Job 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Zophar the Naamathite replied:

HINCV

1 इसके बाद नआमथवासी ज़ोफर ने कहना प्रारंभ किया:

BSB

2 “Should this stream of words go unanswered and such a speaker be vindicated?

HINCV

2 “क्या मेरे इतने सारे शब्दों का उत्तर नहीं मिलेगा? क्या कोई वाचाल व्यक्ति दोष मुक्त माना जाएगा?

BSB

3 Should your babbling put others to silence? Will you scoff without rebuke?

HINCV

3 क्या तुम्हारी अहंकार की बातें लोगों को चुप कर पाएगी? क्या तुम उपहास करके भी कष्ट से मुक्त रहोगे?

BSB

4 You have said, ‘My doctrine is sound, and I am pure in Your sight.’

HINCV

4 क्योंकि तुमने तो कहा है, ‘मेरी शिक्षा निर्मल है तथा आपके आंकलन में मैं निर्दोष हूं,’

BSB

5 But if only God would speak and open His lips against you,

HINCV

5 किंतु यह संभव है कि परमेश्वर संवाद करने लगें तथा वह तुम्हारे विरुद्ध अपना निर्णय दें.

BSB

6 and disclose to you the secrets of wisdom, for true wisdom has two sides. Know then that God exacts from you less than your iniquity deserves.

HINCV

6 वह तुम पर ज्ञान का रहस्य प्रगट कर दें, क्योंकि सत्य ज्ञान के दो पक्ष हैं. तब यह समझ लो, कि परमेश्वर तुम्हारे अपराध के कुछ अंश को भूल जाते हैं.

BSB

7 Can you fathom the deep things of God or discover the limits of the Almighty?

HINCV

7 “क्या, परमेश्वर के रहस्य की गहराई को नापना तुम्हारे लिए संभव है? क्या तुम सर्वशक्तिमान की सीमाओं की जांच कर सकते हो?

BSB

8 They are higher than the heavens—what can you do? They are deeper than Sheol—what can you know?

HINCV

8 क्या करोगे तुम? वे तो आकाश-समान उन्‍नत हैं. क्या मालूम कर सकोगे तुम? वे तो पाताल से भी अधिक अथाह हैं.

BSB

9 Their measure is longer than the earth and wider than the sea.

HINCV

9 इसका विस्तार पृथ्वी से भी लंबा है तथा महासागर से भी अधिक व्यापक.

BSB

10 If He comes along to imprison you, or convenes a court, who can stop Him?

HINCV

10 “यदि वह आएं तथा तुम्हें बंदी बना दें, तथा तुम्हारे लिए अदालत आयोजित कर दें, तो कौन उन्हें रोक सकता है?

BSB

11 Surely He knows the deceit of men. If He sees iniquity, does He not take note?

HINCV

11 वह तो पाखंडी को पहचान लेते हैं, उन्हें तो यह भी आवश्यकता नहीं; कि वह पापी के लिए विचार करें.

BSB

12 But a witless man can no more become wise than the colt of a wild donkey can be born a man!

HINCV

12 जैसे जंगली गधे का बच्चा मनुष्य नहीं बन सकता, वैसे ही किसी मूर्ख को बुद्धिमान नहीं बनाया जा सकता.

BSB

13 As for you, if you direct your heart and lift up your hands to Him,

HINCV

13 “यदि तुम अपने हृदय को शुद्ध दिशा की ओर बढ़ाओ, तथा अपना हाथ परमेश्वर की ओर बढ़ाओ,

BSB

14 if you put away the iniquity in your hand, and allow no injustice to dwell in your tents,

HINCV

14 यदि तुम्हारे हाथ जिस पाप में फंसे है, तुम इसका परित्याग कर दो तथा अपने घरों में बुराई का प्रवेश न होने दो,

BSB

15 then indeed you will lift up your face without blemish; you will stand firm and unafraid.

HINCV

15 तो तुम निःसंकोच अपना सिर ऊंचा कर सकोगे तथा तुम निर्भय हो स्थिर खड़े रह सकोगे.

BSB

16 For you will forget your misery, recalling it only as waters gone by.

HINCV

16 क्योंकि तुम्हें अपने कष्टों का स्मरण रहेगा, जैसे वह जल जो बह चुका है वैसी ही होगी तुम्हारी स्मृति.

BSB

17 Your life will be brighter than noonday; its darkness will be like the morning.

HINCV

17 तब तुम्हारा जीवन दोपहर के सूरज से भी अधिक प्रकाशमान हो जाएगा, अंधकार भी प्रभात-समान होगा.

BSB

18 You will be secure, because there is hope, and you will look around and lie down in safety.

HINCV

18 तब तुम विश्वास करोगे, क्योंकि तब तुम्हारे सामने होगी एक आशा; तुम आस-पास निरीक्षण करोगे और फिर पूर्ण सुरक्षा में विश्राम करोगे.

BSB

19 You will lie down without fear, and many will court your favor.

HINCV

19 कोई भी तुम्हारी निद्रा में बाधा न डालेगा, अनेक तुम्हारे समर्थन की अपेक्षा करेंगे.

BSB

20 But the eyes of the wicked will fail, and escape will elude them; they will hope for their last breath.”

HINCV

20 किंतु दुर्वृत्तों की दृष्टि शून्य हो जाएगी, उनके लिए निकास न हो सकेगा; उनके लिए एकमात्र आशा है मृत्यु.”

Questions about Job 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.