Job 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Job answered:

HINCV

1 तब अय्योब ने और कहा:

BSB

2 “Yes, I know that it is so, but how can a mortal be righteous before God?

HINCV

2 “वस्तुतः मुझे यह मालूम है कि सत्य यही है. किंतु मनुष्य भला परमेश्वर की आंखों में निर्दोष कैसे हो सकता है?

BSB

3 If one wished to contend with God, he could not answer Him one time out of a thousand.

HINCV

3 यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर से वाद-विवाद करना चाहे, तो वह परमेश्वर को एक हजार में से एक प्रश्न का भी उत्तर नहीं दे सकेगा.

BSB

4 God is wise in heart and mighty in strength. Who has resisted Him and prospered?

HINCV

4 वह तो मन से बुद्धिमान तथा बल के शूर हैं. कौन उनकी हानि किए बिना उनकी उपेक्षा कर सका है?

BSB

5 He moves mountains without their knowledge and overturns them in His anger.

HINCV

5 मात्र परमेश्वर ही हैं, जो विचलित कर देते हैं, किसे यह मालूम है कि अपने क्रोध में वह किस रीति से उन्हें पलट देते हैं.

BSB

6 He shakes the earth from its place, so that its foundations tremble.

HINCV

6 कौन है जो पृथ्वी को इसके स्थान से हटा देता है, कि इसके आधार-स्तंभ थरथरा जाते हैं.

BSB

7 He commands the sun not to shine; He seals off the stars.

HINCV

7 उसके आदेश पर सूर्य निष्प्रभ हो जाता है, कौन तारों पर अपनी मोहर लगा देता है?

BSB

8 He alone stretches out the heavens and treads on the waves of the sea.

HINCV

8 कौन अकेले ही आकाशमंडल को फैला देता है, कौन सागर की लहरों को रौंदता चला जाता है;

BSB

9 He is the Maker of the Bear and Orion, of the Pleiades and the constellations of the south.

HINCV

9 किसने सप्‍त ऋषि, मृगशीर्ष, कृतिका तथा दक्षिण नक्षत्रों की स्थापना की है?

BSB

10 He does great things beyond searching out, and wonders without number.

HINCV

10 कौन विलक्षण कार्य करता है? वे कार्य, जो अगम्य, आश्चर्यजनक एवं असंख्य भी हैं.

BSB

11 Were He to pass by me, I would not see Him; were He to move, I would not recognize Him.

HINCV

11 यदि वे मेरे निकट से होकर निकलें, वह दृश्य न होंगे; यदि वह मेरे निकट से होकर निकलें, मुझे उनका बोध भी न होगा.

BSB

12 If He takes away, who can stop Him? Who dares to ask Him, ‘What are You doing?’

HINCV

12 यदि वह कुछ छीनना चाहें, कौन उन्हें रोक सकता है? किसमें उनसे यह प्रश्न करने का साहस है, ‘यह क्या कर रहे हैं आप?’

BSB

13 God does not restrain His anger; the helpers of Rahab cower beneath Him.

HINCV

13 परमेश्वर अपने कोप को शांत नहीं करेंगे; उनके नीचे राहाब के सहायक दुबके बैठे हैं.

BSB

14 How then can I answer Him or choose my arguments against Him?

HINCV

14 “मैं उन्हें किस प्रकार उत्तर दे सकता हूं? मैं कैसे उनके लिए दोषी व निर्दोष को पहचानूं?

BSB

15 For even if I were right, I could not answer. I could only beg my Judge for mercy.

HINCV

15 क्योंकि यदि मुझे धर्मी व्यक्ति पहचाना भी जाए, तो उत्तर देना मेरे लिए असंभव होगा; मुझे अपने न्याय की कृपा के लिए याचना करनी होगी.

BSB

16 If I summoned Him and He answered me, I do not believe He would listen to my voice.

HINCV

16 यदि वे मेरी पुकार सुन लेते हैं, मेरे लिए यह विश्वास करना कठिन होगा, कि वे मेरी पुकार को सुन रहे थे.

BSB

17 For He would crush me with a tempest and multiply my wounds without cause.

HINCV

17 क्योंकि वे तो मुझे तूफान द्वारा घायल करते हैं, तथा अकारण ही मेरे घावों की संख्या में वृद्धि करते हैं.

BSB

18 He does not let me catch my breath, but overwhelms me with bitterness.

HINCV

18 वे मुझे श्वास भी न लेने देंगे, वह मुझे कड़वाहट से परिपूर्ण कर देते हैं.

BSB

19 If it is a matter of strength, He is indeed mighty! If it is a matter of justice, who can summon Him?

HINCV

19 यदि यह अधिकार का विषय है, तो परमेश्वर बलशाली हैं! यदि यह न्याय का विषय है, तो कौन उनके सामने ठहर सकता है?

BSB

20 Even if I were righteous, my mouth would condemn me; if I were blameless, it would declare me guilty.

HINCV

20 यद्यपि मैं ईमानदार हूं, मेरे ही शब्द मुझे दोषारोपित करेंगे; यद्यपि मैं दोषहीन हूं, मेरा मुंह मुझे दोषी घोषित करेंगे.

BSB

21 Though I am blameless, I have no concern for myself; I despise my own life.

HINCV

21 “मैं दोषहीन हूं, यह स्वयं मुझे दिखाई नहीं देता; मुझे तो स्वयं से घृणा हो रही है.

BSB

22 It is all the same, and so I say, ‘He destroys both the blameless and the wicked.’

HINCV

22 सभी समान हैं; तब मेरा विचार यह है, ‘वे तो निर्दोष तथा दुर्वृत्त दोनों ही को नष्ट कर देते हैं.’

BSB

23 When the scourge brings sudden death, He mocks the despair of the innocent.

HINCV

23 यदि एकाएक आई विपत्ति महामारी ले आती है, तो परमेश्वर निर्दोषों की निराशा का उपहास करते हैं.

BSB

24 The earth is given into the hand of the wicked; He blindfolds its judges. If it is not He, then who is it?

HINCV

24 समस्त को दुष्ट के हाथों में सौप दिया गया है, वे अपने न्यायाधीशों के चेहरे को आवृत्त कर देते हैं. अगर वे नहीं हैं, तो वे कौन हैं?

BSB

25 My days are swifter than a runner; they flee without seeing good.

HINCV

25 “मेरे इन दिनों की गति तो धावक से भी तीव्र है; वे उड़े चले जा रहे हैं, इन्होंने बुरा समय ही देखा है.

BSB

26 They sweep by like boats of papyrus, like an eagle swooping down on its prey.

HINCV

26 ये ऐसे निकले जा रहे हैं, कि मानो ये सरकंडों की नौकाएं हों, मानो गरुड़ अपने शिकार पर झपटता है.

BSB

27 If I were to say, ‘I will forget my complaint and change my expression and smile,’

HINCV

27 यद्यपि मैं कहूं: मैं अपनी शिकायत प्रस्तुत नहीं करूंगा, ‘मैं अपने चेहरे के विषाद को हटाकर उल्लास करूंगा.’

BSB

28 I would still dread all my sufferings; I know that You will not acquit me.

HINCV

28 मेरे समस्त कष्टों ने मुझे भयभीत कर रखा है, मुझे यह मालूम है कि आप मुझे निर्दोष घोषित नहीं करेंगे.

BSB

29 Since I am already found guilty, why should I labor in vain?

HINCV

29 मेरी गणना दुर्वृत्तों में हो चुकी है, तो फिर मैं अब व्यर्थ परिश्रम क्यों करूं?

BSB

30 If I should wash myself with snow and cleanse my hands with lye,

HINCV

30 यदि मैं स्वयं को बर्फ के निर्मल जल से साफ कर लूं, अपने हाथों को साबुन से साफ़ कर लूं,

BSB

31 then You would plunge me into the pit, and even my own clothes would despise me.

HINCV

31 यह सब होने पर भी आप मुझे कब्र में डाल देंगे. मेरे वस्त्र मुझसे घृणा करने लगेंगे.

BSB

32 For He is not a man like me, that I can answer Him, that we can take each other to court.

HINCV

32 “परमेश्वर कोई मेरे समान मनुष्य तो नहीं हैं, कि मैं उन्हें वाद-विवाद में सम्मिलित कर लूं, कि मैं उनके साथ न्यायालय में प्रवेश करूं.

BSB

33 Nor is there a mediator between us, to lay his hand upon us both.

HINCV

33 हम दोनों के मध्य कोई भी मध्यस्थ नहीं, कि वह हम दोनों के सिर पर हाथ रखे.

BSB

34 Let Him remove His rod from me, so that His terror will no longer frighten me.

HINCV

34 परमेश्वर ही मुझ पर से अपना नियंत्रण हटा लें, उनका आतंक मुझे भयभीत न करने पाए.

BSB

35 Then I would speak without fear of Him. But as it is, I am on my own.

HINCV

35 इसी के बाद मैं उनसे बिना डर के वार्तालाप कर सकूंगा, किंतु स्वयं मैं अपने अंतर में वैसा नहीं हूं.

Questions about Job 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.