Job 13

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Indeed, my eyes have seen all this; my ears have heard and understood.

HINCV

1 “सुनो, मेरे नेत्र यह सब देख चुके हैं, मेरे कानों ने, यह सब सुन लिया है तथा मैंने इसे समझ लिया है.

BSB

2 What you know, I also know; I am not inferior to you.

HINCV

2 जो कुछ तुम्हें मालूम है, वह सब मुझे मालूम है; मैं तुमसे किसी भी रीति से कम नहीं हूं,

BSB

3 Yet I desire to speak to the Almighty and argue my case before God.

HINCV

3 हां, मैं इसका उल्लेख सर्वशक्तिमान से अवश्य करूंगा, मेरी अभिलाषा है कि इस विषय में परमेश्वर से वाद-विवाद करूं.

BSB

4 You, however, smear with lies; you are all worthless physicians.

HINCV

4 तुम तो झूठी बात का चित्रण कर रहे हो; तुम सभी अयोग्य वैद्य हो!

BSB

5 If only you would remain silent; for that would be your wisdom!

HINCV

5 उत्तम तो यह होता कि तुम चुप रहते! इसी में सिद्ध हो जाती तुम्हारी बुद्धिमानी.

BSB

6 Hear now my argument, and listen to the plea of my lips.

HINCV

6 कृपा कर मेरे विवाद पर ध्यान दो; तथा मेरे होंठों की बहस की बातों पर ध्यान करो.

BSB

7 Will you speak wickedly on God’s behalf or speak deceitfully for Him?

HINCV

7 क्या तुम वह बात करोगे, जो परमेश्वर की दृष्टि में अन्यायपूर्ण है? अथवा वह कहोगे, जो उनकी दृष्टि में छलपूर्ण है?

BSB

8 Would you show Him partiality or argue in His defense?

HINCV

8 क्या तुम परमेश्वर के लिए पक्षपात करोगे? क्या तुम परमेश्वर से वाद-विवाद करोगे?

BSB

9 Would it be well when He examined you? Could you deceive Him as you would deceive a man?

HINCV

9 क्या जब तुम्हारी परख की जाएगी, तो यह तुम्हारे हित में होगा? अथवा तुम मनुष्यों के समान परमेश्वर से छल करने का यत्न करने लगोगे?

BSB

10 Surely He would rebuke you if you secretly showed partiality.

HINCV

10 यदि तुम गुप्‍त में पक्षपात करोगे, तुम्हें उनकी ओर से फटकार ही प्राप्‍त होगी.

BSB

11 Would His majesty not terrify you? Would the dread of Him not fall upon you?

HINCV

11 क्या परमेश्वर का माहात्म्य तुम्हें भयभीत न कर देगा? क्या उनका आतंक तुम्हें भयभीत न कर देगा?

BSB

12 Your maxims are proverbs of ashes; your defenses are defenses of clay.

HINCV

12 तुम्हारी उक्तियां राख के नीतिवचन के समान हैं; तुम्हारी प्रतिरक्षा मिट्टी समान रह गई है.

BSB

13 Be silent, and I will speak. Then let come to me what may.

HINCV

13 “मेरे सामने चुप रहो, कि मैं अपने विचार प्रस्तुत कर सकूं; तब चाहे कैसी भी समस्या आ पड़े.

BSB

14 Why do I put myself at risk and take my life in my own hands?

HINCV

14 भला मैं स्वयं को जोखिम में क्यों डालूं तथा अपने प्राण हथेली पर लेकर घुमूं?

BSB

15 Though He slay me, I will hope in Him. I will still defend my ways to His face.

HINCV

15 चाहे परमेश्वर मेरा घात भी करें, फिर भी उनमें मेरी आशा बनी रहेगी; परमेश्वर के सामने मैं अपना पक्ष प्रस्तुत करूंगा.

BSB

16 Moreover, this will be my salvation, for no godless man can appear before Him.

HINCV

16 यही मेरी छुटकारे का कारण होगा, क्योंकि कोई बुरा व्यक्ति उनकी उपस्थिति में प्रवेश करना न चाहेगा!

BSB

17 Listen carefully to my words; let my declaration ring in your ears.

HINCV

17 बड़ी सावधानीपूर्वक मेरा वक्तव्य सुन लो; तथा मेरी घोषणा को मन में बसा लो.

BSB

18 See now, I have prepared my case; I know that I will be vindicated.

HINCV

18 अब सुन लो, प्रस्तुति के लिए मेरा पक्ष तैयार है, मुझे निश्चय है मुझे न्याय प्राप्‍त होकर रहेगा.

BSB

19 Can anyone indict me? If so, I will be silent and die.

HINCV

19 कौन करेगा मुझसे वाद-विवाद? यदि कोई मुझे दोषी प्रमाणित कर दे, मैं चुप होकर प्राण त्याग दूंगा.

BSB

20 Only grant these two things to me, so that I need not hide from You:

HINCV

20 “परमेश्वर, मेरी दो याचनाएं पूर्ण कर दीजिए, तब मैं आपसे छिपने का प्रयास नहीं करूंगा.

BSB

21 Withdraw Your hand from me, and do not let Your terror frighten me.

HINCV

21 मुझ पर से अपना कठोर हाथ दूर कर लीजिए, तथा अपने आतंक मुझसे दूर कर लीजिए.

BSB

22 Then call me, and I will answer, or let me speak, and You can reply.

HINCV

22 तब मुझे बुला लीजिए कि मैं प्रश्नों के उत्तर दे सकूं, अथवा मुझे बोलने दीजिए, और इन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कीजिए.

BSB

23 How many are my iniquities and sins? Reveal to me my transgression and sin.

HINCV

23 कितने हैं मेरे पाप एवं अपराध? प्रकट कर दीजिए, मेरा अपराध एवं मेरा पाप.

BSB

24 Why do You hide Your face and consider me as Your enemy?

HINCV

24 आप मुझसे अपना मुख क्यों छिपा रहे हैं? आपने मुझे अपना शत्रु क्यों मान लिया है?

BSB

25 Would You frighten a windblown leaf? Would You chase after dry chaff?

HINCV

25 क्या आप एक वायु प्रवाह में उड़ती हुई पत्ती को यातना देंगे? क्या आप सूखी भूसी का पीछा करेंगे?

BSB

26 For You record bitter accusations against me and bequeath to me the iniquities of my youth.

HINCV

26 आपने मेरे विरुद्ध कड़वे आरोपों की सूची बनाई है तथा आपने मेरी युवावस्था के पापों को मुझ पर लाद दिया है.

BSB

27 You put my feet in the stocks and stand watch over all my paths; You set a limit for the soles of my feet.

HINCV

27 आपने मेरे पांवों में बेड़ियां डाल दी है; आप मेरे मार्गों पर दृष्टि रखते हैं. इसके लिए आपने मेरे पांवों के तलवों को चिन्हित कर दिया है.

BSB

28 So man wastes away like something rotten, like a moth-eaten garment.

HINCV

28 “तब मनुष्य किसी सड़ी-गली वस्तु के समान नष्ट होता जाता है, उस वस्त्र के समान, जिसे कीड़े खा चुके हों.

Questions about Job 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.