Job 20

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Zophar the Naamathite replied:

HINCV

1 तब नआमथवासी ज़ोफर ने कहना प्रारंभ किया:

BSB

2 “So my anxious thoughts compel me to answer, because of the turmoil within me.

HINCV

2 “मेरे विचारों ने मुझे प्रत्युत्तर के लिए प्रेरित किया क्योंकि मेरा अंतर्मन उत्तेजित हो गया था.

BSB

3 I have heard a rebuke that insults me, and my understanding prompts a reply.

HINCV

3 मैंने उस झिड़की की ओर ध्यान दिया, जो मेरा अपमान कर रही थी इसका भाव समझकर ही मैंने प्रत्युत्तर का निश्चय किया है.

BSB

4 Do you not know that from antiquity, since man was placed on the earth,

HINCV

4 “क्या आरंभ से तुम्हें इसकी वास्तविकता मालूम थी, उस अवसर से जब पृथ्वी पर मनुष्य की सृष्टि हुई थी,

BSB

5 the triumph of the wicked has been brief and the joy of the godless momentary?

HINCV

5 अल्पकालिक ही होता है, दुर्वृत्त का उल्लास तथा क्षणिक होता है पापिष्ठ का आनंद.

BSB

6 Though his arrogance reaches the heavens, and his head touches the clouds,

HINCV

6 भले ही उसका नाम आकाश तुल्य ऊंचा हो तथा उसका सिर मेघों तक जा पहुंचा हो,

BSB

7 he will perish forever, like his own dung; those who had seen him will ask, ‘Where is he?’

HINCV

7 वह कूड़े समान पूर्णतः मिट जाता है; जिन्होंने उसे देखा था, वे पूछते रह जाएंगे, ‘कहां है वह?’

BSB

8 He will fly away like a dream, never to be found; he will be chased away like a vision in the night.

HINCV

8 वह तो स्वप्न समान टूट जाता है, तब उसे खोजने पर भी पाया नहीं जा सकता, रात्रि के दर्शन समान उसकी स्मृति मिट जाती है.

BSB

9 The eye that saw him will see him no more, and his place will no longer behold him.

HINCV

9 जिन नेत्रों ने उसे देखा था, उनके लिए अब वह अदृश्य है; न ही वह स्थान, जिसके सामने वह बना रहता था.

BSB

10 His sons will seek the favor of the poor, for his own hands must return his wealth.

HINCV

10 उसके पुत्रों की कृपा दीनों पर बनी रहती है तथा वह अपने हाथों से अपनी संपत्ति लौटाता है.

BSB

11 The youthful vigor that fills his bones will lie down with him in the dust.

HINCV

11 उसकी हड्डियां उसके यौवन से भरी हैं किंतु यह शौर्य उसी के साथ धूल में जा मिलता है.

BSB

12 Though evil is sweet in his mouth and he conceals it under his tongue,

HINCV

12 “यद्यपि उसके मुख को अनिष्ट का स्वाद लग चुका है और वह इसे अपनी जीभ के नीचे छिपाए रखता है,

BSB

13 though he cannot bear to let it go and keeps it in his mouth,

HINCV

13 यद्यपि वह इसकी आकांक्षा करता रहता है, वह अपने मुख में इसे छिपाए रखता है,

BSB

14 yet in his stomach his food sours into the venom of cobras within him.

HINCV

14 फिर भी उसका भोजन उसके पेट में उथल-पुथल करता है; वह वहां नाग के विष में परिणत हो जाता है.

BSB

15 He swallows wealth but vomits it out; God will force it from his stomach.

HINCV

15 उसने तो धन-संपत्ति निगल रखी है, किंतु उसे उगलना ही होगा; परमेश्वर ही उन्हें उसके पेट से बाहर निकाल देंगे.

BSB

16 He will suck the poison of cobras; the fangs of a viper will kill him.

HINCV

16 वह तो नागों के विष को चूस लेता है; सर्प की जीभ उसका संहार कर देती है.

BSB

17 He will not enjoy the streams, the rivers flowing with honey and cream.

HINCV

17 वह नदियों की ओर दृष्टि नहीं कर पाएगा, उन नदियों की ओर, जिनमें दूध एवं दही बह रहे हैं.

BSB

18 He must return the fruit of his labor without consuming it; he cannot enjoy the profits of his trading.

HINCV

18 वह अपनी उपलब्धियों को लौटाने लगा है, इसका उपभोग करना उसके लिए संभव नहीं है; व्यापार में मिले लाभ का वह आनंद न ले सकेगा.

BSB

19 For he has oppressed and forsaken the poor; he has seized houses he did not build.

HINCV

19 क्योंकि उसने कंगालों पर अत्याचार किए हैं तथा उनका त्याग कर दिया है; उसने वह घर हड़प लिया है, जिसका निर्माण उसने नहीं किया है.

BSB

20 Because his appetite is never satisfied, he cannot escape with his treasure.

HINCV

20 “इसलिये कि उसका मन विचलित था; वह अपनी अभिलाषित वस्तुओं को अपने अधिकार में न रख सका.

BSB

21 Nothing is left for him to consume; thus his prosperity will not endure.

HINCV

21 खाने के लिये कुछ भी शेष न रह गया; तब अब उसकी समृद्धि अल्पकालीन ही रह गई है.

BSB

22 In the midst of his plenty, he will be distressed; the full force of misery will come upon him.

HINCV

22 जब वह परिपूर्णता की स्थिति में होगा तब भी वह संतुष्ट न रह सकेगा; हर एक व्यक्ति, जो इस समय यातना की स्थिति में होगा, उसके विरुद्ध उठ खड़ा होगा.

BSB

23 When he has filled his stomach, God will vent His fury upon him, raining it down on him as he eats.

HINCV

23 जब वह पेट भरके खा चुका होगा, परमेश्वर अपने प्रचंड कोप को उस पर उंडेल देंगे, तभी यह कोप की वृष्टि उस पर बरस पड़ेगी.

BSB

24 Though he flees from an iron weapon, a bronze-tipped arrow will pierce him.

HINCV

24 संभव है कि वह लौह शस्त्र के प्रहार से बच निकले किंतु कांस्यबाण तो उसे बेध ही देगा.

BSB

25 It is drawn out of his back, the gleaming point from his liver. Terrors come over him.

HINCV

25 यह बाण उसकी देह में से खींचा जाएगा, और यह उसकी पीठ की ओर से बाहर आएगा, उसकी चमकदार नोक उसके पित्त से सनी हुई है. वह आतंक से भयभीत है.

BSB

26 Total darkness is reserved for his treasures. A fire unfanned will consume him and devour what is left in his tent.

HINCV

26 घोर अंधकार उसकी संपत्ति की प्रतीक्षा में है. अग्नि ही उसे चट कर जाएगी. यह अग्नि उसके तंबू के बचे हुओं को भस्म कर जाएगी.

BSB

27 The heavens will expose his iniquity, and the earth will rise up against him.

HINCV

27 स्वर्ग ही उसके पाप को उजागर करेगा; पृथ्वी भी उसके विरुद्ध खड़ी होगी.

BSB

28 The possessions of his house will be removed, flowing away on the day of God’s wrath.

HINCV

28 उसके वंश का विस्तार समाप्‍त हो जाएगा, परमेश्वर के कोप-दिवस पर उसकी संपत्ति नाश हो जाएगी.

BSB

29 This is the wicked man’s portion from God, the inheritance God has appointed him.”

HINCV

29 यही होगा परमेश्वर द्वारा नियत दुर्वृत्त का भाग, हां, वह उत्तराधिकार, जो उसे याहवेह द्वारा दिया गया है.”

Questions about Job 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.