Job 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Job answered: | HINCV 1 तब अय्योब ने उत्तर दिया: |
| BSB 2 “Truly then you are the people with whom wisdom itself will die! | HINCV 2 “निःसंदेह तुम्हीं हो वे लोग, तुम्हारे साथ ही ज्ञान का अस्तित्व मिट जाएगा! |
| BSB 3 But I also have a mind; I am not inferior to you. Who does not know such things as these? | HINCV 3 किंतु तुम्हारे समान बुद्धि मुझमें भी है; तुमसे कम नहीं है मेरा स्तर. किसे बोध नहीं है इस सत्य का? |
| BSB 4 I am a laughingstock to my friends, though I called on God, and He answered. The righteous and upright man is a laughingstock. | HINCV 4 “अपने मित्रों के लिए तो मैं हंसी मज़ाक का विषय होकर रह गया हूं, मैंने परमेश्वर को पुकारा और उन्होंने इसका प्रत्युत्तर भी दिया; और अब यहां खरा तथा निर्दोष व्यक्ति उपहास का पात्र हो गया है! |
| BSB 5 The one at ease scorns misfortune as the fate of those whose feet are slipping. | HINCV 5 सुखी धनवान व्यक्ति को दुःखी व्यक्ति घृणित लग रहा है. जो पहले ही लड़खड़ा रहा है, उसी पर प्रहार किया जा रहा है. |
| BSB 6 The tents of robbers are safe, and those who provoke God are secure—those who carry their god in their hands. | HINCV 6 उन्हीं के घरों को सुरक्षित छोड़ा जा रहा है, जो हिंसक-विनाशक हैं, वे ही सुरक्षा में निवास कर रहे हैं, जो परमेश्वर को उकसाते रहे हैं, जो सोचते हैं कि ईश्वर अपनी मुट्ठी में है! |
| BSB 7 But ask the animals, and they will instruct you; ask the birds of the air, and they will tell you. | HINCV 7 “किंतु अब जाकर पशुओं से परामर्श लो, अब वे तुम्हें शिक्षा देने लगें, आकाश में उड़ते पक्षी तुम्हें सूचना देने लगें; |
| BSB 8 Or speak to the earth, and it will teach you; let the fish of the sea inform you. | HINCV 8 अन्यथा पृथ्वी से ही वार्तालाप करो, वही तुम्हें शिक्षा दे, महासागर की मछलियां तुम्हारे लिए शिक्षक हो जाएं. |
| BSB 9 Which of all these does not know that the hand of the LORD has done this? | HINCV 9 कौन है तुम्हारे मध्य जो इस सत्य से अनजान है, कि यह सब याहवेह की कृति है? |
| BSB 10 The life of every living thing is in His hand, as well as the breath of all mankind. | HINCV 10 किसका अधिकार है हर एक जीवधारी जीवन पर तथा समस्त मानव जाति के श्वास पर? |
| BSB 11 Does not the ear test words as the tongue tastes its food? | HINCV 11 क्या कान शब्दों की परख नहीं करता, जिस प्रकार जीभ भोजन के स्वाद को परखती है? |
| BSB 12 Wisdom is found with the elderly, and understanding comes with long life. | HINCV 12 क्या, वृद्धों में बुद्धि पायी नहीं जाती है? क्या लंबी आयु समझ नहीं ले आती? |
| BSB 13 Wisdom and strength belong to God; counsel and understanding are His. | HINCV 13 “विवेक एवं बल परमेश्वर के साथ हैं; निर्णय तथा समझ भी उन्हीं में शामिल हैं. |
| BSB 14 What He tears down cannot be rebuilt; the man He imprisons cannot be released. | HINCV 14 जो कुछ उनके द्वारा गिरा दिया जाता है, उसे फिर से बनाया नहीं जा सकता; जब वह किसी को बंदी बना लेते हैं, असंभव है उसका छुटकारा. |
| BSB 15 If He holds back the waters, they dry up, and if He releases them, they overwhelm the land. | HINCV 15 सुनो! क्या कहीं सूखा पड़ा है? यह इसलिये कि परमेश्वर ने ही जल रोक कर रखा है; जब वह इसे प्रेषित कर देते हैं, पृथ्वी जलमग्न हो जाती है. |
| BSB 16 True wisdom and power belong to Him. The deceived and the deceiver are His. | HINCV 16 वही हैं बल एवं ज्ञान के स्रोत; धोखा देनेवाला तथा धोखा खानेवाला दोनों ही उनके अधीन हैं. |
| BSB 17 He leads counselors away barefoot and makes fools of judges. | HINCV 17 वह मंत्रियों को विवस्त्र कर छोड़ते हैं तथा न्यायाधीशों को मूर्ख बना देते हैं. |
| BSB 18 He loosens the bonds placed by kings and fastens a belt around their waists. | HINCV 18 वह राजाओं द्वारा डाली गई बेड़ियों को तोड़ फेंकते हैं तथा उनकी कमर को बंधन से सुसज्जित कर देते हैं. |
| BSB 19 He leads priests away barefoot and overthrows the established. | HINCV 19 वह पुरोहितों को नग्न पांव चलने के लिए मजबूर कर देते हैं तथा उन्हें, जो स्थिर थे, पराजित कर देते हैं. |
| BSB 20 He deprives the trusted of speech and takes away the discernment of elders. | HINCV 20 वह विश्वास सलाहकारों को अवाक बना देते हैं तथा बड़ों की समझने की शक्ति समाप्त कर देते हैं |
| BSB 21 He pours out contempt on nobles and disarms the mighty. | HINCV 21 वह आदरणीय व्यक्ति को घृणा के पात्र बना छोड़ते हैं. तथा शूरवीरों को निकम्मा कर देते हैं. |
| BSB 22 He reveals the deep things of darkness and brings deep shadows into light. | HINCV 22 वह घोर अंधकार में बड़े रहस्य प्रकट कर देते हैं, तथा घोर अंधकार को प्रकाश में ले आते हैं. |
| BSB 23 He makes nations great and destroys them; He enlarges nations, then disperses them. | HINCV 23 वही राष्ट्रों को उन्नत करते और फिर उन्हें नष्ट भी कर देते हैं. वह राष्ट्रों को समृद्ध करते और फिर उसे निवास रहित भी कर देते हैं. |
| BSB 24 He deprives the earth’s leaders of reason and makes them wander in a trackless wasteland. | HINCV 24 वह विश्व के शासकों की बुद्धि शून्य कर देते हैं तथा उन्हें रेगिस्तान प्रदेश में दिशाहीन भटकने के लिए छोड़ देते हैं. |
| BSB 25 They grope in the darkness without light; He makes them stagger like drunkards. | HINCV 25 वे घोर अंधकार में टटोलते रह जाते हैं तथा वह उन्हें इस स्थिति में डाल देते हैं, मानो कोई मतवाला लड़खड़ा रहा हो. |
Questions about Job 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.