Job 14

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Man, who is born of woman, is short of days and full of trouble.

HINCV

1 “स्त्री से जन्मे मनुष्य का जीवन, अल्पकालिक एवं दुःख भरा होता है.

BSB

2 Like a flower, he comes forth, then withers away; like a fleeting shadow, he does not endure.

HINCV

2 उस पुष्प समान, जो खिलता है तथा मुरझा जाता है; वह तो छाया-समान द्रुत गति से विलीन हो जाता तथा अस्तित्वहीन रह जाता है.

BSB

3 Do You open Your eyes to one like this? Will You bring him into judgment before You?

HINCV

3 क्या इस प्रकार का प्राणी इस योग्य है कि आप उस पर दृष्टि बनाए रखें तथा उसका न्याय करने के लिए उसे अपनी उपस्थिति में आने दें?

BSB

4 Who can bring out clean from unclean? No one!

HINCV

4 अशुद्ध में से किसी शुद्ध वस्तु की सृष्टि कौन कर सकता है? कोई भी इस योग्य नहीं है!

BSB

5 Since his days are determined and the number of his months is with You, and since You have set limits that he cannot exceed,

HINCV

5 इसलिये कि मनुष्य का जीवन सीमित है; उसके जीवन के माह आपने नियत कर रखे हैं. साथ आपने उसकी सीमाएं निर्धारित कर दी हैं, कि वह इनके पार न जा सके.

BSB

6 look away from him and let him rest, so he can enjoy his day as a hired hand.

HINCV

6 जब तक वह वैतनिक मज़दूर समान अपना समय पूर्ण करता है उस पर से अपनी दृष्टि हटा लीजिए, कि उसे विश्राम प्राप्‍त हो सके.

BSB

7 For there is hope for a tree: If it is cut down, it will sprout again, and its tender shoots will not fail.

HINCV

7 “वृक्ष के लिए तो सदैव आशा बनी रहती है: जब उसे काटा जाता है, उसके तने से अंकुर निकल आते हैं. उसकी डालियां विकसित हो जाती हैं.

BSB

8 If its roots grow old in the ground and its stump dies in the soil,

HINCV

8 यद्यपि भूमि के भीतर इसकी मूल जीर्ण होती जाती है तथा भूमि में इसका ठूंठ नष्ट हो जाता है,

BSB

9 at the scent of water it will bud and put forth twigs like a sapling.

HINCV

9 जल की गंध प्राप्‍त होते ही यह खिलने लगता है तथा पौधे के समान यह अपनी शाखाएं फैलाने लगता है.

BSB

10 But a man dies and is laid low; he breathes his last, and where is he?

HINCV

10 किंतु मनुष्य है कि, मृत्यु होने पर वह पड़ा रह जाता है; उसका श्वास समाप्‍त हुआ, कि वह अस्तित्वहीन रह जाता है.

BSB

11 As water disappears from the sea and a river becomes parched and dry,

HINCV

11 जैसे सागर का जल सूखते रहता है तथा नदी धूप से सूख जाती है,

BSB

12 so a man lies down and does not rise. Until the heavens are no more, he will not be awakened or roused from sleep.

HINCV

12 उसी प्रकार मनुष्य, मृत्यु में पड़ा हुआ लेटा रह जाता है; आकाश के अस्तित्वहीन होने तक उसकी स्थिति यही रहेगी, उसे इस गहरी नींद से जगाया जाना असंभव है.

BSB

13 If only You would hide me in Sheol and conceal me until Your anger has passed! If only You would appoint a time for me and then remember me!

HINCV

13 “उत्तम तो यही होता कि आप मुझे अधोलोक में छिपा देते, आप मुझे अपने कोप के ठंडा होने तक छिपाए रहते! आप एक अवधि निश्चित करके इसके पूर्ण हो जाने पर मेरा स्मरण करते!

BSB

14 When a man dies, will he live again? All the days of my hard service I will wait, until my renewal comes.

HINCV

14 क्या मनुष्य के लिए यह संभव है कि उसकी मृत्यु के बाद वह जीवित हो जाए? अपने जीवन के समस्त श्रमपूर्ण वर्षों में मैं यही प्रतीक्षा करता रह जाऊंगा. कब होगा वह नवोदय?

BSB

15 You will call, and I will answer; You will desire the work of Your hands.

HINCV

15 आप आह्वान करो, तो मैं उत्तर दूंगा; आप अपने उस बनाए गये प्राणी की लालसा करेंगे.

BSB

16 For then You would count my steps, but would not keep track of my sin.

HINCV

16 तब आप मेरे पैरों का लेख रखेंगे किंतु मेरे पापों का नहीं.

BSB

17 My transgression would be sealed in a bag, and You would cover over my iniquity.

HINCV

17 मेरे अपराध को एक थैली में मोहरबन्द कर दिया जाएगा; आप मेरे पापों को ढांप देंगे.

BSB

18 But as a mountain erodes and crumbles and a rock is dislodged from its place,

HINCV

18 “जैसे पर्वत नष्ट होते-होते वह चूर-चूर हो जाता है, चट्टान अपने स्थान से हट जाती है.

BSB

19 as water wears away the stones and torrents wash away the soil, so You destroy a man’s hope.

HINCV

19 जल में भी पत्थरों को काटने की क्षमता होती है, तीव्र जल प्रवाह पृथ्वी की धूल साथ ले जाते हैं, आप भी मनुष्य की आशा के साथ यही करते हैं.

BSB

20 You forever overpower him, and he passes on; You change his countenance and send him away.

HINCV

20 एक ही बार आप उसे ऐसा हराते हैं, कि वह मिट जाता है; आप उसका स्वरूप परिवर्तित कर देते हैं और उसे निकाल देते हैं.

BSB

21 If his sons receive honor, he does not know it; if they are brought low, he is unaware.

HINCV

21 यदि उसकी संतान सम्मानित होती है, उसे तो इसका ज्ञान नहीं होता; अथवा जब वे अपमानित किए जाते हैं, वे इससे अनजान ही रहते हैं.

BSB

22 He feels only the pain of his own body and mourns only for himself.”

HINCV

22 जब तक वह देह में होता है, पीड़ा का अनुभव करता है, इसी स्थिति में उसे वेदना का अनुभव होता है.”

Questions about Job 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.