Luke 15

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now all the tax collectors and sinners were gathering around to listen to Jesus.

HINCV

1 सभी चुंगी लेनेवाले और पापी लोग प्रभु येशु के प्रवचन सुनने उनके पास आए

BSB

2 So the Pharisees and scribes began to grumble: “This man welcomes sinners and eats with them.”

HINCV

2 किंतु फ़रीसी और शास्त्री बड़बड़ाने लगे, “यह व्यक्ति पापियों से मित्रता रखते हुए उनके साथ संगति करता है.”

BSB

3 Then Jesus told them this parable:

HINCV

3 इसलिये प्रभु येशु ने उनके सामने यह दृष्टांत प्रस्तुत किया:

BSB

4 “What man among you, if he has a hundred sheep and loses one of them, does not leave the ninety-nine in the pasture and go after the one that is lost, until he finds it?

HINCV

4 “तुममें से ऐसा कौन होगा, जिसके पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक खो जाए तो वह निन्यानवे को बंजर भूमि में छोड़कर उस खोई हुई को तब तक खोजता न रहेगा, जब तक वह मिल न जाए?

BSB

5 And when he finds it, he joyfully puts it on his shoulders,

HINCV

5 और जब वह उसे मिल जाती है, उसे आनंदपूर्वक कंधों पर लाद लेता है.

BSB

6 comes home, and calls together his friends and neighbors to tell them, ‘Rejoice with me, for I have found my lost sheep!’

HINCV

6 घर लौटने पर वह अपने मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठा कर कहता है, ‘मेरे आनंद में सम्मिलित हो जाओ क्योंकि मुझे मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है!’

BSB

7 I tell you that in the same way there will be more joy in heaven over one sinner who repents than over ninety-nine righteous ones who do not need to repent.

HINCV

7 यह बात याद रखो: पश्चाताप करते हुए एक पापी के लिए उन निन्यानवे धर्मियों की तुलना में स्वर्ग में कहीं अधिक आनंद मनाया जाता है, जिन्हें मन फिराने की ज़रूरत नहीं है.”

BSB

8 Or what woman who has ten silver coins and loses one of them does not light a lamp, sweep her house, and search carefully until she finds it?

HINCV

8 “या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिसके पास चांदी के दस सिक्‍के हों और उनमें से एक खो जाए तो वह घर में रोशनी कर घर को बुहारते हुए उस सिक्‍के को तब तक खोजती न रहेगी जब तक वह मिल नहीं जाता?

BSB

9 And when she finds it, she calls together her friends and neighbors to say, ‘Rejoice with me, for I have found my lost coin.’

HINCV

9 सिक्का मिलने पर वह अपनी पड़ोसिनों और सहेलियों से कहती है, ‘मेरे आनंद में शामिल हो जाओ क्योंकि मेरा खोया हुआ सिक्का मिल गया है.’

BSB

10 In the same way, I tell you, there is joy in the presence of God’s angels over one sinner who repents.”

HINCV

10 मैं तुमसे कहता हूं कि स्वर्ग में इसी प्रकार परमेश्वर के दूतों के सामने उस पापी के लिए आनंद मनाया जाता है, जिसने मन फिराया है.”

BSB

11 Then Jesus said, “There was a man who had two sons.

HINCV

11 प्रभु येशु ने आगे कहा, “किसी व्यक्ति के दो पुत्र थे.

BSB

12 The younger son said to him, ‘Father, give me my share of the estate.’ So he divided his property between them.

HINCV

12 छोटे पुत्र ने पिता से विनती की, ‘पिताजी, संपत्ति में से मेरा भाग मुझे दे दीजिए.’ इसलिये पिता ने दोनों पुत्रों में अपनी संपत्ति बांट दी.

BSB

13 After a few days, the younger son got everything together and journeyed to a distant country, where he squandered his wealth in wild living.

HINCV

13 “शीघ्र ही छोटे पुत्र ने अपने भाग में आई सारी संपत्ति ली और एक दूर देश की ओर चला गया. वहां उसने अपना सारा धन मनमानी जीवनशैली में उड़ा दिया.

BSB

14 After he had spent all he had, a severe famine swept through that country, and he began to be in need.

HINCV

14 और अब, जब उसका सब कुछ समाप्‍त हो गया था, सारे देश में भीषण अकाल पड़ा किंतु उसके पास अब कुछ भी बाकी न रह गया था.

BSB

15 So he went and hired himself out to a citizen of that country, who sent him into his fields to feed the pigs.

HINCV

15 इसलिये वह उसी देश के एक नागरिक के यहां चला गया जिसने उसे अपने खेतों में सूअर चराने भेज दिया.

BSB

16 He longed to fill his belly with the pods the pigs were eating, but no one would give him a thing.

HINCV

16 वह सूअरों के चारे से ही अपना पेट भरने के लिए तरस जाता था. कोई भी उसे खाने के लिए कुछ नहीं देता था.

BSB

17 Finally he came to his senses and said, ‘How many of my father’s hired servants have plenty of food, but here I am, starving to death!

HINCV

17 “अपनी परिस्थिति के बारे में होश में आने पर वह विचार करने लगा: ‘मेरे पिता के कितने ही सेवकों को अधिक मात्रा में भोजन उपलब्ध है और यहां मैं भूखा मर रहा हूं!

BSB

18 I will get up and go back to my father and say to him, “Father, I have sinned against heaven and against you.

HINCV

18 मैं लौटकर अपने पिता के पास जाऊंगा और उनसे कहूंगा: पिताजी! मैंने वे जो स्वर्ग में हैं, उनके विरुद्ध तथा आपके विरुद्ध पाप किया है.

BSB

19 I am no longer worthy to be called your son. Make me like one of your hired servants.”’

HINCV

19 इसके बाद मैं इस योग्य नहीं रह गया कि आपका पुत्र कहलाऊं. अब आप मुझे अपने यहां मज़दूर ही रख लीजिए.’

BSB

20 So he got up and went to his father. But while he was still in the distance, his father saw him and was filled with compassion. He ran to his son, embraced him, and kissed him.

HINCV

20 इसलिये वह उठकर अपने पिता के पास लौट गया. “वह दूर ही था कि पिता ने उसे देख लिया और वह दया से भर गया. वह दौड़कर अपने पुत्र के पास गया और उसे गले लगाकर चूमता रहा.

BSB

21 The son declared, ‘Father, I have sinned against heaven and against you. I am no longer worthy to be called your son.’

HINCV

21 “पुत्र ने पिता से कहा, ‘पिताजी! मैंने स्वर्ग के विरुद्ध तथा आपके प्रति पाप किया है, मैं अब इस योग्य नहीं रहा कि मैं आपका पुत्र कहलाऊं.’

BSB

22 But the father said to his servants, ‘Quick! Bring the best robe and put it on him. Put a ring on his finger and sandals on his feet.

HINCV

22 “किंतु पिता ने अपने सेवकों को आज्ञा दी, ‘बिना देर किए सबसे अच्छे वस्त्र लाकर इसे पहनाओ और इसकी उंगली में अंगूठी और पांवों में जूतियां भी पहनाओ;

BSB

23 Bring the fattened calf and kill it. Let us feast and celebrate.

HINCV

23 जाकर एक सबसे अच्छे बछड़े से भोजन तैयार करो. चलो, हम सब आनंद मनाएं

BSB

24 For this son of mine was dead and is alive again! He was lost and is found!’ So they began to celebrate.

HINCV

24 क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, अब जीवित हो गया है; यह खो गया था किंतु अब मिल गया है.’ इसलिये वे सभी आनंद से भर गए.

BSB

25 Meanwhile the older son was in the field, and as he approached the house, he heard music and dancing.

HINCV

25 “उस समय बड़ा बेटा अपने खेतों में काम कर रहा था. जब वह लौटकर घर आ रहा था, पास आने पर उसे संगीत और नाचने की आवाज सुनाई दी.

BSB

26 So he called one of the servants and asked what was going on.

HINCV

26 उसने एक सेवक को बुलाकर उससे पूछा, ‘यह सब क्या हो रहा है?’

BSB

27 ‘Your brother has returned,’ he said, ‘and your father has killed the fattened calf, because he has him back safe and sound.’

HINCV

27 ‘आपका भाई लौट आया है,’ उस सेवक ने उत्तर दिया, ‘और आपके पिता ने सबसे अच्छा बछड़ा लेकर भोज तैयार करवाया है क्योंकि उनका पुत्र उन्हें सकुशल और सुरक्षित मिल गया है.’

BSB

28 The older son became angry and refused to go in. So his father came out and pleaded with him.

HINCV

28 “गुस्से में बड़े भाई ने घर के भीतर तक जाना न चाहा. इसलिये उसके पिता ने ही बाहर आकर उससे विनती की.

BSB

29 But he answered his father, ‘Look, all these years I have served you and never disobeyed a commandment of yours. Yet you never gave me even a young goat so I could celebrate with my friends.

HINCV

29 उसने अपने पिता को उत्तर दिया, ‘देखिए, इन सभी वर्षों में मैं दास जैसे आपकी सेवा करता रहा हूं और कभी भी आपकी आज्ञा नहीं टाली फिर भी आपने कभी मुझे एक मेमना तक न दिया कि मैं अपने मित्रों के साथ मिलकर आनंद मना सकूं.

BSB

30 But when this son of yours returns from squandering your wealth with prostitutes, you kill the fattened calf for him!’

HINCV

30 किंतु जब आपका यह पुत्र, जिसने आपकी संपत्ति वेश्याओं पर उड़ा दी, घर लौट आया, तो आपने उसके लिए सबसे अच्छे बछड़े का भोजन बनवाया है!’

BSB

31 ‘Son, you are always with me,’ the father said, ‘and all that is mine is yours.

HINCV

31 “ ‘मेरे पुत्र!’ पिता ने कहा, ‘तुम तो सदा से ही मेरे साथ हो. वह सब, जो मेरा है, तुम्हारा ही है.

BSB

32 But it was fitting to celebrate and be glad, because this brother of yours was dead and is alive again; he was lost and is found.’”

HINCV

32 हमारे लिए आनंद मनाना और हर्षित होना सही ही है क्योंकि तुम्हारा यह भाई, जो मर गया था, अब जीवित हो गया है; वह, जो खो गया था, अब मिल गया है.’”

Questions about Luke 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.