Luke 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When Jesus had concluded His discourse in the hearing of the people, He went to Capernaum.

HINIRV

1 जब वह लोगों को अपनी सारी बातें सुना चुका, तो कफरनहूम में आया।

BSB

2 There a highly valued servant of a centurion was sick and about to die.

HINIRV

2 और किसी सूबेदार का एक दास जो उसका प्रिय था, बीमारी से मरने पर था।

BSB

3 When the centurion heard about Jesus, he sent some Jewish elders to ask Him to come and heal his servant.

HINIRV

3 उसने यीशु की चर्चा सुनकर यहूदियों के कई प्राचीनों को उससे यह विनती करने को उसके पास भेजा, कि आकर मेरे दास को चंगा कर।

BSB

4 They came to Jesus and pleaded with Him earnestly, “This man is worthy to have You grant this,

HINIRV

4 वे यीशु के पास आकर उससे बड़ी विनती करके कहने लगे, “वह इस योग्य है, कि तू उसके लिये यह करे,

BSB

5 for he loves our nation and has built our synagogue.”

HINIRV

5 क्योंकि वह हमारी जाति से प्रेम रखता है, और उसी ने हमारे आराधनालय को बनाया है।”

BSB

6 So Jesus went with them. But when He was not far from the house, the centurion sent friends with the message: “Lord, do not trouble Yourself, for I am not worthy to have You come under my roof.

HINIRV

6 यीशु उनके साथ-साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, “हे प्रभु दुःख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए।

BSB

7 That is why I did not consider myself worthy to come to You. But just say the word, and my servant will be healed.

HINIRV

7 इसी कारण मैंने अपने आपको इस योग्य भी न समझा, कि तेरे पास आऊँ, पर वचन ही कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा।

BSB

8 For I myself am a man under authority, with soldiers under me. I tell one to go, and he goes, and another to come, and he comes. I tell my servant to do something, and he does it.”

HINIRV

8 मैं भी पराधीन मनुष्य हूँ; और सिपाही मेरे हाथ में हैं, और जब एक को कहता हूँ, ‘जा,’ तो वह जाता है, और दूसरे से कहता हूँ कि ‘आ,’ तो आता है; और अपने किसी दास को कि ‘यह कर,’ तो वह उसे करता है।”

BSB

9 When Jesus heard this, He marveled at the centurion. Turning to the crowd following Him, He said, “I tell you, not even in Israel have I found such great faith.”

HINIRV

9 यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और उसने मुँह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी कहा, “मैं तुम से कहता हूँ, कि मैंने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया।”

BSB

10 And when the messengers returned to the house, they found the servant in good health.

HINIRV

10 और भेजे हुए लोगों ने घर लौटकर, उस दास को चंगा पाया।

BSB

11 Soon afterward, Jesus went to a town called Nain. His disciples went with Him, accompanied by a large crowd.

HINIRV

11 थोड़े दिन के बाद वह नाईन नाम के एक नगर को गया, और उसके चेले, और बड़ी भीड़ उसके साथ जा रही थी।

BSB

12 As He approached the town gate, He saw a dead man being carried out, the only son of his mother, and she was a widow. And a large crowd from the town was with her.

HINIRV

12 जब वह नगर के फाटक के पास पहुँचा, तो देखो, लोग एक मुर्दे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी माँ का एकलौता पुत्र था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे।

BSB

13 When the Lord saw her, He had compassion on her and said, “Do not weep.”

HINIRV

13 उसे देखकर प्रभु को तरस आया, और उसने कहा, “मत रो।”

BSB

14 Then He went up and touched the coffin, and those carrying it stood still. “Young man,” He said, “I tell you, get up!”

HINIRV

14 तब उसने पास आकर अर्थी को छुआ; और उठानेवाले ठहर गए, तब उसने कहा, “हे जवान, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ!”

BSB

15 And the dead man sat up and began to speak! Then Jesus gave him back to his mother.

HINIRV

15 तब वह मुर्दा उठ बैठा, और बोलने लगा: और उसने उसे उसकी माँ को सौंप दिया।

BSB

16 A sense of awe swept over all of them, and they glorified God. “A great prophet has appeared among us!” they said. “God has visited His people!”

HINIRV

16 इससे सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपादृष्टि की है।”

BSB

17 And the news about Jesus spread throughout Judea and all the surrounding region.

HINIRV

17 और उसके विषय में यह बात सारे यहूदिया और आस-पास के सारे देश में फैल गई।

BSB

18 Then John’s disciples informed him about all these things.

HINIRV

18 और यूहन्ना को उसके चेलों ने इन सब बातों का समाचार दिया।

BSB

19 So John called two of his disciples and sent them to ask the Lord, “Are You the One who was to come, or should we look for someone else?”

HINIRV

19 तब यूहन्ना ने अपने चेलों में से दो को बुलाकर प्रभु के पास यह पूछने के लिये भेजा, “क्या आनेवाला तू ही है, या हम किसी और दूसरे की प्रतीक्षा करे?”

BSB

20 When the men came to Jesus, they said, “John the Baptist sent us to ask, ‘Are You the One who was to come, or should we look for someone else?’”

HINIRV

20 उन्होंने उसके पास आकर कहा, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने हमें तेरे पास यह पूछने को भेजा है, कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करे?”

BSB

21 At that very hour Jesus healed many people of their diseases, afflictions, and evil spirits, and He gave sight to many who were blind.

HINIRV

21 उसी घड़ी उसने बहुतों को बीमारियों और पीड़ाओं, और दुष्टात्माओं से छुड़ाया; और बहुत से अंधों को आँखें दी।

BSB

22 So He replied, “Go back and report to John what you have seen and heard: The blind receive sight, the lame walk, the lepers are cleansed, the deaf hear, the dead are raised, and the good news is preached to the poor.

HINIRV

22 और उसने उनसे कहा, “जो कुछ तुम ने देखा और सुना है, जाकर यूहन्ना से कह दो; कि अंधे देखते हैं, लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं, बहरे सुनते है, और मुर्दे जिलाए जाते है, और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है। (यशा. 35:5,6, यशा. 61:1)

BSB

23 Blessed is the one who does not fall away on account of Me.”

HINIRV

23 धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

BSB

24 After John’s messengers had left, Jesus began to speak to the crowds about John: “What did you go out into the wilderness to see? A reed swaying in the wind?

HINIRV

24 जब यूहन्ना के भेजे हुए लोग चल दिए, तो यीशु यूहन्ना के विषय में लोगों से कहने लगा, “तुम जंगल में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकण्डे को?

BSB

25 Otherwise, what did you go out to see? A man dressed in fine clothes? Look, those who wear elegant clothing and live in luxury are found in palaces.

HINIRV

25 तो तुम फिर क्या देखने गए थे? क्या कोमल वस्त्र पहने हुए मनुष्य को? देखो, जो भड़कीला वस्त्र पहनते, और सुख-विलास से रहते हैं, वे राजभवनों में रहते हैं।

BSB

26 What then did you go out to see? A prophet? Yes, I tell you, and more than a prophet.

HINIRV

26 तो फिर क्या देखने गए थे? क्या किसी भविष्यद्वक्ता को? हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, वरन् भविष्यद्वक्ता से भी बड़े को।

BSB

27 This is the one about whom it is written: ‘Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way before You.’

HINIRV

27 यह वही है, जिसके विषय में लिखा है: ‘देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे-आगे भेजता हूँ, जो तेरे आगे मार्ग सीधा करेगा।’ (मला. 3:1, यशा. 40:3)

BSB

28 I tell you, among those born of women there is no one greater than John, yet even the least in the kingdom of God is greater than he.”

HINIRV

28 “मैं तुम से कहता हूँ, कि जो स्त्रियों से जन्मे हैं, उनमें से यूहन्ना से बड़ा कोई नहीं पर जो परमेश्वर के राज्य में छोटे से छोटा है, वह उससे भी बड़ा है।”

BSB

29 All the people who heard this, even the tax collectors, acknowledged God’s justice. For they had received the baptism of John.

HINIRV

29 और सब साधारण लोगों ने सुनकर और चुंगी लेनेवालों ने भी यूहन्ना का बपतिस्मा लेकर परमेश्वर को सच्चा मान लिया।

BSB

30 But the Pharisees and experts in the law rejected God’s purpose for themselves, because they had not been baptized by John.

HINIRV

30 पर फरीसियों और व्यवस्थापकों ने उससे बपतिस्मा न लेकर परमेश्वर की मनसा को अपने विषय में टाल दिया।

BSB

31 “To what, then, can I compare the men of this generation? What are they like?

HINIRV

31 “अतः मैं इस युग के लोगों की उपमा किस से दूँ कि वे किसके समान हैं?

BSB

32 They are like children sitting in the marketplace and calling out to one another: ‘We played the flute for you, and you did not dance; we sang a dirge, and you did not weep.’

HINIRV

32 वे उन बालकों के समान हैं जो बाजार में बैठे हुए एक दूसरे से पुकारकर कहते हैं, ‘हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे, हमने विलाप किया, और तुम न रोए!’

BSB

33 For John the Baptist came neither eating bread nor drinking wine, and you say, ‘He has a demon!’

HINIRV

33 क्योंकि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला न रोटी खाता आया, न दाखरस पीता आया, और तुम कहते हो, उसमें दुष्टात्मा है।

BSB

34 The Son of Man came eating and drinking, and you say, ‘Look at this glutton and drunkard, a friend of tax collectors and sinners!’

HINIRV

34 मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया है; और तुम कहते हो, ‘देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों का और पापियों का मित्र।’

BSB

35 But wisdom is vindicated by all her children.”

HINIRV

35 पर ज्ञान अपनी सब सन्तानों से सच्चा ठहराया गया है।”

BSB

36 Then one of the Pharisees invited Jesus to eat with him, and He entered the Pharisee’s house and reclined at the table.

HINIRV

36 फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।

BSB

37 When a sinful woman from that town learned that Jesus was dining there, she brought an alabaster jar of perfume.

HINIRV

37 वहाँ उस नगर की एक पापिनी स्त्री यह जानकर कि वह फरीसी के घर में भोजन करने बैठा है, संगमरमर के पात्र में इत्र लाई।

BSB

38 As she stood behind Him at His feet weeping, she began to wet His feet with her tears and wipe them with her hair. Then she kissed His feet and anointed them with the perfume.

HINIRV

38 और उसके पाँवों के पास, पीछे खड़ी होकर, रोती हुई, उसके पाँवों को आँसुओं से भिगाने और अपने सिर के बालों से पोंछने लगी और उसके पाँव बार बार चूमकर उन पर इत्र मला।

BSB

39 When the Pharisee who had invited Jesus saw this, he said to himself, “If this man were a prophet, He would know who this is and what kind of woman is touching Him—for she is a sinner!”

HINIRV

39 यह देखकर, वह फरीसी जिसने उसे बुलाया था, अपने मन में सोचने लगा, “यदि यह भविष्यद्वक्ता होता तो जान जाता, कि यह जो उसे छू रही है, वह कौन और कैसी स्त्री है? क्योंकि वह तो पापिन है।”

BSB

40 But Jesus answered him, “Simon, I have something to tell you.” “Tell me, Teacher,” he said.

HINIRV

40 यह सुन यीशु ने उसके उत्तर में कहा, “हे शमौन, मुझे तुझ से कुछ कहना है।” वह बोला, “हे गुरु, कह।”

BSB

41 “Two men were debtors to a certain moneylender. One owed him five hundred denarii, and the other fifty.

HINIRV

41 “किसी महाजन के दो देनदार थे, एक पाँच सौ, और दूसरा पचास दीनार देनदार था।

BSB

42 When they were unable to repay him, he forgave both of them. Which one, then, will love him more?”

HINIRV

42 जबकि उनके पास वापस लौटाने को कुछ न रहा, तो उसने दोनों को क्षमा कर दिया। अतः उनमें से कौन उससे अधिक प्रेम रखेगा?”

BSB

43 “I suppose the one who was forgiven more,” Simon replied. “You have judged correctly,” Jesus said.

HINIRV

43 शमौन ने उत्तर दिया, “मेरी समझ में वह, जिसका उसने अधिक छोड़ दिया।” उसने उससे कहा, “तूने ठीक विचार किया है।”

BSB

44 And turning toward the woman, He said to Simon, “Do you see this woman? When I entered your house, you did not give Me water for My feet, but she wet My feet with her tears and wiped them with her hair.

HINIRV

44 और उस स्त्री की ओर फिरकर उसने शमौन से कहा, “क्या तू इस स्त्री को देखता है? मैं तेरे घर में आया परन्तु तूने मेरे पाँव धोने के लिये पानी न दिया, पर इसने मेरे पाँव आँसुओं से भिगाए, और अपने बालों से पोंछा।” (उत्प. 18:4)

BSB

45 You did not greet Me with a kiss, but she has not stopped kissing My feet since I arrived.

HINIRV

45 तूने मुझे चूमा न दिया, पर जब से मैं आया हूँ तब से इसने मेरे पाँवों का चूमना न छोड़ा।

BSB

46 You did not anoint My head with oil, but she has anointed My feet with perfume.

HINIRV

46 तूने मेरे सिर पर तेल नहीं मला; पर इसने मेरे पाँवों पर इत्र मला है। (भज. 23:5)

BSB

47 Therefore I tell you, her many sins have been forgiven, for she has loved much. But he who has been forgiven little loves little.”

HINIRV

47 “इसलिए मैं तुझ से कहता हूँ; कि इसके पाप जो बहुत थे, क्षमा हुए, क्योंकि इसने बहुत प्रेम किया; पर जिसका थोड़ा क्षमा हुआ है, वह थोड़ा प्रेम करता है।”

BSB

48 Then Jesus said to her, “Your sins are forgiven.”

HINIRV

48 और उसने स्त्री से कहा, “तेरे पाप क्षमा हुए।”

BSB

49 But those at the table began to say to themselves, “Who is this who even forgives sins?”

HINIRV

49 तब जो लोग उसके साथ भोजन करने बैठे थे, वे अपने-अपने मन में सोचने लगे, “यह कौन है जो पापों को भी क्षमा करता है?”

BSB

50 And Jesus told the woman, “Your faith has saved you; go in peace.”

HINIRV

50 पर उसने स्त्री से कहा, “तेरे विश्वास ने तुझे बचा लिया है, कुशल से चली जा।”

Questions about Luke 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.