Job 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Call out if you please, but who will answer? To which of the holy ones will you turn? | HINCV 1 “इसी समय पुकारकर देख. है कोई जो इसे सुनेगा? तुम किस सज्जन व्यक्ति से सहायता की आशा करोगे? |
| BSB 2 For resentment kills a fool, and envy slays the simple. | HINCV 2 क्रोध ही मूर्ख व्यक्ति के विनाश का कारण हो जाता है, तथा जलन भोले के लिए घातक होती है. |
| BSB 3 I have seen a fool taking root, but suddenly his house was cursed. | HINCV 3 मैंने मूर्ख को जड़ पकडे देखा है, किंतु तत्काल ही मैंने उसके घर को शाप दे दिया. |
| BSB 4 His sons are far from safety, crushed in court without a defender. | HINCV 4 उसकी संतान सुरक्षित नहीं है, नगर चौक में वे कष्ट के लक्ष्य बने हुए हैं, कोई भी वहां नहीं, जो उनको छुड़वाएगा, |
| BSB 5 The hungry consume his harvest, taking it even from the thorns, and the thirsty pant after his wealth. | HINCV 5 उसकी कटी हुई उपज भूखे लोग खा जाते हैं, कंटीले क्षेत्र की उपज भी वे नहीं छोड़ते. लोभी उसकी संपत्ति हड़पने के लिए प्यासे हैं. |
| BSB 6 For distress does not spring from the dust, and trouble does not sprout from the ground. | HINCV 6 कष्ट का उत्पन्न धूल से नहीं होता और न विपत्ति भूमि से उपजती है. |
| BSB 7 Yet man is born to trouble as surely as sparks fly upward. | HINCV 7 जिस प्रकार चिंगारियां ऊपर दिशा में ही बढ़ती हैं उसी प्रकार मनुष्य का जन्म होता ही है यातनाओं के लिए. |
| BSB 8 However, if I were you, I would appeal to God and lay my cause before Him— | HINCV 8 “हां, मैं तो परमेश्वर की खोज करूंगा; मैं अपना पक्ष परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करूंगा. |
| BSB 9 the One who does great and unsearchable things, wonders without number. | HINCV 9 वही विलक्षण एवं अगम्य कार्य करते हैं, असंख्य हैं आपके चमत्कार. |
| BSB 10 He gives rain to the earth and sends water upon the fields. | HINCV 10 वही पृथ्वी पर वृष्टि बरसाते तथा खेतों को पानी पहुंचाते हैं. |
| BSB 11 He sets the lowly on high, so that mourners are lifted to safety. | HINCV 11 तब वह विनम्रों को ऊंचे स्थान पर बैठाते हैं, जो विलाप कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं. |
| BSB 12 He thwarts the schemes of the crafty, so that their hands find no success. | HINCV 12 वह चालाक के षड़्यंत्र को विफल कर देते हैं, परिणामस्वरूप उनके कार्य सफल हो ही नहीं पाते. |
| BSB 13 He catches the wise in their craftiness, and sweeps away the plans of the cunning. | HINCV 13 वह बुद्धिमानों को उन्हीं की युक्ति में उलझा देते हैं तथा धूर्त का परामर्श तत्काल विफल हो जाता है. |
| BSB 14 They encounter darkness by day and grope at noon as in the night. | HINCV 14 दिन में ही वे अंधकार में जा पड़ते हैं तथा मध्याह्न पर उन्हें रात्रि के समान टटोलना पड़ता है. |
| BSB 15 He saves the needy from the sword in their mouth and from the clutches of the powerful. | HINCV 15 किंतु प्रतिरक्षा के लिए परमेश्वर का वचन है उनके मुख की तलवार; वह बलवानों की शक्ति से दीन की रक्षा करते हैं. |
| BSB 16 So the poor have hope, and injustice shuts its mouth. | HINCV 16 तब निस्सहाय के लिए आशा है, अनिवार्य है कि बुरे लोग चुप रहें. |
| BSB 17 Blessed indeed is the man whom God corrects; so do not despise the discipline of the Almighty. | HINCV 17 “ध्यान दो, कैसा प्रसन्न है वह व्यक्ति जिसको परमेश्वर ताड़ना देते हैं; तब सर्वशक्तिमान के द्वारा की जा रही ताड़ना से घृणा न करना. |
| BSB 18 For He wounds, but He also binds; He strikes, but His hands also heal. | HINCV 18 चोट पहुंचाना और मरहम पट्टी करना, दोनों ही उनके द्वारा होते हैं; वही घाव लगाते और स्वास्थ्य भी वही प्रदान करते हैं. |
| BSB 19 He will rescue you from six calamities; no harm will touch you in seven. | HINCV 19 वह छः कष्टों से तुम्हारा निकास करेंगे, सात में भी अनिष्ट तुम्हारा स्पर्श नहीं कर सकेगा. |
| BSB 20 In famine He will redeem you from death, and in battle from the stroke of the sword. | HINCV 20 अकाल की स्थिति में परमेश्वर तुम्हें मृत्यु से बचाएंगे, वैसे ही युद्ध में तलवार के प्रहार से. |
| BSB 21 You will be hidden from the scourge of the tongue, and will not fear havoc when it comes. | HINCV 21 तुम चाबुक समान जीभ से सुरक्षित रहोगे, तथा तुम्हें हिंसा भयभीत न कर सकेगी. |
| BSB 22 You will laugh at destruction and famine, and need not fear the beasts of the earth. | HINCV 22 हिंसा तथा अकाल तुम्हारे लिए उपहास के विषय होंगे, तुम्हें हिंसक पशुओं का भय न होगा. |
| BSB 23 For you will have a covenant with the stones of the field, and the wild animals will be at peace with you. | HINCV 23 तुम खेत के पत्थरों के साथ रहोगे तथा वन-पशुओं से तुम्हारी मैत्री हो जाएगी. |
| BSB 24 You will know that your tent is secure, and find nothing amiss when inspecting your home. | HINCV 24 तुम्हें यह तो मालूम हो जाएगा कि तुम्हारा डेरा सुरक्षित है; तुम अपने घर में जाओगे और तुम्हें किसी भी हानि का भय न होगा. |
| BSB 25 You will know that your offspring will be many, your descendants like the grass of the earth. | HINCV 25 तुम्हें यह भी बोध हो जाएगा कि तुम्हारे वंशजों की संख्या बड़ी होगी, तुम्हारी सन्तति भूमि की घास समान होगी. |
| BSB 26 You will come to the grave in full vigor, like a sheaf of grain gathered in season. | HINCV 26 मृत्यु की बेला में भी तुम्हारे शौर्य का ह्रास न हुआ होगा, जिस प्रकार परिपक्व अन्न एकत्र किया जाता है. |
| BSB 27 Indeed, we have investigated, and it is true! So hear it and know for yourself.” | HINCV 27 “इस पर ध्यान दो: हमने इसे परख लिया है यह ऐसा ही है. इसे सुनो तथा स्वयं इसे पहचान लो.” |
Questions about Job 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.