Job 7

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Is not man consigned to labor on earth? Are not his days like those of a hired hand?

HINCV

1 “क्या ऐहिक जीवन में मनुष्य श्रम करने के लिए बंधा नहीं है? क्या उसका जीवनकाल मज़दूर समान नहीं है?

BSB

2 Like a slave he longs for shade; like a hireling he waits for his wages.

HINCV

2 उस दास के समान, जो हांफते हुए छाया खोजता है, उस मज़दूर के समान, जो उत्कण्ठापूर्वक अपनी मज़दूरी मिलने की प्रतीक्षा करता है.

BSB

3 So I am allotted months of futility, and nights of misery are appointed to me.

HINCV

3 इसी प्रकार मेरे लिए निरर्थकता के माह तथा पीड़ा की रातें निर्धारित की गई हैं.

BSB

4 When I lie down I think: ‘When will I get up?’ But the night drags on, and I toss and turn until dawn.

HINCV

4 मैं इस विचार के साथ बिछौने पर जाता हूं, ‘मैं कब उठूंगा?’ किंतु रात्रि समाप्‍त नहीं होती. मैं प्रातःकाल तक करवटें बदलता रह जाता हूं.

BSB

5 My flesh is clothed with worms and encrusted with dirt; my skin is cracked and festering.

HINCV

5 मेरी खाल पर कीटों एवं धूल की परत जम चुकी है, मेरी खाल कठोर हो चुकी है, उसमें से स्राव बहता रहता है.

BSB

6 My days are swifter than a weaver’s shuttle; they come to an end without hope.

HINCV

6 “मेरे दिनों की गति तो बुनकर की धड़की की गति से भी अधिक है, जब वे समाप्‍त होते हैं, आशा शेष नहीं रह जाती.

BSB

7 Remember that my life is but a breath. My eyes will never again see happiness.

HINCV

7 यह स्मरणीय है कि मेरा जीवन मात्र श्वास है; कल्याण अब मेरे सामने आएगा नहीं.

BSB

8 The eye that beholds me will no longer see me. You will look for me, but I will be no more.

HINCV

8 वह, जो मुझे आज देख रहा है, इसके बाद नहीं देखेगा; तुम्हारे देखते-देखते मैं अस्तित्वहीन हो जाऊंगा.

BSB

9 As a cloud vanishes and is gone, so he who goes down to Sheol does not come back up.

HINCV

9 जब कोई बादल छुप जाता है, उसका अस्तित्व मिट जाता है, उसी प्रकार वह अधोलोक में प्रवेश कर जाता है, पुनः यहां नहीं लौटता.

BSB

10 He never returns to his house; his place remembers him no more.

HINCV

10 वह अपने घर में नहीं लौटता; न ही उस स्थान पर उसका अस्तित्व रह जाता है.

BSB

11 Therefore I will not restrain my mouth; I will speak in the anguish of my spirit; I will complain in the bitterness of my soul.

HINCV

11 “तब मैं अपने मुख को नियंत्रित न छोड़ूंगा; मैं अपने हृदय की वेदना उंडेल दूंगा, अपनी आत्मा की कड़वाहट से भरके कुड़कुड़ाता रहूंगा.

BSB

12 Am I the sea, or the monster of the deep, that You must keep me under guard?

HINCV

12 परमेश्वर, क्या मैं सागर हूं, अथवा सागर का विकराल जल जंतु, कि आपने मुझ पर पहरा बैठा रखा है?

BSB

13 When I think my bed will comfort me and my couch will ease my complaint,

HINCV

13 यदि मैं यह विचार करूं कि बिछौने पर तो मुझे सुख संतोष प्राप्‍त हो जाएगा, मेरे आसन पर मुझे इन पीड़ाओं से मुक्ति प्राप्‍त हो जाएगी,

BSB

14 then You frighten me with dreams and terrify me with visions,

HINCV

14 तब आप मुझे स्वप्नों के द्वारा भयभीत करने लगते हैं तथा दर्शन दिखा-दिखाकर आतंकित कर देते हैं;

BSB

15 so that I would prefer strangling and death over my life in this body.

HINCV

15 कि मेरी आत्मा को घुटन हो जाए, कि मेरी पीड़ाएं मेरे प्राण ले लें.

BSB

16 I loathe my life! I would not live forever. Leave me alone, for my days are but a breath.

HINCV

16 मैं अपने जीवन से घृणा करता हूं; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता हूं. छोड़ दो मुझे अकेला; मेरा जीवन बस एक श्वास तुल्य है.

BSB

17 What is man that You should exalt him, that You should set Your heart upon him,

HINCV

17 “प्रभु, मनुष्य है ही क्या, जिसे आप ऐसा महत्व देते हैं, जिसका आप ध्यान रखते हैं,

BSB

18 that You attend to him every morning, and test him every moment?

HINCV

18 हर सुबह आप उसका परीक्षण करते, तथा हर पल उसे परखते रहते हैं?

BSB

19 Will You never look away from me, or leave me alone to swallow my spittle?

HINCV

19 क्या आप अपनी दृष्टि मुझ पर से कभी न हटाएंगे? क्या आप मुझे इतना भी अकेला न छोड़ेंगे, कि मैं अपनी लार को गले से नीचे उतार सकूं?

BSB

20 If I have sinned, what have I done to You, O watcher of mankind? Why have You made me Your target, so that I am a burden to You?

HINCV

20 प्रभु, आप जो मनुष्यों पर अपनी दृष्टि लगाए रखते हैं, क्या किया है मैंने आपके विरुद्ध? क्या मुझसे कोई पाप हो गया है? आपने क्यों मुझे लक्ष्य बना रखा है? क्या, अब तो मैं अपने ही लिए एक बोझ बन चुका हूं?

BSB

21 Why do You not pardon my transgression and take away my iniquity? For soon I will lie down in the dust; You will seek me, but I will be no more.”

HINCV

21 तब आप मेरी गलतियों को क्षमा क्यों नहीं कर रहे, क्यों आप मेरे पाप को माफ नहीं कर रहे? क्योंकि अब तो तुझे धूल में मिल जाना है; आप मुझे खोजेंगे, किंतु मुझे नहीं पाएंगे.”

Questions about Job 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.