Job 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “I loathe my own life; I will express my complaint and speak in the bitterness of my soul. | HINIRV 1 “मेरा प्राण जीवित रहने से उकताता है; मैं स्वतंत्रता पूर्वक कुड़कुड़ाऊँगा; और मैं अपने मन की कड़वाहट के मारे बातें करूँगा। |
| BSB 2 I will say to God: Do not condemn me! Let me know why You prosecute me. | HINIRV 2 मैं परमेश्वर से कहूँगा, मुझे दोषी न ठहरा; मुझे बता दे, कि तू किस कारण मुझसे मुकद्दमा लड़ता है? |
| BSB 3 Does it please You to oppress me, to reject the work of Your hands and favor the schemes of the wicked? | HINIRV 3 क्या तुझे अंधेर करना, और दुष्टों की युक्ति को सफल करके अपने हाथों के बनाए हुए को निकम्मा जानना भला लगता है? |
| BSB 4 Do You have eyes of flesh? Do You see as man sees? | HINIRV 4 क्या तेरी देहधारियों की सी आँखें हैं? और क्या तेरा देखना मनुष्य का सा है? |
| BSB 5 Are Your days like those of a mortal, or Your years like those of a man, | HINIRV 5 क्या तेरे दिन मनुष्य के दिन के समान हैं, या तेरे वर्ष पुरुष के समयों के तुल्य हैं, |
| BSB 6 that You should seek my iniquity and search out my sin— | HINIRV 6 कि तू मेरा अधर्म ढूँढ़ता, और मेरा पाप पूछता है? |
| BSB 7 though You know that I am not guilty, and there is no deliverance from Your hand? | HINIRV 7 तुझे तो मालूम ही है, कि मैं दुष्ट नहीं हूँ, और तेरे हाथ से कोई छुड़ानेवाला नहीं! |
| BSB 8 Your hands shaped me and altogether formed me. Would You now turn and destroy me? | HINIRV 8 तूने अपने हाथों से मुझे ठीक रचा है और जोड़कर बनाया है; तो भी तू मुझे नाश किए डालता है। |
| BSB 9 Please remember that You molded me like clay. Would You now return me to dust? | HINIRV 9 स्मरण कर, कि तूने मुझ को गुँधी हुई मिट्टी के समान बनाया, क्या तू मुझे फिर धूल में मिलाएगा? |
| BSB 10 Did You not pour me out like milk, and curdle me like cheese? | HINIRV 10 क्या तूने मुझे दूध के समान उण्डेलकर, और दही के समान जमाकर नहीं बनाया? |
| BSB 11 You clothed me with skin and flesh, and knit me together with bones and sinews. | HINIRV 11 फिर तूने मुझ पर चमड़ा और माँस चढ़ाया और हड्डियाँ और नसें गूँथकर मुझे बनाया है। |
| BSB 12 You have granted me life and loving devotion, and Your care has preserved my spirit. | HINIRV 12 तूने मुझे जीवन दिया, और मुझ पर करुणा की है; और तेरी चौकसी से मेरे प्राण की रक्षा हुई है। |
| BSB 13 Yet You concealed these things in Your heart, and I know that this was in Your mind: | HINIRV 13 तो भी तूने ऐसी बातों को अपने मन में छिपा रखा; मैं तो जान गया, कि तूने ऐसा ही करने को ठाना था। |
| BSB 14 If I sinned, You would take note, and would not acquit me of my iniquity. | HINIRV 14 कि यदि मैं पाप करूँ, तो तू उसका लेखा लेगा; और अधर्म करने पर मुझे निर्दोष न ठहराएगा। |
| BSB 15 If I am guilty, woe to me! And even if I am righteous, I cannot lift my head. I am full of shame and aware of my affliction. | HINIRV 15 यदि मैं दुष्टता करूँ तो मुझ पर हाय! और यदि मैं धर्मी बनूँ तो भी मैं सिर न उठाऊँगा, क्योंकि मैं अपमान से भरा हुआ हूँ और अपने दुःख पर ध्यान रखता हूँ। |
| BSB 16 Should I hold my head high, You would hunt me like a lion, and again display Your power against me. | HINIRV 16 और चाहे सिर उठाऊँ तो भी तू सिंह के समान मेरा अहेर करता है, और फिर मेरे विरुद्ध आश्चर्यकर्मों को करता है। |
| BSB 17 You produce new witnesses against me and multiply Your anger toward me. Hardships assault me in wave after wave. | HINIRV 17 तू मेरे सामने अपने नये-नये साक्षी ले आता है, और मुझ पर अपना क्रोध बढ़ाता है; और मुझ पर सेना पर सेना चढ़ाई करती है। |
| BSB 18 Why then did You bring me from the womb? Oh, that I had died, and no eye had seen me! | HINIRV 18 “तूने मुझे गर्भ से क्यों निकाला? नहीं तो मैं वहीं प्राण छोड़ता, और कोई मुझे देखने भी न पाता। |
| BSB 19 If only I had never come to be, but had been carried from the womb to the grave. | HINIRV 19 मेरा होना न होने के समान होता, और पेट ही से कब्र को पहुँचाया जाता। |
| BSB 20 Are my days not few? Withdraw from me, that I may have a little comfort, | HINIRV 20 क्या मेरे दिन थोड़े नहीं? मुझे छोड़ दे, और मेरी ओर से मुँह फेर ले, कि मेरा मन थोड़ा शान्त हो जाए |
| BSB 21 before I go—never to return—to a land of darkness and gloom, | HINIRV 21 इससे पहले कि मैं वहाँ जाऊँ, जहाँ से फिर न लौटूँगा, अर्थात् घोर अंधकार के देश में, और मृत्यु की छाया में; |
| BSB 22 to a land of utter darkness, of deep shadow and disorder, where even the light is like darkness.” | HINIRV 22 और मृत्यु के अंधकार का देश जिसमें सब कुछ गड़बड़ है; और जहाँ प्रकाश भी ऐसा है जैसा अंधकार।” |
Questions about Job 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.