Job 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “I loathe my own life; I will express my complaint and speak in the bitterness of my soul. | HINCV 1 “अपने जीवन से मुझे घृणा है; मैं खुलकर अपनी शिकायत प्रस्तुत करूंगा. मेरे शब्दों का मूल है मेरी आत्मा की कड़वाहट. |
| BSB 2 I will say to God: Do not condemn me! Let me know why You prosecute me. | HINCV 2 परमेश्वर से मेरा आग्रह है: मुझ पर दोषारोपण न कीजिए, मुझ पर यह प्रकट कर दीजिए, कि मेरे साथ अमरता का मूल क्या है. |
| BSB 3 Does it please You to oppress me, to reject the work of Your hands and favor the schemes of the wicked? | HINCV 3 क्या आपके लिए यह उपयुक्त है कि आप अत्याचार करें, कि आप अपनी ही कृति को त्याग दें, तथा दुर्वृत्तों की योजना को समर्थन दें? |
| BSB 4 Do You have eyes of flesh? Do You see as man sees? | HINCV 4 क्या आपके नेत्र मनुष्यों के नेत्र-समान हैं? क्या आपका देखना मनुष्यों-समान होता है? |
| BSB 5 Are Your days like those of a mortal, or Your years like those of a man, | HINCV 5 क्या आपका जीवनकाल मनुष्यों-समान है, अथवा आपके जीवन के वर्ष मनुष्यों-समान हैं, |
| BSB 6 that You should seek my iniquity and search out my sin— | HINCV 6 कि आप मुझमें दोष खोज रहे हैं, कि आप मेरे पाप की छानबीन कर रहे हैं? |
| BSB 7 though You know that I am not guilty, and there is no deliverance from Your hand? | HINCV 7 आपके ज्ञान के अनुसार सत्य यही है मैं दोषी नहीं हूं, फिर भी आपकी ओर से मेरे लिए कोई भी मुक्ति नहीं है. |
| BSB 8 Your hands shaped me and altogether formed me. Would You now turn and destroy me? | HINCV 8 “मेरी संपूर्ण संरचना आपकी ही कृति है, क्या आप मुझे नष्ट कर देंगे? |
| BSB 9 Please remember that You molded me like clay. Would You now return me to dust? | HINCV 9 स्मरण कीजिए, मेरी रचना आपने मिट्टी से की है. क्या आप फिर मुझे मिट्टी में शामिल कर देंगे? |
| BSB 10 Did You not pour me out like milk, and curdle me like cheese? | HINCV 10 आपने क्या मुझे दूध के समान नहीं उंडेला तथा दही-समान नहीं जमा दिया था? |
| BSB 11 You clothed me with skin and flesh, and knit me together with bones and sinews. | HINCV 11 क्या आपने मुझे मांस तथा खाल का आवरण नहीं पहनाया तथा मुझे हड्डियों तथा मांसपेशियों से बुना था? |
| BSB 12 You have granted me life and loving devotion, and Your care has preserved my spirit. | HINCV 12 आपने मुझे जीवन एवं करुणा-प्रेम का अनुदान दिया तथा आपकी कृपा में मेरी आत्मा सुरक्षित रही है. |
| BSB 13 Yet You concealed these things in Your heart, and I know that this was in Your mind: | HINCV 13 “फिर भी ये सत्य आपने अपने हृदय में गोपनीय रख लिए, मुझे यह मालूम है कि यह आप में सुरक्षित है: |
| BSB 14 If I sinned, You would take note, and would not acquit me of my iniquity. | HINCV 14 यदि मैं कोई पाप कर बैठूं तो आपका ध्यान मेरी ओर जाएगा. तब आप मुझे निर्दोष न छोड़ेंगे. |
| BSB 15 If I am guilty, woe to me! And even if I am righteous, I cannot lift my head. I am full of shame and aware of my affliction. | HINCV 15 धिक्कार है मुझ पर—यदि मैं दोषी हूं! और यद्यपि मैं बेकसूर हूं, मुझमें सिर ऊंचा करने का साहस नहीं है. मैं तो लज्जा से भरा हुआ हूं, क्योंकि मुझे मेरी दयनीय दुर्दशा का बोध है. |
| BSB 16 Should I hold my head high, You would hunt me like a lion, and again display Your power against me. | HINCV 16 यदि मैं अपना सिर ऊंचा कर लूं, तो आप मेरा पीछा ऐसे करेंगे, जैसे सिंह अपने आहार का पीछा करता है; एक बार फिर आप मुझ पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. |
| BSB 17 You produce new witnesses against me and multiply Your anger toward me. Hardships assault me in wave after wave. | HINCV 17 आप मेरे विरुद्ध नए-नए साक्षी लेकर आते हैं तथा मेरे विरुद्ध अपने कोप की वृद्धि करते हैं; मुझ पर तो कष्टों पर कष्ट चले आ रहे हैं. |
| BSB 18 Why then did You bring me from the womb? Oh, that I had died, and no eye had seen me! | HINCV 18 “तब आपने मुझे गर्भ से बाहर क्यों आने दिया? उत्तम तो यही होता कि वहीं मेरी मृत्यु हो जाती कि मुझ पर किसी की दृष्टि न पड़ती. |
| BSB 19 If only I had never come to be, but had been carried from the womb to the grave. | HINCV 19 मुझे तो ऐसा हो जाना था, मानो मैं हुआ ही नहीं; या सीधे गर्भ से कब्र में! |
| BSB 20 Are my days not few? Withdraw from me, that I may have a little comfort, | HINCV 20 क्या परमेश्वर मुझे मेरे इन थोड़े से दिनों में शांति से रहने न देंगे? आप अपना यह स्थान छोड़ दीजिए, कि मैं कुछ देर के लिए आनंदित रह सकूं. |
| BSB 21 before I go—never to return—to a land of darkness and gloom, | HINCV 21 इसके पूर्व कि मैं वहां के लिए उड़ जाऊं, जहां से कोई लौटकर नहीं आता, उस अंधकार तथा मृत्यु के स्थान को, |
| BSB 22 to a land of utter darkness, of deep shadow and disorder, where even the light is like darkness.” | HINCV 22 उस घोर अंधकार के स्थान को, जहां कुछ गड़बड़ी नहीं है, उस स्थान में अंधकार भी प्रकाश समान है.” |
Questions about Job 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.