Job 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Eliphaz the Temanite replied: | HINCV 1 तब तेमानवासी एलिफाज़ ने उत्तर दिया: |
| BSB 2 “If one ventures a word with you, will you be wearied? Yet who can keep from speaking? | HINCV 2 “अय्योब, यदि मैं तुमसे कुछ कहने का ढाढस करूं, क्या तुम चिढ़ जाओगे? किंतु कुछ न कहना भी असंभव हो रहा है. |
| BSB 3 Surely you have instructed many, and have strengthened their feeble hands. | HINCV 3 यह सत्य है कि तुमने अनेकों को चेताया है, तुमने अनेकों को प्रोत्साहित किया है. |
| BSB 4 Your words have steadied those who stumbled; you have braced the knees that were buckling. | HINCV 4 तुम्हारे शब्दों से अनेकों के लड़खड़ाते पैर स्थिर हुए हैं; तुमसे ही निर्बल घुटनों में बल-संचार हुआ है. |
| BSB 5 But now trouble has come upon you, and you are weary. It strikes you, and you are dismayed. | HINCV 5 अब तुम स्वयं उसी स्थिति का सामना कर रहे हो तथा तुम अधीर हो रहे हो; उसने तुम्हें स्पर्श किया है और तुम निराशा में डूबे हुए हो! |
| BSB 6 Is your reverence not your confidence, and the uprightness of your ways your hope? | HINCV 6 क्या तुम्हारे बल का आधार परमेश्वर के प्रति तुम्हारी श्रद्धा नहीं है? क्या तुम्हारी आशा का आधार तुम्हारा आचरण खरा होना नहीं? |
| BSB 7 Consider now, I plead: Who, being innocent, has ever perished? Or where have the upright been destroyed? | HINCV 7 “अब यह सत्य याद न होने देना कि क्या कभी कोई अपने निर्दोष होने के कारण नष्ट हुआ? अथवा कहां सज्जन को नष्ट किया गया है? |
| BSB 8 As I have observed, those who plow iniquity and those who sow trouble reap the same. | HINCV 8 अपने अनुभव के आधार पर मैं कहूंगा, जो पाप में हल चलाते हैं तथा जो संकट बोते हैं, वे उसी की उपज एकत्र करते हैं. |
| BSB 9 By the breath of God they perish, and by the blast of His anger they are consumed. | HINCV 9 परमेश्वर के श्वास मात्र से वे नष्ट हो जाते हैं; उनके कोप के विस्फोट से वे नष्ट हो जाते हैं, |
| BSB 10 The lion may roar, and the fierce lion may growl, yet the teeth of the young lions are broken. | HINCV 10 सिंह की दहाड़, हिंसक सिंह की गरज, बलिष्ठ सिंहों के दांत टूट जाते हैं. |
| BSB 11 The old lion perishes for lack of prey, and the cubs of the lioness are scattered. | HINCV 11 भोजन के अभाव में सिंह नष्ट हो रहे हैं, सिंहनी के बच्चे इधर-उधर जा चुके हैं. |
| BSB 12 Now a word came to me secretly; my ears caught a whisper of it. | HINCV 12 “एक संदेश छिपते-छिपाते मुझे दिया गया, मेरे कानों ने वह शांत ध्वनि सुन ली. |
| BSB 13 In disquieting visions in the night, when deep sleep falls on men, | HINCV 13 रात्रि में सपनों में विचारों के मध्य के दृश्यों से, जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े हुए होते हैं, |
| BSB 14 fear and trembling came over me and made all my bones shudder. | HINCV 14 मैं भय से भयभीत हो गया, मुझ पर कंपकंपी छा गई, वस्तुतः मेरी समस्त हड्डियां हिल रही थीं. |
| BSB 15 Then a spirit glided past my face, and the hair on my body bristled. | HINCV 15 उसी अवसर पर मेरे चेहरे के सामने से एक आत्मा निकलकर चली गई, मेरे रोम खड़े हो गए. |
| BSB 16 It stood still, but I could not discern its appearance; a form loomed before my eyes, and I heard a whispering voice: | HINCV 16 मैं स्तब्ध खड़ा रह गया. उसके रूप को समझना मेरे लिए संभव न था. एक रूप को मेरे नेत्र अवश्य देख रहे थे. वातावरण में पूर्णतः सन्नाटा था, तब मैंने एक स्वर सुना |
| BSB 17 ‘Can a mortal be more righteous than God, or a man more pure than his Maker? | HINCV 17 ‘क्या मानव जाति परमेश्वर की दृष्टि में धर्मी हो सकती है? क्या रचयिता की परख में मानव पवित्र हो सकता है? |
| BSB 18 If God puts no trust in His servants, and He charges His angels with error, | HINCV 18 परमेश्वर ने अपने सेवकों पर भरोसा नहीं रखा है, अपने स्वर्गदूतों पर वे दोष आरोपित करते हैं. |
| BSB 19 how much more those who dwell in houses of clay, whose foundations are in the dust, who can be crushed like a moth! | HINCV 19 तब उन पर जो मिट्टी के घरों में निवास करते, जिनकी नींव ही धूल में रखी हुई है, जिन्हें पतंगे-समान कुचलना कितना अधिक संभव है! |
| BSB 20 They are smashed to pieces from dawn to dusk; unnoticed, they perish forever. | HINCV 20 प्रातःकाल से लेकर संध्याकाल तक उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाता है; उन्हें सदा-सर्वदा के लिए विनष्ट कर दिया जाता है, किसी का ध्यान उन पर नहीं जाता. |
| BSB 21 Are not their tent cords pulled up, so that they die without wisdom?’ | HINCV 21 क्या यह सत्य नहीं कि उनके तंबुओं की रस्सियां उनके भीतर ही खोल दी जाती हैं? तथा बुद्धिहीनों की मृत्यु हो जाती है?’” |
Questions about Job 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.