Job 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Bildad the Shuhite replied:

HINIRV

1 तब शूही बिल्दद ने कहा,

BSB

2 “How long will you go on saying such things? The words of your mouth are a blustering wind.

HINIRV

2 “तू कब तक ऐसी-ऐसी बातें करता रहेगा? और तेरे मुँह की बातें कब तक प्रचण्ड वायु सी रहेगी?

BSB

3 Does God pervert justice? Does the Almighty pervert what is right?

HINIRV

3 क्या परमेश्वर अन्याय करता है? और क्या सर्वशक्तिमान धार्मिकता को उलटा करता है?

BSB

4 When your children sinned against Him, He gave them over to their rebellion.

HINIRV

4 यदि तेरे बच्चों ने उसके विरुद्ध पाप किया है, तो उसने उनको उनके अपराध का फल भुगताया है।

BSB

5 But if you would earnestly seek God and ask the Almighty for mercy,

HINIRV

5 तो भी यदि तू आप परमेश्वर को यत्न से ढूँढ़ता, और सर्वशक्तिमान से गिड़गिड़ाकर विनती करता,

BSB

6 if you are pure and upright, even now He will rouse Himself on your behalf and restore your righteous estate.

HINIRV

6 और यदि तू निर्मल और धर्मी रहता, तो निश्चय वह तेरे लिये जागता; और तेरी धार्मिकता का निवास फिर ज्यों का त्यों कर देता।

BSB

7 Though your beginnings were modest, your latter days will flourish.

HINIRV

7 चाहे तेरा भाग पहले छोटा ही रहा हो परन्तु अन्त में तेरी बहुत बढ़ती होती।

BSB

8 Please inquire of past generations and consider the discoveries of their fathers.

HINIRV

8 “पिछली पीढ़ी के लोगों से तो पूछ, और जो कुछ उनके पुरखाओं ने जाँच पड़ताल की है उस पर ध्यान दे।

BSB

9 For we were born yesterday and know nothing; our days on earth are but a shadow.

HINIRV

9 क्योंकि हम तो कल ही के हैं, और कुछ नहीं जानते; और पृथ्वी पर हमारे दिन छाया के समान बीतते जाते हैं।

BSB

10 Will they not teach you and tell you, and speak from their understanding?

HINIRV

10 क्या वे लोग तुझ से शिक्षा की बातें न कहेंगे? क्या वे अपने मन से बात न निकालेंगे?

BSB

11 Does papyrus grow where there is no marsh? Do reeds flourish without water?

HINIRV

11 “क्या कछार की घास पानी बिना बढ़ सकती है? क्या सरकण्डा जल बिना बढ़ता है?

BSB

12 While the shoots are still uncut, they dry up more quickly than grass.

HINIRV

12 चाहे वह हरी हो, और काटी भी न गई हो, तो भी वह और सब भाँति की घास से पहले ही सूख जाती है।

BSB

13 Such is the destiny of all who forget God; so the hope of the godless will perish.

HINIRV

13 परमेश्वर के सब बिसरानेवालों की गति ऐसी ही होती है और भक्तिहीन की आशा टूट जाती है।

BSB

14 His confidence is fragile; his security is in a spider’s web.

HINIRV

14 उसकी आशा का मूल कट जाता है; और जिसका वह भरोसा करता है, वह मकड़ी का जाला ठहरता है।

BSB

15 He leans on his web, but it gives way; he holds fast, but it does not endure.

HINIRV

15 चाहे वह अपने घर पर टेक लगाए परन्तु वह न ठहरेगा; वह उसे दृढ़ता से थामेगा परन्तु वह स्थिर न रहेगा।

BSB

16 He is a well-watered plant in the sunshine, spreading its shoots over the garden.

HINIRV

16 वह धूप पाकर हरा भरा हो जाता है, और उसकी डालियाँ बगीचे में चारों ओर फैलती हैं।

BSB

17 His roots wrap around the rock heap; he looks for a home among the stones.

HINIRV

17 उसकी जड़ कंकड़ों के ढेर में लिपटी हुई रहती है, और वह पत्थर के स्थान को देख लेता है।

BSB

18 If he is uprooted from his place, it will disown him, saying, ‘I never saw you.’

HINIRV

18 परन्तु जब वह अपने स्थान पर से नाश किया जाए, तब वह स्थान उससे यह कहकर मुँह मोड़ लेगा, ‘मैंने उसे कभी देखा ही नहीं।’

BSB

19 Surely this is the joy of his way; yet others will spring from the dust.

HINIRV

19 देख, उसकी आनन्द भरी चाल यही है; फिर उसी मिट्टी में से दूसरे उगेंगे।

BSB

20 Behold, God does not reject the blameless, nor will He strengthen the hand of evildoers.

HINIRV

20 “देख, परमेश्वर न तो खरे मनुष्य को निकम्मा जानकर छोड़ देता है, और न बुराई करनेवालों को सम्भालता है।

BSB

21 He will yet fill your mouth with laughter, and your lips with a shout of joy.

HINIRV

21 वह तो तुझे हँसमुख करेगा; और तुझ से जयजयकार कराएगा।

BSB

22 Your enemies will be clothed in shame, and the tent of the wicked will be no more.”

HINIRV

22 तेरे बैरी लज्जा का वस्त्र पहनेंगे, और दुष्टों का डेरा कहीं रहने न पाएगा।”

Questions about Job 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.