Luke 9

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Jesus called the Twelve together and gave them power and authority over all demons, and power to cure diseases.

HINIRV

1 फिर उसने बारहों को बुलाकर उन्हें सब दुष्टात्माओं और बीमारियों को दूर करने की सामर्थ्य और अधिकार दिया।

BSB

2 And He sent them out to proclaim the kingdom of God and to heal the sick.

HINIRV

2 और उन्हें परमेश्वर के राज्य का प्रचार करने, और बीमारों को अच्छा करने के लिये भेजा।

BSB

3 “Take nothing for the journey,” He told them, “no staff, no bag, no bread, no money, no second tunic.

HINIRV

3 और उसने उनसे कहा, “मार्ग के लिये कुछ न लेना: न तो लाठी, न झोली, न रोटी, न रुपये और न दो-दो कुर्ते।

BSB

4 Whatever house you enter, stay there until you leave that area.

HINIRV

4 और जिस किसी घर में तुम उतरो, वहीं रहो; और वहीं से विदा हो।

BSB

5 If anyone does not welcome you, shake the dust off your feet when you leave that town, as a testimony against them.”

HINIRV

5 जो कोई तुम्हें ग्रहण न करेगा उस नगर से निकलते हुए अपने पाँवों की धूल झाड़ डालो, कि उन पर गवाही हो।”

BSB

6 So they set out and went from village to village, preaching the gospel and healing people everywhere.

HINIRV

6 अतः वे निकलकर गाँव-गाँव सुसमाचार सुनाते, और हर कहीं लोगों को चंगा करते हुए फिरते रहे।

BSB

7 When Herod the tetrarch heard about all that was happening, he was perplexed. For some were saying that John had risen from the dead,

HINIRV

7 और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।

BSB

8 others that Elijah had appeared, and still others that a prophet of old had arisen.

HINIRV

8 और कितनों ने यह, कि एलिय्याह दिखाई दिया है: औरों ने यह, कि पुराने भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है।

BSB

9 “I beheaded John,” Herod said, “but who is this man I hear such things about?” And he kept trying to see Jesus.

HINIRV

9 परन्तु हेरोदेस ने कहा, “यूहन्ना का तो मैंने सिर कटवाया अब यह कौन है, जिसके विषय में ऐसी बातें सुनता हूँ?” और उसने उसे देखने की इच्छा की।

BSB

10 Then the apostles returned and reported to Jesus all that they had done. Taking them away privately, He withdrew to a town called Bethsaida.

HINIRV

10 फिर प्रेरितों ने लौटकर जो कुछ उन्होंने किया था, उसको बता दिया, और वह उन्हें अलग करके बैतसैदा नामक एक नगर को ले गया।

BSB

11 But the crowds found out and followed Him. He welcomed them and spoke to them about the kingdom of God, and He healed those who needed healing.

HINIRV

11 यह जानकर भीड़ उसके पीछे हो ली, और वह आनन्द के साथ उनसे मिला, और उनसे परमेश्वर के राज्य की बातें करने लगा, और जो चंगे होना चाहते थे, उन्हें चंगा किया।

BSB

12 As the day neared its end, the Twelve came to Jesus and said, “Dismiss the crowd so they can go to the surrounding villages and countryside for lodging and provisions. For we are in a desolate place here.”

HINIRV

12 जब दिन ढलने लगा, तो बारहों ने आकर उससे कहा, “भीड़ को विदा कर, कि चारों ओर के गाँवों और बस्तियों में जाकर अपने लिए रहने को स्थान, और भोजन का उपाय करें, क्योंकि हम यहाँ सुनसान जगह में हैं।”

BSB

13 But Jesus told them, “You give them something to eat.” “We have only five loaves of bread and two fish,” they answered, “unless we go and buy food for all these people.”

HINIRV

13 उसने उनसे कहा, “तुम ही उन्हें खाने को दो।” उन्होंने कहा, “हमारे पास पाँच रोटियाँ और दो मछली को छोड़ और कुछ नहीं; परन्तु हाँ, यदि हम जाकर इन सब लोगों के लिये भोजन मोल लें, तो हो सकता है।”

BSB

14 (There were about five thousand men.) He told His disciples, “Have them sit down in groups of about fifty each.”

HINIRV

14 (क्योंकि वहाँ पर लगभग पाँच हजार पुरुष थे।) और उसने अपने चेलों से कहा, “उन्हें पचास-पचास करके पाँति में बैठा दो।”

BSB

15 They did so, and everyone was seated.

HINIRV

15 उन्होंने ऐसा ही किया, और सब को बैठा दिया।

BSB

16 Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, Jesus spoke a blessing and broke them. Then He gave them to the disciples to set before the people.

HINIRV

16 तब उसने वे पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं, और स्वर्ग की और देखकर धन्यवाद किया, और तोड़-तोड़कर चेलों को देता गया कि लोगों को परोसें।

BSB

17 They all ate and were satisfied, and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces that were left over.

HINIRV

17 अतः सब खाकर तृप्त हुए, और बचे हुए टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भरकर उठाई। (2 राजा. 4:44)

BSB

18 One day as Jesus was praying in private and the disciples were with Him, He questioned them: “Who do the crowds say I am?”

HINIRV

18 जब वह एकान्त में प्रार्थना कर रहा था, और चेले उसके साथ थे, तो उसने उनसे पूछा, “लोग मुझे क्या कहते हैं?”

BSB

19 They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, that a prophet of old has arisen.”

HINIRV

19 उन्होंने उत्तर दिया, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला, और कोई-कोई एलिय्याह, और कोई यह कि पुराने भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है।”

BSB

20 “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?” Peter answered, “The Christ of God.”

HINIRV

20 उसने उनसे पूछा, “परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?” पतरस ने उत्तर दिया, “परमेश्वर का मसीह ।”

BSB

21 Jesus strictly warned them not to tell this to anyone.

HINIRV

21 तब उसने उन्हें चेतावनी देकर कहा, “यह किसी से न कहना।”

BSB

22 “The Son of Man must suffer many things,” He said. “He must be rejected by the elders, chief priests, and scribes, and He must be killed and on the third day be raised to life.”

HINIRV

22 और उसने कहा, “मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुःख उठाए, और पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें, और वह तीसरे दिन जी उठे।”

BSB

23 Then Jesus said to all of them, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross daily and follow Me.

HINIRV

23 उसने सबसे कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले।

BSB

24 For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake will save it.

HINIRV

24 क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई मेरे लिये अपना प्राण खोएगा वही उसे बचाएगा।

BSB

25 What does it profit a man to gain the whole world, yet lose or forfeit his very self?

HINIRV

25 यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपना प्राण खो दे, या उसकी हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा?

BSB

26 If anyone is ashamed of Me and My words, the Son of Man will be ashamed of him when He comes in His glory and in the glory of the Father and of the holy angels.

HINIRV

26 जो कोई मुझसे और मेरी बातों से लजाएगा; मनुष्य का पुत्र भी जब अपनी, और अपने पिता की, और पवित्र स्वर्गदूतों की, महिमा सहित आएगा, तो उससे लजाएगा।

BSB

27 But I tell you truly, some who are standing here will not taste death before they see the kingdom of God.”

HINIRV

27 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं, उनमें से कोई-कोई ऐसे हैं कि जब तक परमेश्वर का राज्य न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद न चखेंगे।”

BSB

28 About eight days after Jesus had said these things, He took with Him Peter, John, and James, and went up on a mountain to pray.

HINIRV

28 इन बातों के कोई आठ दिन बाद वह पतरस, और यूहन्ना, और याकूब को साथ लेकर प्रार्थना करने के लिये पहाड़ पर गया।

BSB

29 And as He was praying, the appearance of His face changed, and His clothes became radiantly white.

HINIRV

29 जब वह प्रार्थना कर ही रहा था, तो उसके चेहरे का रूप बदल गया, और उसका वस्त्र श्वेत होकर चमकने लगा।

BSB

30 Suddenly two men, Moses and Elijah, began talking with Jesus.

HINIRV

30 तब, मूसा और एलिय्याह, ये दो पुरुष उसके साथ बातें कर रहे थे।

BSB

31 They appeared in glory and spoke about His departure, which He was about to accomplish at Jerusalem.

HINIRV

31 ये महिमा सहित दिखाई दिए, और उसके मरने की चर्चा कर रहे थे, जो यरूशलेम में होनेवाला था।

BSB

32 Meanwhile Peter and his companions were overcome by sleep, but when they awoke, they saw Jesus’ glory and the two men standing with Him.

HINIRV

32 पतरस और उसके साथी नींद से भरे थे, और जब अच्छी तरह सचेत हुए, तो उसकी महिमा; और उन दो पुरुषों को, जो उसके साथ खड़े थे, देखा।

BSB

33 As Moses and Elijah were leaving, Peter said to Jesus, “Master, it is good for us to be here. Let us put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.” (He did not know what he was saying.)

HINIRV

33 जब वे उसके पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, “हे स्वामी, हमारा यहाँ रहना भला है: अतः हम तीन मण्डप बनाएँ, एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।” वह जानता न था, कि क्या कह रहा है।

BSB

34 While Peter was speaking, a cloud appeared and enveloped them, and they were afraid as they entered the cloud.

HINIRV

34 वह यह कह ही रहा था, कि एक बादल ने आकर उन्हें छा लिया, और जब वे उस बादल से घिरने लगे, तो डर गए।

BSB

35 And a voice came from the cloud, saying, “This is My Son, whom I have chosen. Listen to Him!”

HINIRV

35 और उस बादल में से यह शब्द निकला, “यह मेरा पुत्र और मेरा चुना हुआ है, इसकी सुनो।” (यशा. 42:1)

BSB

36 After the voice had spoken, only Jesus was present with them. The disciples kept this to themselves, and in those days they did not tell anyone what they had seen.

HINIRV

36 यह शब्द होते ही यीशु अकेला पाया गया; और वे चुप रहे, और जो कुछ देखा था, उसकी कोई बात उन दिनों में किसी से न कही।

BSB

37 The next day, when they came down from the mountain, Jesus was met by a large crowd.

HINIRV

37 और दूसरे दिन जब वे पहाड़ से उतरे, तो एक बड़ी भीड़ उससे आ मिली।

BSB

38 Suddenly a man in the crowd cried out, “Teacher, I beg You to look at my son, for he is my only child.

HINIRV

38 तब, भीड़ में से एक मनुष्य ने चिल्लाकर कहा, “हे गुरु, मैं तुझ से विनती करता हूँ, कि मेरे पुत्र पर कृपादृष्टि कर; क्योंकि वह मेरा एकलौता है।

BSB

39 A spirit keeps seizing him, and he screams abruptly. It throws him into convulsions so that he foams at the mouth. It keeps mauling him and rarely departs from him.

HINIRV

39 और देख, एक दुष्टात्मा उसे पकड़ती है, और वह एकाएक चिल्ला उठता है; और वह उसे ऐसा मरोड़ती है, कि वह मुँह में फेन भर लाता है; और उसे कुचलकर कठिनाई से छोड़ती है।

BSB

40 I begged Your disciples to drive it out, but they were unable.”

HINIRV

40 और मैंने तेरे चेलों से विनती की, कि उसे निकालें; परन्तु वे न निकाल सके।”

BSB

41 “O unbelieving and perverse generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you and put up with you? Bring your son here.”

HINIRV

41 यीशु ने उत्तर दिया, “हे अविश्वासी और हठीले लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा, और तुम्हारी सहूँगा? अपने पुत्र को यहाँ ले आ।”

BSB

42 Even while the boy was approaching, the demon slammed him to the ground in a convulsion. But Jesus rebuked the unclean spirit, healed the boy, and gave him back to his father.

HINIRV

42 वह आ ही रहा था कि दुष्टात्मा ने उसे पटककर मरोड़ा, परन्तु यीशु ने अशुद्ध आत्मा को डाँटा और लड़के को अच्छा करके उसके पिता को सौंप दिया।

BSB

43 And they were all astonished at the greatness of God. While everyone was marveling at all that Jesus was doing, He said to His disciples,

HINIRV

43 तब सब लोग परमेश्वर के महासामर्थ्य से चकित हुए। परन्तु जब सब लोग उन सब कामों से जो वह करता था, अचम्भा कर रहे थे, तो उसने अपने चेलों से कहा,

BSB

44 “Let these words sink into your ears: The Son of Man is about to be delivered into the hands of men.”

HINIRV

44 “ये बातें तुम्हारे कानों में पड़ी रहें, क्योंकि मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथ में पकड़वाया जाने को है।”

BSB

45 But they did not understand this statement. It was veiled from them so that they could not comprehend it, and they were afraid to ask Him about it.

HINIRV

45 परन्तु वे इस बात को न समझते थे, और यह उनसे छिपी रही; कि वे उसे जानने न पाएँ, और वे इस बात के विषय में उससे पूछने से डरते थे।

BSB

46 Then an argument started among the disciples as to which of them would be the greatest.

HINIRV

46 फिर उनमें यह विवाद होने लगा, कि हम में से बड़ा कौन है?

BSB

47 But Jesus, knowing the thoughts of their hearts, had a little child stand beside Him.

HINIRV

47 पर यीशु ने उनके मन का विचार जान लिया, और एक बालक को लेकर अपने पास खड़ा किया,

BSB

48 And He said to them, “Whoever welcomes this little child in My name welcomes Me, and whoever welcomes Me welcomes the One who sent Me. For whoever is the least among all of you, he is the greatest.”

HINIRV

48 और उनसे कहा, “जो कोई मेरे नाम से इस बालक को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो कोई मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है, क्योंकि जो तुम में सबसे छोटे से छोटा है, वही बड़ा है।”

BSB

49 “Master,” said John, “we saw someone driving out demons in Your name, and we tried to stop him, because he does not accompany us.”

HINIRV

49 तब यूहन्ना ने कहा, “हे स्वामी, हमने एक मनुष्य को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा, और हमने उसे मना किया, क्योंकि वह हमारे साथ होकर तेरे पीछे नहीं हो लेता।”

BSB

50 “Do not stop him,” Jesus replied, “for whoever is not against you is for you.”

HINIRV

50 यीशु ने उससे कहा, “उसे मना मत करो; क्योंकि जो तुम्हारे विरोध में नहीं, वह तुम्हारी ओर है।”

BSB

51 As the day of His ascension approached, Jesus resolutely set out for Jerusalem.

HINIRV

51 जब उसके ऊपर उठाए जाने के दिन पूरे होने पर थे, तो उसने यरूशलेम को जाने का विचार दृढ़ किया।

BSB

52 He sent messengers on ahead, who went into a village of the Samaritans to make arrangements for Him.

HINIRV

52 और उसने अपने आगे दूत भेजे: वे सामरियों के एक गाँव में गए, कि उसके लिये जगह तैयार करें।

BSB

53 But the people there refused to welcome Him, because He was heading for Jerusalem.

HINIRV

53 परन्तु उन लोगों ने उसे उतरने न दिया, क्योंकि वह यरूशलेम को जा रहा था।

BSB

54 When the disciples James and John saw this, they asked, “Lord, do You want us to call down fire from heaven to consume them?”

HINIRV

54 यह देखकर उसके चेले याकूब और यूहन्ना ने कहा, “हे प्रभु; क्या तू चाहता है, कि हम आज्ञा दें, कि आकाश से आग गिरकर उन्हें भस्म कर दे?”

BSB

55 But Jesus turned and rebuked them.

HINIRV

55 परन्तु उसने फिरकर उन्हें डाँटा [और कहा, “तुम नहीं जानते कि तुम कैसी आत्मा के हो। क्योंकि मनुष्य का पुत्र लोगों के प्राणों को नाश करने नहीं वरन् बचाने के लिये आया है।”]

BSB

56 And He and His disciples went on to another village.

HINIRV

56 और वे किसी और गाँव में चले गए।

BSB

57 As they were walking along the road, someone said to Jesus, “I will follow You wherever You go.”

HINIRV

57 जब वे मार्ग में चले जाते थे, तो किसी ने उससे कहा, “जहाँ-जहाँ तू जाएगा, मैं तेरे पीछे हो लूँगा।”

BSB

58 Jesus replied, “Foxes have dens and birds of the air have nests, but the Son of Man has no place to lay His head.”

HINIRV

58 यीशु ने उससे कहा, “लोमड़ियों के भट और आकाश के पक्षियों के बसेरे होते हैं, पर मनुष्य के पुत्र को सिर रखने की भी जगह नहीं।”

BSB

59 Then He said to another man, “Follow Me.” The man replied, “Lord, first let me go and bury my father.”

HINIRV

59 उसने दूसरे से कहा, “मेरे पीछे हो ले।” उसने कहा, “हे प्रभु, मुझे पहले जाने दे कि अपने पिता को गाड़ दूँ।”

BSB

60 But Jesus told him, “Let the dead bury their own dead. You, however, go and proclaim the kingdom of God.”

HINIRV

60 उसने उससे कहा, “मरे हुओं को अपने मुर्दे गाड़ने दे, पर तू जाकर परमेश्वर के राज्य की कथा सुना।”

BSB

61 Still another said, “I will follow You, Lord; but first let me bid farewell to my family.”

HINIRV

61 एक और ने भी कहा, “हे प्रभु, मैं तेरे पीछे हो लूँगा; पर पहले मुझे जाने दे कि अपने घर के लोगों से विदा हो आऊँ।” (1 राजा. 19:20)

BSB

62 Then Jesus declared, “No one who puts his hand to the plow and then looks back is fit for the kingdom of God.”

HINIRV

62 यीशु ने उससे कहा, “जो कोई अपना हाथ हल पर रखकर पीछे देखता है, वह परमेश्वर के राज्य के योग्य नहीं।”

Questions about Luke 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.