Job 24
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Why does the Almighty not reserve times for judgment? Why may those who know Him never see His days? | HINCV 1 “सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने न्याय-दिवस को ठहराया क्यों नहीं है? तथा वे, जो उन्हें जानते हैं, इस दिन की प्रतीक्षा करते रह जाते हैं? |
| BSB 2 Men move boundary stones; they pasture stolen flocks. | HINCV 2 कुछ लोग तो भूमि की सीमाओं को परिवर्तित करते रहते हैं; वे भेड़ें पकड़कर हड़प लेते हैं. |
| BSB 3 They drive away the donkey of the fatherless and take the widow’s ox in pledge. | HINCV 3 वे पितृहीन के गधों को हकाल कर ले जाते हैं. वे विधवा के बैल को बंधक बना लेते हैं. |
| BSB 4 They push the needy off the road and force all the poor of the land into hiding. | HINCV 4 वे दरिद्र को मार्ग से हटा देते हैं; देश के दीनों को मजबूर होकर एक साथ छिप जाना पड़ता है. |
| BSB 5 Indeed, like wild donkeys in the desert, the poor go to work foraging for food; the wasteland is food for their children. | HINCV 5 ध्यान दो, दीन वन्य गधों-समान भोजन खोजते हुए भटकते रहते हैं, मरुभूमि में अपने बालकों के भोजन के लिए. |
| BSB 6 They gather fodder in the fields and glean the vineyards of the wicked. | HINCV 6 अपने खेत में वे चारा एकत्र करते हैं तथा दुर्वृत्तों के दाख की बारी से सिल्ला उठाते हैं. |
| BSB 7 Without clothing, they spend the night naked; they have no covering against the cold. | HINCV 7 शीतकाल में उनके लिए कोई आवरण नहीं रहते. उन्हें तो विवस्त्र ही रात्रि व्यतीत करनी पड़ती है. |
| BSB 8 Drenched by mountain rains, they huddle against the rocks for want of shelter. | HINCV 8 वे पर्वतीय वृष्टि से भीगे हुए हैं, सुरक्षा के लिए उन्होंने चट्टान का आश्रय लिया हुआ है. |
| BSB 9 The fatherless infant is snatched from the breast; the nursing child of the poor is seized for a debt. | HINCV 9 अन्य वे हैं, जो दूधमुंहे, पितृहीन बालकों को छीन लेते हैं; ये ही हैं वे, जो दीन लोगों से बंधक वस्तु कर रख लेते हैं. |
| BSB 10 Without clothing, they wander about naked. They carry the sheaves, but still go hungry. | HINCV 10 उन्हीं के कारण दीन को विवस्त्र रह जाना पड़ता है; वे ही भूखों से अन्न की पुलियां छीने लेते हैं. |
| BSB 11 They crush olives within their walls; they tread the winepresses, but go thirsty. | HINCV 11 दीनों की दीवारों के भीतर ही वे तेल निकालते हैं; वे द्राक्षरस-कुण्ड में अंगूर तो रौंदते हैं, किंतु स्वयं प्यासे ही रहते हैं. |
| BSB 12 From the city, men groan, and the souls of the wounded cry out, yet God charges no one with wrongdoing. | HINCV 12 नागरिक कराह रहे हैं, तथा घायलों की आत्मा पुकार रही है. फिर भी परमेश्वर मूर्खों की याचना की ओर ध्यान नहीं देते. |
| BSB 13 Then there are those who rebel against the light, not knowing its ways or staying on its paths. | HINCV 13 “कुछ अन्य ऐसे हैं, जो ज्योति के विरुद्ध अपराधी हैं, उन्हें इसकी नीतियों में कोई रुचि नहीं है, तब वे ज्योति के मार्गों पर आना नहीं चाहते. |
| BSB 14 When daylight is gone, the murderer rises to kill the poor and needy; in the night he is like a thief. | HINCV 14 हत्यारा बड़े भोर उठ जाता है, वह जाकर दीनों एवं दरिद्रों की हत्या करता है, रात्रि में वह चोरी करता है. |
| BSB 15 The eye of the adulterer watches for twilight. Thinking, ‘No eye will see me,’ he covers his face. | HINCV 15 व्यभिचारी की दृष्टि रात आने की प्रतीक्षा करती रहती है, वह विचार करता है, ‘तब मुझे कोई देख न सकेगा.’ वह अपने चेहरे को अंधेरे में छिपा लेता है. |
| BSB 16 In the dark they dig through houses; by day they shut themselves in, never to experience the light. | HINCV 16 रात्रि होने पर वे सेंध लगाते हैं, तथा दिन में वे घर में छिपे रहते हैं; प्रकाश में उन्हें कोई रुचि नहीं रहती. |
| BSB 17 For to them, deep darkness is their morning; surely they are friends with the terrors of darkness! | HINCV 17 उनके सामने प्रातःकाल भी वैसा ही होता है, जैसा घोर अंधकार, क्योंकि उनकी मैत्री तो घोर अंधकार के आतंक से है. |
| BSB 18 They are but foam on the surface of the water; their portion of the land is cursed, so that no one turns toward their vineyards. | HINCV 18 “वस्तुतः वे जल के ऊपर के फेन समान हैं; उनका भूखण्ड शापित है. तब कोई उस दिशा में दाख की बारी की ओर नहीं जाता. |
| BSB 19 As drought and heat consume the melting snow, so Sheol steals those who have sinned. | HINCV 19 सूखा तथा गर्मी हिम-जल को निगल लेते हैं, यही स्थिति होगी अधोलोक में पापियों की. |
| BSB 20 The womb forgets them; the worm feeds on them; they are remembered no more. So injustice is broken like a tree. | HINCV 20 गर्भ उन्हें भूल जाता है, कीड़े उसे ऐसे आहार बना लेते हैं; कि उसकी स्मृति भी मिट जाती है, पापी वैसा ही नष्ट हो जाएगा, जैसे वृक्ष. |
| BSB 21 They prey on the barren and childless, and show no kindness to the widow. | HINCV 21 वह बांझ स्त्री तक से छल करता है तथा विधवा का कल्याण उसके ध्यान में नहीं आता. |
| BSB 22 Yet by His power, God drags away the mighty; though rising up, they have no assurance of life. | HINCV 22 किंतु परमेश्वर अपनी सामर्थ्य से बलवान को हटा देते हैं; यद्यपि वे प्रतिष्ठित हो चुके होते हैं, उनके जीवन का कोई आश्वासन नहीं होता. |
| BSB 23 He gives them a sense of security, but His eyes are on their ways. | HINCV 23 परमेश्वर उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं, उनका पोषण करते हैं, वह उनके मार्गों की चौकसी भी करते हैं. |
| BSB 24 They are exalted for a moment, then they are gone; they are brought low and gathered up like all others; they are cut off like heads of grain. | HINCV 24 अल्पकाल के लिए वे उत्कर्ष भी करते जाते हैं, तब वे नष्ट हो जाते हैं; इसके अतिरिक्त वे गिर जाते हैं तथा वे अन्यों के समान पूर्वजों में जा मिलते हैं; अन्न की बालों के समान कट जाना ही उनका अंत होता है. |
| BSB 25 If this is not so, then who can prove me a liar and reduce my words to nothing?” | HINCV 25 “अब, यदि सत्य यही है, तो कौन मुझे झूठा प्रमाणित कर सकता है तथा मेरी बात को अर्थहीन घोषित कर सकता है?” |
Questions about Job 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.