Job 12

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINIRV

1 तब अय्यूब ने कहा;

BSB

2 “Truly then you are the people with whom wisdom itself will die!

HINIRV

2 “निःसन्देह मनुष्य तो तुम ही हो और जब तुम मरोगे तब बुद्धि भी जाती रहेगी।

BSB

3 But I also have a mind; I am not inferior to you. Who does not know such things as these?

HINIRV

3 परन्तु तुम्हारे समान मुझ में भी समझ है, मैं तुम लोगों से कुछ नीचा नहीं हूँ कौन ऐसा है जो ऐसी बातें न जानता हो?

BSB

4 I am a laughingstock to my friends, though I called on God, and He answered. The righteous and upright man is a laughingstock.

HINIRV

4 मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता था, और वह मेरी सुन लिया करता था; परन्तु अब मेरे मित्र मुझ पर हँसते हैं; जो धर्मी और खरा मनुष्य है, वह हँसी का कारण हो गया है।

BSB

5 The one at ease scorns misfortune as the fate of those whose feet are slipping.

HINIRV

5 दुःखी लोग तो सुखी लोगों की समझ में तुच्छ जाने जाते हैं; और जिनके पाँव फिसलते हैं उनका अपमान अवश्य ही होता है।

BSB

6 The tents of robbers are safe, and those who provoke God are secure—those who carry their god in their hands.

HINIRV

6 डाकुओं के डेरे कुशल क्षेम से रहते हैं, और जो परमेश्वर को क्रोध दिलाते हैं, वह बहुत ही निडर रहते हैं; अर्थात् उनका ईश्वर उनकी मुट्ठी में रहता हैं;

BSB

7 But ask the animals, and they will instruct you; ask the birds of the air, and they will tell you.

HINIRV

7 “पशुओं से तो पूछ और वे तुझे सिखाएँगे; और आकाश के पक्षियों से, और वे तुझे बताएँगे।

BSB

8 Or speak to the earth, and it will teach you; let the fish of the sea inform you.

HINIRV

8 पृथ्वी पर ध्यान दे, तब उससे तुझे शिक्षा मिलेगी; और समुद्र की मछलियाँ भी तुझ से वर्णन करेंगी।

BSB

9 Which of all these does not know that the hand of the LORD has done this?

HINIRV

9 कौन इन बातों को नहीं जानता, कि यहोवा ही ने अपने हाथ से इस संसार को बनाया है? (रोम. 1:20)

BSB

10 The life of every living thing is in His hand, as well as the breath of all mankind.

HINIRV

10 उसके हाथ में एक-एक जीवधारी का प्राण, और एक-एक देहधारी मनुष्य की आत्मा भी रहती है।

BSB

11 Does not the ear test words as the tongue tastes its food?

HINIRV

11 जैसे जीभ से भोजन चखा जाता है, क्या वैसे ही कान से वचन नहीं परखे जाते?

BSB

12 Wisdom is found with the elderly, and understanding comes with long life.

HINIRV

12 बूढ़ों में बुद्धि पाई जाती है, और लम्बी आयु वालों में समझ होती तो है।

BSB

13 Wisdom and strength belong to God; counsel and understanding are His.

HINIRV

13 “परमेश्वर में पूरी बुद्धि और पराक्रम पाए जाते हैं; युक्ति और समझ उसी में हैं।

BSB

14 What He tears down cannot be rebuilt; the man He imprisons cannot be released.

HINIRV

14 देखो, जिसको वह ढा दे, वह फिर बनाया नहीं जाता; जिस मनुष्य को वह बन्द करे, वह फिर खोला नहीं जाता। (प्रका. 3:7)

BSB

15 If He holds back the waters, they dry up, and if He releases them, they overwhelm the land.

HINIRV

15 देखो, जब वह वर्षा को रोक रखता है तो जल सूख जाता है; फिर जब वह जल छोड़ देता है तब पृथ्वी उलट जाती है।

BSB

16 True wisdom and power belong to Him. The deceived and the deceiver are His.

HINIRV

16 उसमें सामर्थ्य और खरी बुद्धि पाई जाती है; धोखा देनेवाला और धोखा खानेवाला दोनों उसी के हैं ।

BSB

17 He leads counselors away barefoot and makes fools of judges.

HINIRV

17 वह मंत्रियों को लूटकर बँधुआई में ले जाता, और न्यायियों को मूर्ख बना देता है।

BSB

18 He loosens the bonds placed by kings and fastens a belt around their waists.

HINIRV

18 वह राजाओं का अधिकार तोड़ देता है; और उनकी कमर पर बन्धन बन्धवाता है।

BSB

19 He leads priests away barefoot and overthrows the established.

HINIRV

19 वह याजकों को लूटकर बँधुआई में ले जाता और सामर्थियों को उलट देता है।

BSB

20 He deprives the trusted of speech and takes away the discernment of elders.

HINIRV

20 वह विश्वासयोग्य पुरुषों से बोलने की शक्ति और पुरनियों से विवेक की शक्ति हर लेता है।

BSB

21 He pours out contempt on nobles and disarms the mighty.

HINIRV

21 वह हाकिमों को अपमान से लादता, और बलवानों के हाथ ढीले कर देता है।

BSB

22 He reveals the deep things of darkness and brings deep shadows into light.

HINIRV

22 वह अंधियारे की गहरी बातें प्रगट करता, और मृत्यु की छाया को भी प्रकाश में ले आता है।

BSB

23 He makes nations great and destroys them; He enlarges nations, then disperses them.

HINIRV

23 वह जातियों को बढ़ाता, और उनको नाश करता है; वह उनको फैलाता, और बँधुआई में ले जाता है।

BSB

24 He deprives the earth’s leaders of reason and makes them wander in a trackless wasteland.

HINIRV

24 वह पृथ्वी के मुख्य लोगों की बुद्धि उड़ा देता, और उनको निर्जन स्थानों में जहाँ रास्ता नहीं है, भटकाता है।

BSB

25 They grope in the darkness without light; He makes them stagger like drunkards.

HINIRV

25 वे बिन उजियाले के अंधेरे में टटोलते फिरते हैं; और वह उन्हें ऐसा बना देता है कि वे मतवाले के समान डगमगाते हुए चलते हैं।

Questions about Job 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.