Job 8

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Bildad the Shuhite replied:

HINCV

1 तब शूही बिलदद ने कहना प्रारंभ किया:

BSB

2 “How long will you go on saying such things? The words of your mouth are a blustering wind.

HINCV

2 “और कितना दोहराओगे इस विषय को? अब तो तुम्हारे शब्द तेज हवा जैसी हो चुके हैं.

BSB

3 Does God pervert justice? Does the Almighty pervert what is right?

HINCV

3 क्या परमेश्वर द्वारा अन्याय संभव है? क्या सर्वशक्तिमान न्याय को पथभ्रष्ट करेगा?

BSB

4 When your children sinned against Him, He gave them over to their rebellion.

HINCV

4 यदि तुम्हारे पुत्रों ने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया है, तब तो परमेश्वर ने उन्हें उनके अपराधों के अधीन कर दिया है.

BSB

5 But if you would earnestly seek God and ask the Almighty for mercy,

HINCV

5 यदि तुम परमेश्वर को आग्रहपूर्वक अर्थना करें, सर्वशक्तिमान से कृपा की याचना करें,

BSB

6 if you are pure and upright, even now He will rouse Himself on your behalf and restore your righteous estate.

HINCV

6 यदि तुम पापरहित तथा ईमानदार हो, यह निश्चित है कि परमेश्वर तुम्हारे पक्ष में सक्रिय हो जाएंगे और तुम्हारी युक्तता की स्थिति को पुनःस्थापित कर देंगे.

BSB

7 Though your beginnings were modest, your latter days will flourish.

HINCV

7 यद्यपि तुम्हारा प्रारंभ नम्र जान पड़ेगा, फिर भी तुम्हारा भविष्य अत्यंत महान होगा.

BSB

8 Please inquire of past generations and consider the discoveries of their fathers.

HINCV

8 “कृपा करो और पूर्व पीढ़ियों से मालूम करो, उन विषयों पर विचार करो,

BSB

9 For we were born yesterday and know nothing; our days on earth are but a shadow.

HINCV

9 क्योंकि हम तो कल की पीढ़ी हैं और हमें इसका कोई ज्ञान नहीं है, क्योंकि पृथ्वी पर हमारा जीवन छाया-समान होता है.

BSB

10 Will they not teach you and tell you, and speak from their understanding?

HINCV

10 क्या वे तुम्हें शिक्षा देते हुए प्रकट न करेंगे, तथा अपने मन के विचार व्यक्त न करेंगे?

BSB

11 Does papyrus grow where there is no marsh? Do reeds flourish without water?

HINCV

11 क्या दलदल में कभी सरकंडा उग सकता है? क्या जल बिन झाड़ियां जीवित रह सकती हैं?

BSB

12 While the shoots are still uncut, they dry up more quickly than grass.

HINCV

12 वह हरा ही होता है तथा इसे काटा नहीं जाता, फिर भी यह अन्य पौधों की अपेक्षा पहले ही सूख जाता है.

BSB

13 Such is the destiny of all who forget God; so the hope of the godless will perish.

HINCV

13 उनकी चालचलन भी ऐसी होती है, जो परमेश्वर को भूल जाते हैं; श्रद्धाहीन मनुष्यों की आशा नष्ट हो जाती है.

BSB

14 His confidence is fragile; his security is in a spider’s web.

HINCV

14 उसका आत्मविश्वास दुर्बल होता है तथा उसका विश्वास मकड़ी के जाल समान पल भर का होता है.

BSB

15 He leans on his web, but it gives way; he holds fast, but it does not endure.

HINCV

15 उसने अपने घर के आश्रय पर भरोसा किया, किंतु वह स्थिर न रह सका है; उसने हर संभव प्रयास तो किए, किंतु इसमें टिकने की क्षमता ही न थी.

BSB

16 He is a well-watered plant in the sunshine, spreading its shoots over the garden.

HINCV

16 वह सूर्य प्रकाश में समृद्ध हो जाता है, उसकी जड़ें उद्यान में फैलती जाती हैं.

BSB

17 His roots wrap around the rock heap; he looks for a home among the stones.

HINCV

17 उसकी जड़ें पत्थरों को चारों ओर से जकड़ लेती हैं, वह पत्थरों से निर्मित भवन को पकड़े रखता है.

BSB

18 If he is uprooted from his place, it will disown him, saying, ‘I never saw you.’

HINCV

18 यदि उसे उसके स्थान से उखाड़ दिया जाए, तब उससे यह कहा जाएगा: ‘तुम्हें मैंने कभी देखा नहीं!’

BSB

19 Surely this is the joy of his way; yet others will spring from the dust.

HINCV

19 अय्योब, ध्यान दो! यही है परमेश्वर की नीतियों का आनंद; इसी धूल से दूसरे उपजेंगे.

BSB

20 Behold, God does not reject the blameless, nor will He strengthen the hand of evildoers.

HINCV

20 “मालूम है कि परमेश्वर सत्यनिष्ठ व्यक्ति को उपेक्षित नहीं छोड़ देते, और न वह दुष्कर्मियों का समर्थन करते हैं.

BSB

21 He will yet fill your mouth with laughter, and your lips with a shout of joy.

HINCV

21 अब भी वह तुम्हारे जीवन को हास्य से पूर्ण कर देंगे, तुम उच्च स्वर में हर्षोल्लास करोगे.

BSB

22 Your enemies will be clothed in shame, and the tent of the wicked will be no more.”

HINCV

22 जिन्हें तुमसे घृणा है, लज्जा उनका परिधान होगी तथा दुर्वृत्तों का घर अस्तित्व में न रहेगा.”

Questions about Job 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.