेता।

BSB

14 When a man dies, will he live again? All the days of my hard service I will wait, until my renewal comes.

HINIRV

14 यदि मनुष्य मर जाए तो क्या वह फिर जीवित होगा? जब तक मेरा छुटकारा न होता तब तक मैं अपनी कठिन सेवा के सारे दिन आशा लगाए रहता।

BSB

15 You will call, and I will answer; You will desire the work of Your hands.

HINIRV

15 तू मुझे पुकारता, और मैं उत्तर देता हूँ; तुझे अपने हाथ के बनाए हुए काम की अभिलाषा होती है।

BSB

16 For then You would count my steps, but would not keep track of my sin.

HINIRV

16 परन्तु अब तू मेरे पग-पग को गिनता है, क्या तू मेरे पाप की ताक में लगा नहीं रहता?

BSB

17 My transgression would be sealed in a bag, and You would cover over my iniquity.

HINIRV

17 मेरे अपराध छाप लगी हुई थैली में हैं, और तूने मेरे अधर्म को सी रखा है।

BSB

18 But as a mountain erodes and crumbles and a rock is dislodged from its place,

HINIRV

18 “और निश्चय पहाड़ भी गिरते-गिरते नाश हो जाता है, और चट्टान अपने स्थान से हट जाती है;

BSB

19 as water wears away the stones and torrents wash away the soil, so You destroy a man’s hope.

HINIRV

19 और पत्थर जल से घिस जाते हैं, और भूमि की धूलि उसकी बाढ़ से बहाई जाती है; उसी प्रकार तू मनुष्य की आशा को मिटा देता है।

BSB

20 You forever overpower him, and he passes on; You change his countenance and send him away.

HINIRV

20 तू सदा उस पर प्रबल होता, और वह जाता रहता है; तू उसका चेहरा बिगाड़कर उसे निकाल देता है।

BSB

21 If his sons receive honor, he does not know it; if they are brought low, he is unaware.

HINIRV

21 उसके पुत्रों की बड़ाई होती है, और यह उसे नहीं सूझता; और उनकी घटी होती है, परन्तु वह उनका हाल नहीं जानता।

BSB

22 He feels only the pain of his own body and mourns only for himself.”

HINIRV

22 केवल उसकी अपनी देह को दुःख होता है; और केवल उसका अपना प्राण ही अन्दर ही अन्दर शोकित होता है।”

Questions about Job 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.