Matthew 25

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “At that time the kingdom of heaven will be like ten virgins who took their lamps and went out to meet the bridegroom.

HINIRV

1 “तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुँवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर दूल्हे से भेंट करने को निकलीं।

BSB

2 Five of them were foolish, and five were wise.

HINIRV

2 उनमें पाँच मूर्ख और पाँच समझदार थीं।

BSB

3 The foolish ones took their lamps but did not take along any extra oil.

HINIRV

3 मूर्खों ने अपनी मशालें तो लीं, परन्तु अपने साथ तेल नहीं लिया।

BSB

4 But the wise ones took oil in flasks along with their lamps.

HINIRV

4 परन्तु समझदारों ने अपनी मशालों के साथ अपनी कुप्पियों में तेल भी भर लिया।

BSB

5 When the bridegroom was delayed, they all became drowsy and fell asleep.

HINIRV

5 जब दुल्हे के आने में देर हुई, तो वे सब उँघने लगीं, और सो गई।

BSB

6 At midnight the cry rang out: ‘Here is the bridegroom! Come out to meet him!’

HINIRV

6 “आधी रात को धूम मची, कि देखो, दूल्हा आ रहा है, उससे भेंट करने के लिये चलो।

BSB

7 Then all the virgins woke up and trimmed their lamps.

HINIRV

7 तब वे सब कुँवारियाँ उठकर अपनी मशालें ठीक करने लगीं।

BSB

8 The foolish ones said to the wise, ‘Give us some of your oil; our lamps are going out.’

HINIRV

8 और मूर्खों ने समझदारों से कहा, ‘अपने तेल में से कुछ हमें भी दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझ रही हैं।’

BSB

9 ‘No,’ said the wise ones, ‘or there may not be enough for both us and you. Instead, go to those who sell oil and buy some for yourselves.’

HINIRV

9 परन्तु समझदारों ने उत्तर दिया कि कही हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है, कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।

BSB

10 But while they were on their way to buy it, the bridegroom arrived. Those who were ready went in with him to the wedding banquet, and the door was shut.

HINIRV

10 जब वे मोल लेने को जा रही थीं, तो दूल्हा आ पहुँचा, और जो तैयार थीं, वे उसके साथ विवाह के घर में चलीं गई और द्वार बन्द किया गया।

BSB

11 Later the other virgins arrived and said, ‘Lord, lord, open the door for us!’

HINIRV

11 इसके बाद वे दूसरी कुँवारियाँ भी आकर कहने लगीं, ‘हे स्वामी, हे स्वामी, हमारे लिये द्वार खोल दे।’

BSB

12 But he replied, ‘Truly I tell you, I do not know you.’

HINIRV

12 उसने उत्तर दिया, कि मैं तुम से सच कहता हूँ, मैं तुम्हें नहीं जानता।

BSB

13 Therefore keep watch, because you do not know the day or the hour.

HINIRV

13 इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो, न उस समय को।

BSB

14 For it is just like a man going on a journey, who called his servants and entrusted them with his possessions.

HINIRV

14 “क्योंकि यह उस मनुष्य के समान दशा है जिसने परदेश को जाते समय अपने दासों को बुलाकर अपनी सम्पत्ति उनको सौंप दी।

BSB

15 To one he gave five talents, to another two talents, and to another one talent—each according to his own ability. And he went on his journey.

HINIRV

15 उसने एक को पाँच तोड़े, दूसरे को दो, और तीसरे को एक; अर्थात् हर एक को उसकी सामर्थ्य के अनुसार दिया, और तब परदेश चला गया।

BSB

16 The servant who had received the five talents went at once and put them to work and gained five more.

HINIRV

16 तब, जिसको पाँच तोड़े मिले थे, उसने तुरन्त जाकर उनसे लेन-देन किया, और पाँच तोड़े और कमाए।

BSB

17 Likewise, the one with the two talents gained two more.

HINIRV

17 इसी रीति से जिसको दो मिले थे, उसने भी दो और कमाए।

BSB

18 But the servant who had received the one talent went off, dug a hole in the ground, and hid his master’s money.

HINIRV

18 परन्तु जिसको एक मिला था, उसने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी का धन छिपा दिया।

BSB

19 After a long time the master of those servants returned and settled accounts with them.

HINIRV

19 “बहुत दिनों के बाद उन दासों का स्वामी आकर उनसे लेखा लेने लगा।

BSB

20 The servant who had received the five talents came and presented five more. ‘Master,’ he said, ‘you entrusted me with five talents. See, I have gained five more.’

HINIRV

20 जिसको पाँच तोड़े मिले थे, उसने पाँच तोड़े और लाकर कहा, ‘हे स्वामी, तूने मुझे पाँच तोड़े सौंपे थे, देख मैंने पाँच तोड़े और कमाए हैं।’

BSB

21 His master replied, ‘Well done, good and faithful servant! You have been faithful with a few things; I will put you in charge of many things. Enter into the joy of your master!’

HINIRV

21 उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊँगा। अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो।’

BSB

22 The servant who had received the two talents also came and said, ‘Master, you entrusted me with two talents. See, I have gained two more.’

HINIRV

22 “और जिसको दो तोड़े मिले थे, उसने भी आकर कहा, ‘हे स्वामी तूने मुझे दो तोड़े सौंपे थे, देख, मैंने दो तोड़े और कमाए।’

BSB

23 His master replied, ‘Well done, good and faithful servant! You have been faithful with a few things; I will put you in charge of many things. Enter into the joy of your master!’

HINIRV

23 उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा, मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊँगा अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो।’

BSB

24 Finally, the servant who had received the one talent came and said, ‘Master, I knew that you are a hard man, reaping where you have not sown and gathering where you have not scattered seed.

HINIRV

24 “तब जिसको एक तोड़ा मिला था, उसने आकर कहा, ‘हे स्वामी, मैं तुझे जानता था, कि तू कठोर मनुष्य है: तू जहाँ कहीं नहीं बोता वहाँ काटता है, और जहाँ नहीं छींटता वहाँ से बटोरता है।’

BSB

25 So I was afraid and went out and hid your talent in the ground. See, you have what belongs to you.’

HINIRV

25 इसलिए मैं डर गया और जाकर तेरा तोड़ा मिट्टी में छिपा दिया; देख, ‘जो तेरा है, वह यह है।’

BSB

26 ‘You wicked, lazy servant!’ replied his master. ‘You knew that I reap where I have not sown and gather where I have not scattered seed.

HINIRV

26 उसके स्वामी ने उसे उत्तर दिया, कि हे दुष्ट और आलसी दास; जब तू यह जानता था, कि जहाँ मैंने नहीं बोया वहाँ से काटता हूँ; और जहाँ मैंने नहीं छींटा वहाँ से बटोरता हूँ।

BSB

27 Then you should have deposited my money with the bankers, and on my return I would have received it back with interest.

HINIRV

27 तो तुझे चाहिए था, कि मेरा धन सर्राफों को दे देता, तब मैं आकर अपना धन ब्याज समेत ले लेता।

BSB

28 Therefore take the talent from him and give it to the one who has ten talents.

HINIRV

28 इसलिए वह तोड़ा उससे ले लो, और जिसके पास दस तोड़े हैं, उसको दे दो।

BSB

29 For everyone who has will be given more, and he will have an abundance. But the one who does not have, even what he has will be taken away from him.

HINIRV

29 क्योंकि जिस किसी के पास है, उसे और दिया जाएगा; और उसके पास बहुत हो जाएगा: परन्तु जिसके पास नहीं है, उससे वह भी जो उसके पास है, ले लिया जाएगा।

BSB

30 And throw that worthless servant into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’

HINIRV

30 और इस निकम्मे दास को बाहर के अंधेरे में डाल दो, जहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।

BSB

31 When the Son of Man comes in His glory, and all the angels with Him, He will sit on His glorious throne.

HINIRV

31 “जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा में आएगा, और सब स्वर्गदूत उसके साथ आएँगे तो वह अपनी महिमा के सिंहासन पर विराजमान होगा।

BSB

32 All the nations will be gathered before Him, and He will separate the people one from another, as a shepherd separates the sheep from the goats.

HINIRV

32 और सब जातियाँ उसके सामने इकट्ठी की जाएँगी; और जैसा चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग कर देता है, वैसा ही वह उन्हें एक दूसरे से अलग करेगा।

BSB

33 He will place the sheep on His right and the goats on His left.

HINIRV

33 और वह भेड़ों को अपनी दाहिनी ओर और बकरियों को बाईं ओर खड़ी करेगा ।

BSB

34 Then the King will say to those on His right, ‘Come, you who are blessed by My Father, inherit the kingdom prepared for you from the foundation of the world.

HINIRV

34 तब राजा अपनी दाहिनी ओर वालों से कहेगा, ‘हे मेरे पिता के धन्य लोगों, आओ, उस राज्य के अधिकारी हो जाओ, जो जगत के आदि से तुम्हारे लिये तैयार किया हुआ है।

BSB

35 For I was hungry and you gave Me something to eat, I was thirsty and you gave Me something to drink, I was a stranger and you took Me in,

HINIRV

35 क्योंकि मैं भूखा था, और तुम ने मुझे खाने को दिया; मैं प्यासा था, और तुम ने मुझे पानी पिलाया, मैं परदेशी था, तुम ने मुझे अपने घर में ठहराया;

BSB

36 I was naked and you clothed Me, I was sick and you looked after Me, I was in prison and you visited Me.’

HINIRV

36 मैं नंगा था, तुम ने मुझे कपड़े पहनाए; मैं बीमार था, तुम ने मेरी सुधि ली, मैं बन्दीगृह में था, तुम मुझसे मिलने आए।’

BSB

37 Then the righteous will answer Him, ‘Lord, when did we see You hungry and feed You, or thirsty and give You something to drink?

HINIRV

37 “तब धर्मी उसको उत्तर देंगे, ‘हे प्रभु, हमने कब तुझे भूखा देखा और खिलाया? या प्यासा देखा, और पानी पिलाया?

BSB

38 When did we see You a stranger and take You in, or naked and clothe You?

HINIRV

38 हमने कब तुझे परदेशी देखा और अपने घर में ठहराया या नंगा देखा, और कपड़े पहनाए?

BSB

39 When did we see You sick or in prison and visit You?’

HINIRV

39 हमने कब तुझे बीमार या बन्दीगृह में देखा और तुझ से मिलने आए?’

BSB

40 And the King will reply, ‘Truly I tell you, whatever you did for one of the least of these brothers of Mine, you did for Me.’

HINIRV

40 तब राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम ने जो मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से किसी एक के साथ किया, वह मेरे ही साथ किया।’

BSB

41 Then He will say to those on His left, ‘Depart from Me, you who are cursed, into the eternal fire prepared for the devil and his angels.

HINIRV

41 “तब वह बाईं ओर वालों से कहेगा, ‘हे श्रापित लोगों, मेरे सामने से उस अनन्त आग में चले जाओ, जो शैतान और उसके दूतों के लिये तैयार की गई है।

BSB

42 For I was hungry and you gave Me nothing to eat, I was thirsty and you gave Me nothing to drink,

HINIRV

42 क्योंकि मैं भूखा था, और तुम ने मुझे खाने को नहीं दिया, मैं प्यासा था, और तुम ने मुझे पानी नहीं पिलाया;

BSB

43 I was a stranger and you did not take Me in, I was naked and you did not clothe Me, I was sick and in prison and you did not look after Me.’

HINIRV

43 मैं परदेशी था, और तुम ने मुझे अपने घर में नहीं ठहराया; मैं नंगा था, और तुम ने मुझे कपड़े नहीं पहनाए; बीमार और बन्दीगृह में था, और तुम ने मेरी सुधि न ली।’

BSB

44 And they too will reply, ‘Lord, when did we see You hungry or thirsty or a stranger or naked or sick or in prison, and did not minister to You?’

HINIRV

44 “तब वे उत्तर देंगे, ‘हे प्रभु, हमने तुझे कब भूखा, या प्यासा, या परदेशी, या नंगा, या बीमार, या बन्दीगृह में देखा, और तेरी सेवा टहल न की?’

BSB

45 Then the King will answer, ‘Truly I tell you, whatever you did not do for one of the least of these, you did not do for Me.’

HINIRV

45 तब वह उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ कि तुम ने जो इन छोटे से छोटों में से किसी एक के साथ नहीं किया, वह मेरे साथ भी नहीं किया।’

BSB

46 And they will go away into eternal punishment, but the righteous into eternal life.”

HINIRV

46 और ये अनन्त दण्ड भोगेंगे परन्तु धर्मी अनन्त जीवन में प्रवेश करेंगे।”

Questions about Matthew 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.