Job 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Indeed, my eyes have seen all this; my ears have heard and understood.

HINIRV

1 “सुनो, मैं यह सब कुछ अपनी आँख से देख चुका, और अपने कान से सुन चुका, और समझ भी चुका हूँ।

BSB

2 What you know, I also know; I am not inferior to you.

HINIRV

2 जो कुछ तुम जानते हो वह मैं भी जानता हूँ; मैं तुम लोगों से कुछ कम नहीं हूँ।

BSB

3 Yet I desire to speak to the Almighty and argue my case before God.

HINIRV

3 मैं तो सर्वशक्तिमान से बातें करूँगा, और मेरी अभिलाषा परमेश्वर से वाद-विवाद करने की है।

BSB

4 You, however, smear with lies; you are all worthless physicians.

HINIRV

4 परन्तु तुम लोग झूठी बात के गढ़नेवाले हो; तुम सब के सब निकम्मे वैद्य हो ।

BSB

5 If only you would remain silent; for that would be your wisdom!

HINIRV

5 भला होता, कि तुम बिल्कुल चुप रहते, और इससे तुम बुद्धिमान ठहरते।

BSB

6 Hear now my argument, and listen to the plea of my lips.

HINIRV

6 मेरा विवाद सुनो, और मेरी विनती की बातों पर कान लगाओ।

BSB

7 Will you speak wickedly on God’s behalf or speak deceitfully for Him?

HINIRV

7 क्या तुम परमेश्वर के निमित्त टेढ़ी बातें कहोगे, और उसके पक्ष में कपट से बोलोगे?

BSB

8 Would you show Him partiality or argue in His defense?

HINIRV

8 क्या तुम उसका पक्षपात करोगे? और परमेश्वर के लिये मुकद्दमा चलाओगे।

BSB

9 Would it be well when He examined you? Could you deceive Him as you would deceive a man?

HINIRV

9 क्या यह भला होगा, कि वह तुम को जाँचे? क्या जैसा कोई मनुष्य को धोखा दे, वैसा ही तुम क्या उसको भी धोखा दोगे?

BSB

10 Surely He would rebuke you if you secretly showed partiality.

HINIRV

10 यदि तुम छिपकर पक्षपात करो, तो वह निश्चय तुम को डाँटेगा।

BSB

11 Would His majesty not terrify you? Would the dread of Him not fall upon you?

HINIRV

11 क्या तुम उसके माहात्म्य से भय न खाओगे? क्या उसका डर तुम्हारे मन में न समाएगा?

BSB

12 Your maxims are proverbs of ashes; your defenses are defenses of clay.

HINIRV

12 तुम्हारे स्मरणयोग्य नीतिवचन राख के समान हैं; तुम्हारे गढ़ मिट्टी ही के ठहरे हैं।

BSB

13 Be silent, and I will speak. Then let come to me what may.

HINIRV

13 “मुझसे बात करना छोड़ो, कि मैं भी कुछ कहने पाऊँ; फिर मुझ पर जो चाहे वह आ पड़े।

BSB

14 Why do I put myself at risk and take my life in my own hands?

HINIRV

14 मैं क्यों अपना माँस अपने दाँतों से चबाऊँ? और क्यों अपना प्राण हथेली पर रखूँ?

BSB

15 Though He slay me, I will hope in Him. I will still defend my ways to His face.

HINIRV

15 वह मुझे घात करेगा, मुझे कुछ आशा नहीं; तो भी मैं अपनी चाल-चलन का पक्ष लूँगा।

BSB

16 Moreover, this will be my salvation, for no godless man can appear before Him.

HINIRV

16 और यह ही मेरे बचाव का कारण होगा, कि भक्तिहीन जन उसके सामने नहीं जा सकता।

BSB

17 Listen carefully to my words; let my declaration ring in your ears.

HINIRV

17 चित्त लगाकर मेरी बात सुनो, और मेरी विनती तुम्हारे कान में पड़े।

BSB

18 See now, I have prepared my case; I know that I will be vindicated.

HINIRV

18 देखो, मैंने अपने मुकद्दमे की पूरी तैयारी की है; मुझे निश्चय है कि मैं निर्दोष ठहरूँगा।

BSB

19 Can anyone indict me? If so, I will be silent and die.

HINIRV

19 कौन है जो मुझसे मुकद्दमा लड़ सकेगा? ऐसा कोई पाया जाए, तो मैं चुप होकर प्राण छोड़ूँगा।

BSB

20 Only grant these two things to me, so that I need not hide from You:

HINIRV

20 दो ही काम मेरे लिए कर, तब मैं तुझ से नहीं छिपूँगाः

BSB

21 Withdraw Your hand from me, and do not let Your terror frighten me.

HINIRV

21 अपनी ताड़ना मुझसे दूर कर ले, और अपने भय से मुझे भयभीत न कर।

BSB

22 Then call me, and I will answer, or let me speak, and You can reply.

HINIRV

22 तब तेरे बुलाने पर मैं बोलूँगा; या मैं प्रश्न करूँगा, और तू मुझे उत्तर दे।

BSB

23 How many are my iniquities and sins? Reveal to me my transgression and sin.

HINIRV

23 मुझसे कितने अधर्म के काम और पाप हुए हैं? मेरे अपराध और पाप मुझे जता दे।

BSB

24 Why do You hide Your face and consider me as Your enemy?

HINIRV

24 तू किस कारण अपना मुँह फेर लेता है, और मुझे अपना शत्रु गिनता है?

BSB

25 Would You frighten a windblown leaf? Would You chase after dry chaff?

HINIRV

25 क्या तू उड़ते हुए पत्ते को भी कँपाएगा? और सूखे डंठल के पीछे पड़ेगा?

BSB

26 For You record bitter accusations against me and bequeath to me the iniquities of my youth.

HINIRV

26 तू मेरे लिये कठिन दुःखों की आज्ञा देता है, और मेरी जवानी के अधर्म का फल मुझे भुगता देता है।

BSB

27 You put my feet in the stocks and stand watch over all my paths; You set a limit for the soles of my feet.

HINIRV

27 और मेरे पाँवों को काठ में ठोंकता, और मेरी सारी चाल-चलन देखता रहता है; और मेरे पाँवों की चारों ओर सीमा बाँध लेता है।

BSB

28 So man wastes away like something rotten, like a moth-eaten garment.

HINIRV

28 और मैं सड़ी-गली वस्तु के तुल्य हूँ जो नाश हो जाती है, और कीड़ा खाए कपड़े के तुल्य हूँ।

Questions about Job 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.