Matthew 24

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 As Jesus left the temple and was walking away, His disciples came up to Him to point out its buildings.

HINIRV

1 जब यीशु मन्दिर से निकलकर जा रहा था, तो उसके चेले उसको मन्दिर की रचना दिखाने के लिये उसके पास आए।

BSB

2 “Do you see all these things?” He replied. “Truly I tell you, not one stone here will be left on another; every one will be thrown down.”

HINIRV

2 उसने उनसे कहा, “क्या तुम यह सब नहीं देखते? मैं तुम से सच कहता हूँ, यहाँ पत्थर पर पत्थर भी न छूटेगा, जो ढाया न जाएगा।”

BSB

3 While Jesus was sitting on the Mount of Olives, the disciples came to Him privately. “Tell us,” they said, “when will these things happen, and what will be the sign of Your coming and of the end of the age?”

HINIRV

3 और जब वह जैतून पहाड़ पर बैठा था, तो चेलों ने अलग उसके पास आकर कहा, “हम से कह कि ये बातें कब होंगी? और तेरे आने का, और जगत के अन्त का क्या चिन्ह होगा?”

BSB

4 Jesus answered, “See to it that no one deceives you.

HINIRV

4 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “सावधान रहो! कोई तुम्हें न बहकाने पाए।

BSB

5 For many will come in My name, claiming, ‘I am the Christ,’ and will deceive many.

HINIRV

5 क्योंकि बहुत से ऐसे होंगे जो मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं मसीह हूँ’, और बहुतों को बहका देंगे।

BSB

6 You will hear of wars and rumors of wars, but see to it that you are not alarmed. These things must happen, but the end is still to come.

HINIRV

6 तुम लड़ाइयों और लड़ाइयों की चर्चा सुनोगे; देखो घबरा न जाना क्योंकि इनका होना अवश्य है, परन्तु उस समय अन्त न होगा।

BSB

7 Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. There will be famines and earthquakes in various places.

HINIRV

7 क्योंकि जाति पर जाति, और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा, और जगह-जगह अकाल पड़ेंगे, और भूकम्प होंगे।

BSB

8 All these are the beginning of birth pains.

HINIRV

8 ये सब बातें पीड़ाओं का आरम्भ होंगी।

BSB

9 Then they will deliver you over to be persecuted and killed, and you will be hated by all nations because of My name.

HINIRV

9 तब वे क्लेश दिलाने के लिये तुम्हें पकड़वाएँगे, और तुम्हें मार डालेंगे और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे।

BSB

10 At that time many will fall away and will betray and hate one another,

HINIRV

10 तब बहुत सारे ठोकर खाएँगे, और एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से बैर रखेंगे।

BSB

11 and many false prophets will arise and deceive many.

HINIRV

11 बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बहुतों को बहकाएँगे।

BSB

12 Because of the multiplication of wickedness, the love of most will grow cold.

HINIRV

12 और अधर्म के बढ़ने से बहुतों का प्रेम ठंडा हो जाएगा।

BSB

13 But the one who perseveres to the end will be saved.

HINIRV

13 परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।

BSB

14 And this gospel of the kingdom will be preached in all the world as a testimony to all nations, and then the end will come.

HINIRV

14 और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।

BSB

15 So when you see standing in the holy place ‘the abomination of desolation,’ spoken of by the prophet Daniel (let the reader understand),

HINIRV

15 “इसलिए जब तुम उस उजाड़नेवाली घृणित वस्तु को जिसकी चर्चा दानिय्येल भविष्यद्वक्ता के द्वारा हुई थी, पवित्रस्थान में खड़ी हुई देखो, (जो पढ़े, वह समझे)।

BSB

16 then let those who are in Judea flee to the mountains.

HINIRV

16 तब जो यहूदिया में हों वे पहाड़ों पर भाग जाएँ।

BSB

17 Let no one on the housetop come down to retrieve anything from his house.

HINIRV

17 जो छत पर हो, वह अपने घर में से सामान लेने को न उतरे।

BSB

18 And let no one in the field return for his cloak.

HINIRV

18 और जो खेत में हो, वह अपना कपड़ा लेने को पीछे न लौटे।

BSB

19 How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers!

HINIRV

19 “उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय, हाय।

BSB

20 Pray that your flight will not occur in the winter or on the Sabbath.

HINIRV

20 और प्रार्थना करो; कि तुम्हें जाड़े में या सब्त के दिन भागना न पड़े।

BSB

21 For at that time there will be great tribulation, unseen from the beginning of the world until now, and never to be seen again.

HINIRV

21 क्योंकि उस समय ऐसा भारी क्लेश होगा, जैसा जगत के आरम्भ से न अब तक हुआ, और न कभी होगा।

BSB

22 If those days had not been cut short, nobody would be saved. But for the sake of the elect, those days will be cut short.

HINIRV

22 और यदि वे दिन घटाए न जाते, तो कोई प्राणी न बचता; परन्तु चुने हुओं के कारण वे दिन घटाए जाएँगे।

BSB

23 At that time, if anyone says to you, ‘Look, here is the Christ!’ or ‘There He is!’ do not believe it.

HINIRV

23 उस समय यदि कोई तुम से कहे, कि देखो, मसीह यहाँ हैं! या वहाँ है! तो विश्वास न करना।

BSB

24 For false Christs and false prophets will appear and perform great signs and wonders to deceive even the elect, if that were possible.

HINIRV

24 “क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बड़े चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएँगे, कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी बहका दें।

BSB

25 See, I have told you in advance.

HINIRV

25 देखो, मैंने पहले से तुम से यह सब कुछ कह दिया है।

BSB

26 So if they tell you, ‘There He is, in the wilderness,’ do not go out, or, ‘Here He is, in the inner rooms,’ do not believe it.

HINIRV

26 इसलिए यदि वे तुम से कहें, ‘देखो, वह जंगल में है’, तो बाहर न निकल जाना; ‘देखो, वह कोठरियों में है’, तो विश्वास न करना।

BSB

27 For just as the lightning comes from the east and flashes as far as the west, so will be the coming of the Son of Man.

HINIRV

27 “क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती जाती है, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा।

BSB

28 Wherever there is a carcass, there the vultures will gather.

HINIRV

28 जहाँ लाश हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे।

BSB

29 Immediately after the tribulation of those days: ‘The sun will be darkened, and the moon will not give its light; the stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will be shaken.’

HINIRV

29 “उन दिनों के क्लेश के बाद तुरन्त सूर्य अंधियारा हो जाएगा, और चाँद का प्रकाश जाता रहेगा, और तारे आकाश से गिर पड़ेंगे और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी।

BSB

30 At that time the sign of the Son of Man will appear in heaven, and all the tribes of the earth will mourn. They will see the Son of Man coming on the clouds of heaven with power and great glory.

HINIRV

30 तब मनुष्य के पुत्र का चिन्ह आकाश में दिखाई देगा, और तब पृथ्वी के सब कुलों के लोग छाती पीटेंगे; और मनुष्य के पुत्र को बड़ी सामर्थ्य और ऐश्वर्य के साथ आकाश के बादलों पर आते देखेंगे।

BSB

31 And He will send out His angels with a loud trumpet call, and they will gather His elect from the four winds, from one end of the heavens to the other.

HINIRV

31 और वह तुरही के बड़े शब्द के साथ, अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे आकाश के इस छोर से उस छोर तक, चारों दिशा से उसके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे।

BSB

32 Now learn this lesson from the fig tree: As soon as its branches become tender and sprout leaves, you know that summer is near.

HINIRV

32 “अंजीर के पेड़ से यह दृष्टान्त सीखो जब उसकी डाली कोमल हो जाती और पत्ते निकलने लगते हैं, तो तुम जान लेते हो, कि ग्रीष्मकाल निकट है।

BSB

33 So also, when you see all these things, you will know that He is near, right at the door.

HINIRV

33 इसी रीति से जब तुम इन सब बातों को देखो, तो जान लो, कि वह निकट है, वरन् द्वार पर है।

BSB

34 Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.

HINIRV

34 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक ये सब बातें पूरी न हो लें, तब तक इस पीढ़ी का अन्त नहीं होगा।

BSB

35 Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.

HINIRV

35 आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परन्तु मेरे शब्द कभी न टलेंगे।

BSB

36 No one knows about that day or hour, not even the angels in heaven, nor the Son, but only the Father.

HINIRV

36 “उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत, और न पुत्र, परन्तु केवल पिता।

BSB

37 As it was in the days of Noah, so will it be at the coming of the Son of Man.

HINIRV

37 जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।

BSB

38 For in the days before the flood, people were eating and drinking, marrying and giving in marriage, up to the day Noah entered the ark.

HINIRV

38 क्योंकि जैसे जल-प्रलय से पहले के दिनों में, जिस दिन तक कि नूह जहाज पर न चढ़ा, उस दिन तक लोग खाते-पीते थे, और उनमें विवाह-शादी होती थी।

BSB

39 And they were oblivious until the flood came and swept them all away. So will it be at the coming of the Son of Man.

HINIRV

39 और जब तक जल-प्रलय आकर उन सब को बहा न ले गया, तब तक उनको कुछ भी मालूम न पड़ा; वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा।

BSB

40 Two men will be in the field: one will be taken and the other left.

HINIRV

40 उस समय दो जन खेत में होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।

BSB

41 Two women will be grinding at the mill: one will be taken and the other left.

HINIRV

41 दो स्त्रियाँ चक्की पीसती रहेंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी।

BSB

42 Therefore keep watch, because you do not know the day on which your Lord will come.

HINIRV

42 इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।

BSB

43 But understand this: If the homeowner had known in which watch of the night the thief was coming, he would have kept watch and would not have let his house be broken into.

HINIRV

43 परन्तु यह जान लो कि यदि घर का स्वामी जानता होता कि चोर किस पहर आएगा, तो जागता रहता; और अपने घर में चोरी नहीं होने देता।

BSB

44 For this reason, you also must be ready, because the Son of Man will come at an hour you do not expect.

HINIRV

44 इसलिए तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस समय के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी समय मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।

BSB

45 Who then is the faithful and wise servant, whom the master has put in charge of his household, to give the others their food at the proper time?

HINIRV

45 “अतः वह विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास कौन है, जिसे स्वामी ने अपने नौकर-चाकरों पर सरदार ठहराया, कि समय पर उन्हें भोजन दे?

BSB

46 Blessed is that servant whose master finds him doing so when he returns.

HINIRV

46 धन्य है, वह दास, जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा ही करते पाए।

BSB

47 Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions.

HINIRV

47 मैं तुम से सच कहता हूँ; वह उसे अपनी सारी सम्पत्ति पर अधिकारी ठहराएगा।

BSB

48 But suppose that servant is wicked and says in his heart, ‘My master will be away a long time.’

HINIRV

48 परन्तु यदि वह दुष्ट दास सोचने लगे, कि मेरे स्वामी के आने में देर है।

BSB

49 And he begins to beat his fellow servants and to eat and drink with drunkards.

HINIRV

49 और अपने साथी दासों को पीटने लगे, और पियक्कड़ों के साथ खाए-पीए।

BSB

50 The master of that servant will come on a day he does not expect and at an hour he does not anticipate.

HINIRV

50 तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा, जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा होगा, और ऐसी घड़ी कि जिसे वह न जानता हो,

BSB

51 Then he will cut him to pieces and assign him a place with the hypocrites, where there will be weeping and gnashing of teeth.

HINIRV

51 और उसे कठोर दण्ड देकर, उसका भाग कपटियों के साथ ठहराएगा: वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।

Questions about Matthew 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.