Job 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Job replied: | HINIRV 1 फिर अय्यूब ने उत्तर देकर कहा, |
| BSB 2 “If only my grief could be weighed and placed with my calamity on the scales. | HINIRV 2 “भला होता कि मेरा खेद तौला जाता, और मेरी सारी विपत्ति तराजू में रखी जाती! |
| BSB 3 For then it would outweigh the sand of the seas—no wonder my words have been rash. | HINIRV 3 क्योंकि वह समुद्र की रेत से भी भारी ठहरती; इसी कारण मेरी बातें उतावली से हुई हैं। |
| BSB 4 For the arrows of the Almighty have pierced me; my spirit drinks in their poison; the terrors of God are arrayed against me. | HINIRV 4 क्योंकि सर्वशक्तिमान के तीर मेरे अन्दर चुभे हैं; और उनका विष मेरी आत्मा में पैठ गया है; परमेश्वर की भयंकर बात मेरे विरुद्ध पाँति बाँधे हैं। |
| BSB 5 Does a wild donkey bray over fresh grass, or an ox low over its fodder? | HINIRV 5 जब जंगली गदहे को घास मिलती, तब क्या वह रेंकता है? और बैल चारा पाकर क्या डकारता है? |
| BSB 6 Is tasteless food eaten without salt, or is there flavor in the white of an egg? | HINIRV 6 जो फीका है क्या वह बिना नमक खाया जाता है? क्या अण्डे की सफेदी में भी कुछ स्वाद होता है? |
| BSB 7 My soul refuses to touch them; they are loathsome food to me. | HINIRV 7 जिन वस्तुओं को मैं छूना भी नहीं चाहता वही मानो मेरे लिये घिनौना आहार ठहरी हैं। |
| BSB 8 If only my request were granted and God would fulfill my hope: | HINIRV 8 “भला होता कि मुझे मुँह माँगा वर मिलता और जिस बात की मैं आशा करता हूँ वह परमेश्वर मुझे दे देता! |
| BSB 9 that God would be willing to crush me, to unleash His hand and cut me off! | HINIRV 9 कि परमेश्वर प्रसन्न होकर मुझे कुचल डालता, और हाथ बढ़ाकर मुझे काट डालता! |
| BSB 10 It still brings me comfort, and joy through unrelenting pain, that I have not denied the words of the Holy One. | HINIRV 10 यही मेरी शान्ति का कारण; वरन् भारी पीड़ा में भी मैं इस कारण से उछल पड़ता; क्योंकि मैंने उस पवित्र के वचनों का कभी इन्कार नहीं किया। |
| BSB 11 What strength do I have, that I should still hope? What is my future, that I should be patient? | HINIRV 11 मुझ में बल ही क्या है कि मैं आशा रखूँ? और मेरा अन्त ही क्या होगा कि मैं धीरज धरूँ? |
| BSB 12 Is my strength like that of stone, or my flesh made of bronze? | HINIRV 12 क्या मेरी दृढ़ता पत्थरों के समान है? क्या मेरा शरीर पीतल का है? |
| BSB 13 Is there any help within me now that success is driven from me? | HINIRV 13 क्या मैं निराधार नहीं हूँ? क्या काम करने की शक्ति मुझसे दूर नहीं हो गई? |
| BSB 14 A despairing man should have the kindness of his friend, even if he forsakes the fear of the Almighty. | HINIRV 14 “जो पड़ोसी पर कृपा नहीं करता वह सर्वशक्तिमान का भय मानना छोड़ देता है। |
| BSB 15 But my brothers are as faithless as wadis, as seasonal streams that overflow, | HINIRV 15 मेरे भाई नाले के समान विश्वासघाती हो गए हैं, वरन् उन नालों के समान जिनकी धार सूख जाती है; |
| BSB 16 darkened because of the ice and the inflow of melting snow, | HINIRV 16 और वे बर्फ के कारण काले से हो जाते हैं, और उनमें हिम छिपा रहता है। |
| BSB 17 but ceasing in the dry season and vanishing from their channels in the heat. | HINIRV 17 परन्तु जब गरमी होने लगती तब उनकी धाराएँ लोप हो जाती हैं, और जब कड़ी धूप पड़ती है तब वे अपनी जगह से उड़ जाते हैं |
| BSB 18 Caravans turn aside from their routes; they go into the wasteland and perish. | HINIRV 18 वे घूमते-घूमते सूख जातीं, और सुनसान स्थान में बहकर नाश होती हैं। |
| BSB 19 The caravans of Tema look for water; the travelers of Sheba hope to find it. | HINIRV 19 तेमा के बंजारे देखते रहे और शेबा के काफिलेवालों ने उनका रास्ता देखा। |
| BSB 20 They are confounded because they had hoped; their arrival brings disappointment. | HINIRV 20 वे लज्जित हुए क्योंकि उन्होंने भरोसा रखा था; और वहाँ पहुँचकर उनके मुँह सूख गए। |
| BSB 21 For now you are of no help; you see terror, and you are afraid. | HINIRV 21 उसी प्रकार अब तुम भी कुछ न रहे; मेरी विपत्ति देखकर तुम डर गए हो। |
| BSB 22 Have I ever said, ‘Give me something; offer me a bribe from your wealth; | HINIRV 22 क्या मैंने तुम से कहा था, ‘मुझे कुछ दो?’ या ‘अपनी सम्पत्ति में से मेरे लिये कुछ दो?’ |
| BSB 23 deliver me from the hand of the enemy; redeem me from the grasp of the ruthless’? | HINIRV 23 या ‘मुझे सतानेवाले के हाथ से बचाओ?’ या ‘उपद्रव करनेवालों के वश से छुड़ा लो?’ |
| BSB 24 Teach me, and I will be silent. Help me understand how I have erred. | HINIRV 24 “मुझे शिक्षा दो और मैं चुप रहूँगा; और मुझे समझाओ कि मैंने किस बात में चूक की है। |
| BSB 25 How painful are honest words! But what does your argument prove? | HINIRV 25 सच्चाई के वचनों में कितना प्रभाव होता है, परन्तु तुम्हारे विवाद से क्या लाभ होता है? |
| BSB 26 Do you intend to correct my words, and treat as wind my cry of despair? | HINIRV 26 क्या तुम बातें पकड़ने की कल्पना करते हो? निराश जन की बातें तो वायु के समान हैं। |
| BSB 27 You would even cast lots for an orphan and barter away your friend. | HINIRV 27 तुम अनाथों पर चिट्ठी डालते, और अपने मित्र को बेचकर लाभ उठानेवाले हो। |
| BSB 28 But now, please look at me. Would I lie to your face? | HINIRV 28 “इसलिए अब कृपा करके मुझे देखो; निश्चय मैं तुम्हारे सामने कदापि झूठ न बोलूँगा। |
| BSB 29 Reconsider; do not be unjust. Reconsider, for my righteousness is at stake. | HINIRV 29 फिर कुछ अन्याय न होने पाए; फिर इस मुकद्दमे में मेरा धर्म ज्यों का त्यों बना है, मैं सत्य पर हूँ। |
| BSB 30 Is there iniquity on my tongue? Can my mouth not discern malice? | HINIRV 30 क्या मेरे वचनों में कुछ कुटिलता है? क्या मैं दुष्टता नहीं पहचान सकता? |
Questions about Job 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.