Job 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 After this, Job opened his mouth and cursed the day of his birth.

HINCV

1 उसके बाद अय्योब ने अपना मुंह खोला और अपने जन्मदिवस को धिक्कारा.

BSB

2 And this is what he said:

HINCV

2 उनका वचन था:

BSB

3 “May the day of my birth perish, and the night it was said, ‘A boy is conceived.’

HINCV

3 “जिस दिन मेरा जन्म होना निर्धारित था, वही दिन मिट जाए तथा वह रात्रि, जब यह घोषणा की गयी कि एक बालक का गर्भधारण हुआ है!

BSB

4 If only that day had turned to darkness! May God above disregard it; may no light shine upon it.

HINCV

4 अंधकारमय हो वह दिन; स्वर्गिक परमेश्वर उसका ध्यान ही न रखें; किसी भी ज्योति का प्रकाश उस पर न पड़े.

BSB

5 May darkness and gloom reclaim it, and a cloud settle over it; may the blackness of the day overwhelm it.

HINCV

5 अंधकार तथा मृत्यु के बादल बने रहें; उस पर एक बादल आ जाए; दिन का अंधकार उसको डराने का कारण हो जाए.

BSB

6 If only darkness had taken that night away! May it not appear among the days of the year; may it never be entered in any of the months.

HINCV

6 उस रात्रि को भी अंधकार अपने वश में कर ले; वर्ष के दिनों में, यह दिन आनन्दमय न समझा जाए; माहों में उस दिन की गणना न की जाए.

BSB

7 Behold, may that night be barren; may no joyful voice come into it.

HINCV

7 ओह, वह रात्रि बांझ हो जाए; कोई भी आनंद ध्वनि उसे सुनाई न दे.

BSB

8 May it be cursed by those who curse the day—those prepared to rouse Leviathan.

HINCV

8 वे, जो दिनों को धिक्कारते रहते हैं तथा लिवयाथान को उकसाने के लिए तत्पर रहते हैं, वे इसे भी धिक्कारें.

BSB

9 May its morning stars grow dark; may it wait in vain for daylight; may it not see the breaking of dawn.

HINCV

9 इसके संध्या के तारे काले हो जाएं; इसका उजियाला नष्ट हो जाए, इसके लिए प्रभात ही मिट जाए;

BSB

10 For that night did not shut the doors of the womb to hide the sorrow from my eyes.

HINCV

10 क्योंकि यही वह दिन था, जिसने मेरी माता के प्रसव को रोका नहीं, और न ही इसने विपत्ति को मेरी दृष्टि से छिपाया.

BSB

11 Why did I not perish at birth; why did I not die as I came from the womb?

HINCV

11 “जन्म होते ही मेरी मृत्यु क्यों न हो गई, क्यों नहीं गर्भ से निकलते ही मेरा प्राण चला गया?

BSB

12 Why were there knees to receive me, and breasts that I should be nursed?

HINCV

12 क्यों उन घुटनों ने मुझे थाम लिया तथा मेरे दुग्धपान के लिए वे स्तन तत्पर क्यों थे?

BSB

13 For now I would be lying down in peace; I would be asleep and at rest

HINCV

13 यदि ऐसा न होता तो आज मैं शांति से पड़ा हुआ होता; मैं निद्रा में विश्रान्ति कर रहा होता,

BSB

14 with kings and counselors of the earth, who built for themselves cities now in ruins,

HINCV

14 मेरे साथ होते संसार के राजा एवं मंत्री, जिन्होंने अपने ही लिए सुनसान स्थान को पुनर्निर्माण किया था.

BSB

15 or with princes who had gold, who filled their houses with silver.

HINCV

15 अथवा वे शासक, जो स्वर्ण धारण किए हुए थे, जिन्होंने चांदी से अपने कोष भर लिए थे.

BSB

16 Or why was I not hidden like a stillborn child, like an infant who never sees daylight?

HINCV

16 अथवा उस मृत भ्रूण के समान, उस शिशु-समान, जिसने प्रकाश का अनुभव ही नहीं किया, मेरी भी स्थिति वैसी होती.

BSB

17 There the wicked cease from raging, and there the weary find rest.

HINCV

17 उस स्थान पर तो दुष्ट लोग भी दुःख देना छोड़ देते हैं तथा थके मांदे विश्रान्ति के लिए कब्र में जा पहुंचते हैं,

BSB

18 The captives enjoy their ease; they do not hear the voice of the oppressor.

HINCV

18 वहां एकत्र बंदी भी एक साथ सुख से रहते हैं; वहां उनके पहरेदारों की आवाज वे नहीं सुनते.

BSB

19 Both small and great are there, and the slave is freed from his master.

HINCV

19 वहां सामान्य भी हैं और विशिष्ट भी, वहां दास अपने स्वामी से स्वतंत्र हो चुका है.

BSB

20 Why is light given to the miserable, and life to the bitter of soul,

HINCV

20 “जो पीड़ा में पड़ा हुआ है, उसे प्रकाश का क्या लाभ, तथा उसको जीवन क्यों देना है, जिसकी आत्मा कड़वाहट से भर चुकी हो,

BSB

21 who long for death that does not come, and search for it like hidden treasure,

HINCV

21 वह जिसकी मनोकामना मृत्यु की है, किंतु मृत्यु उससे दूर-दूर रहती है, वह मृत्यु को इस यत्न से खोज रहा है, मानो वह एक खजाना है.

BSB

22 who rejoice and greatly exult when they reach the grave?

HINCV

22 भला किसे, किसी कब्र को देख आनंद होता है?

BSB

23 Why is life given to a man whose way is hidden, whom God has hedged in?

HINCV

23 उस व्यक्ति को प्रकाश प्रदान करने का क्या लाभ, जिसके सामने कोई मार्ग नहीं है, जिसे परमेश्वर द्वारा सीमित कर दिया गया है?

BSB

24 I sigh when food is put before me, and my groans pour out like water.

HINCV

24 भोजन को देखने से ही मेरी कराहट का प्रारंभ होता है; तथा जल समान बहता है मेरा विलाप.

BSB

25 For the thing I feared has overtaken me, and what I dreaded has befallen me.

HINCV

25 जो कुछ मेरे सामने भय का विषय थे; उन्हीं ने मुझे घेर रखा है, जो मेरे सामने भयावह था, वही मुझ पर आ पड़ा है.

BSB

26 I am not at ease or quiet; I have no rest, for trouble has come.”

HINCV

26 मैं सुख स्थिति में नहीं हूं, मैं निश्चिंत नहीं हूं; मुझमें विश्रान्ति नहीं है, परंतु खलबली समाई है.”

Questions about Job 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.