Job 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Eliphaz the Temanite replied:

HINIRV

1 तब तेमानी एलीपज ने कहा,

BSB

2 “If one ventures a word with you, will you be wearied? Yet who can keep from speaking?

HINIRV

2 “यदि कोई तुझ से कुछ कहने लगे, तो क्या तुझे बुरा लगेगा? परन्तु बोले बिना कौन रह सकता है?

BSB

3 Surely you have instructed many, and have strengthened their feeble hands.

HINIRV

3 सुन, तूने बहुतों को शिक्षा दी है, और निर्बल लोगों को बलवन्त किया है ।

BSB

4 Your words have steadied those who stumbled; you have braced the knees that were buckling.

HINIRV

4 गिरते हुओं को तूने अपनी बातों से सम्भाल लिया, और लड़खड़ाते हुए लोगों को तूने बलवन्त किया ।

BSB

5 But now trouble has come upon you, and you are weary. It strikes you, and you are dismayed.

HINIRV

5 परन्तु अब विपत्ति तो तुझी पर आ पड़ी, और तू निराश हुआ जाता है; उसने तुझे छुआ और तू घबरा उठा।

BSB

6 Is your reverence not your confidence, and the uprightness of your ways your hope?

HINIRV

6 क्या परमेश्वर का भय ही तेरा आसरा नहीं? और क्या तेरी चाल चलन जो खरी है तेरी आशा नहीं?

BSB

7 Consider now, I plead: Who, being innocent, has ever perished? Or where have the upright been destroyed?

HINIRV

7 “क्या तुझे मालूम है कि कोई निर्दोष भी कभी नाश हुआ है? या कहीं सज्जन भी काट डाले गए?

BSB

8 As I have observed, those who plow iniquity and those who sow trouble reap the same.

HINIRV

8 मेरे देखने में तो जो पाप को जोतते और दुःख बोते हैं, वही उसको काटते हैं।

BSB

9 By the breath of God they perish, and by the blast of His anger they are consumed.

HINIRV

9 वे तो परमेश्वर की श्वास से नाश होते, और उसके क्रोध के झोंके से भस्म होते हैं। (2 थिस्स. 2:8, यशा. 30:33)

BSB

10 The lion may roar, and the fierce lion may growl, yet the teeth of the young lions are broken.

HINIRV

10 सिंह का गरजना और हिंसक सिंह का दहाड़ना बन्द हो जाता है। और जवान सिंहों के दाँत तोड़े जाते हैं।

BSB

11 The old lion perishes for lack of prey, and the cubs of the lioness are scattered.

HINIRV

11 शिकार न पाकर बूढ़ा सिंह मर जाता है, और सिंहनी के बच्चे तितर बितर हो जाते हैं।

BSB

12 Now a word came to me secretly; my ears caught a whisper of it.

HINIRV

12 “एक बात चुपके से मेरे पास पहुँचाई गई, और उसकी कुछ भनक मेरे कान में पड़ी।

BSB

13 In disquieting visions in the night, when deep sleep falls on men,

HINIRV

13 रात के स्वप्नों की चिन्ताओं के बीच जब मनुष्य गहरी निद्रा में रहते हैं,

BSB

14 fear and trembling came over me and made all my bones shudder.

HINIRV

14 मुझे ऐसी थरथराहट और कँपकँपी लगी कि मेरी सब हड्डियाँ तक हिल उठी।

BSB

15 Then a spirit glided past my face, and the hair on my body bristled.

HINIRV

15 तब एक आत्मा मेरे सामने से होकर चली; और मेरी देह के रोएँ खड़े हो गए।

BSB

16 It stood still, but I could not discern its appearance; a form loomed before my eyes, and I heard a whispering voice:

HINIRV

16 वह चुपचाप ठहर गई और मैं उसकी आकृति को पहचान न सका। परन्तु मेरी आँखों के सामने कोई रूप था; पहले सन्नाटा छाया रहा, फिर मुझे एक शब्द सुन पड़ा,

BSB

17 ‘Can a mortal be more righteous than God, or a man more pure than his Maker?

HINIRV

17 ‘क्या नाशवान मनुष्य परमेश्वर से अधिक धर्मी होगा? क्या मनुष्य अपने सृजनहार से अधिक पवित्र हो सकता है?

BSB

18 If God puts no trust in His servants, and He charges His angels with error,

HINIRV

18 देख, वह अपने सेवकों पर भरोसा नहीं रखता, और अपने स्वर्गदूतों को दोषी ठहराता है;

BSB

19 how much more those who dwell in houses of clay, whose foundations are in the dust, who can be crushed like a moth!

HINIRV

19 फिर जो मिट्टी के घरों में रहते हैं, और जिनकी नींव मिट्टी में डाली गई है, और जो पतंगे के समान पिस जाते हैं, उनकी क्या गणना। (2 कुरि. 5:1)

BSB

20 They are smashed to pieces from dawn to dusk; unnoticed, they perish forever.

HINIRV

20 वे भोर से साँझ तक नाश किए जाते हैं, वे सदा के लिये मिट जाते हैं, और कोई उनका विचार भी नहीं करता।

BSB

21 Are not their tent cords pulled up, so that they die without wisdom?’

HINIRV

21 क्या उनके डेरे की डोरी उनके अन्दर ही अन्दर नहीं कट जाती? वे बिना बुद्धि के ही मर जाते हैं?’

Questions about Job 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.