Matthew 23
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jesus spoke to the crowds and to His disciples: | HINIRV 1 तब यीशु ने भीड़ से और अपने चेलों से कहा, |
| BSB 2 “The scribes and Pharisees sit in Moses’ seat. | HINIRV 2 “शास्त्री और फरीसी मूसा की गद्दी पर बैठे हैं; |
| BSB 3 So practice and observe everything they tell you. But do not do what they do, for they do not practice what they preach. | HINIRV 3 इसलिए वे तुम से जो कुछ कहें वह करना, और मानना, परन्तु उनके जैसा काम मत करना; क्योंकि वे कहते तो हैं पर करते नहीं। |
| BSB 4 They tie up heavy, burdensome loads and lay them on men’s shoulders, but they themselves are not willing to lift a finger to move them. | HINIRV 4 वे एक ऐसे भारी बोझ को जिनको उठाना कठिन है, बाँधकर उन्हें मनुष्यों के कंधों पर रखते हैं; परन्तु आप उन्हें अपनी उँगली से भी सरकाना नहीं चाहते। |
| BSB 5 All their deeds are done for men to see. They broaden their phylacteries and lengthen their tassels. | HINIRV 5 वे अपने सब काम लोगों को दिखाने के लिये करते हैं वे अपने तावीजों को चौड़े करते, और अपने वस्त्रों की झालरों को बढ़ाते हैं। |
| BSB 6 They love the places of honor at banquets, the chief seats in the synagogues, | HINIRV 6 भोज में मुख्य-मुख्य जगहें, और आराधनालयों में मुख्य-मुख्य आसन, |
| BSB 7 the greetings in the marketplaces, and the title of ‘Rabbi’ by which they are addressed. | HINIRV 7 और बाजारों में नमस्कार और मनुष्य में रब्बी कहलाना उन्हें भाता है। |
| BSB 8 But you are not to be called ‘Rabbi,’ for you have one Teacher, and you are all brothers. | HINIRV 8 परन्तु तुम रब्बी न कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही गुरु है: और तुम सब भाई हो। |
| BSB 9 And do not call anyone on earth your father, for you have one Father, who is in heaven. | HINIRV 9 और पृथ्वी पर किसी को अपना पिता न कहना, क्योंकि तुम्हारा एक ही पिता है, जो स्वर्ग में है। |
| BSB 10 Nor are you to be called instructors, for you have one Instructor, the Christ. | HINIRV 10 और स्वामी भी न कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही स्वामी है, अर्थात् मसीह। |
| BSB 11 The greatest among you shall be your servant. | HINIRV 11 जो तुम में बड़ा हो, वह तुम्हारा सेवक बने। |
| BSB 12 For whoever exalts himself will be humbled, and whoever humbles himself will be exalted. | HINIRV 12 जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा: और जो कोई अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा। |
| BSB 13 Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You shut the kingdom of heaven in men’s faces. You yourselves do not enter, nor will you let in those who wish to enter. | HINIRV 13 “हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम मनुष्यों के विरोध में स्वर्ग के राज्य का द्वार बन्द करते हो, न तो आप ही उसमें प्रवेश करते हो और न उसमें प्रवेश करनेवालों को प्रवेश करने देते हो। |
| BSB | HINIRV 14 [हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम विधवाओं के घरों को खा जाते हो, और दिखाने के लिए बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हो: इसलिए तुम्हें अधिक दण्ड मिलेगा।] |
| BSB 15 Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You traverse land and sea to win a single convert, and when he becomes one, you make him twice as much a son of hell as you are. | HINIRV 15 “हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है, तो उसे अपने से दुगना नारकीय बना देते हो। |
| BSB 16 Woe to you, blind guides! You say, ‘If anyone swears by the temple, it means nothing; but if anyone swears by the gold of the temple, he is bound by his oath.’ | HINIRV 16 “हे अंधे अगुओं, तुम पर हाय, जो कहते हो कि यदि कोई मन्दिर की शपथ खाए तो कुछ नहीं, परन्तु यदि कोई मन्दिर के सोने की सौगन्ध खाए तो उससे बन्ध जाएगा। |
| BSB 17 You blind fools! Which is greater: the gold, or the temple that makes it sacred? | HINIRV 17 हे मूर्खों, और अंधों, कौन बड़ा है, सोना या वह मन्दिर जिससे सोना पवित्र होता है? |
| BSB 18 And you say, ‘If anyone swears by the altar, it means nothing; but if anyone swears by the gift on it, he is bound by his oath.’ | HINIRV 18 फिर कहते हो कि यदि कोई वेदी की शपथ खाए तो कुछ नहीं, परन्तु जो भेंट उस पर है, यदि कोई उसकी शपथ खाए तो बन्ध जाएगा। |
| BSB 19 You blind men! Which is greater: the gift, or the altar that makes it sacred? | HINIRV 19 हे अंधों, कौन बड़ा है, भेंट या वेदी जिससे भेंट पवित्र होती है? |
| BSB 20 So then, he who swears by the altar swears by it and by everything on it. | HINIRV 20 इसलिए जो वेदी की शपथ खाता है, वह उसकी, और जो कुछ उस पर है, उसकी भी शपथ खाता है। |
| BSB 21 And he who swears by the temple swears by it and by the One who dwells in it. | HINIRV 21 और जो मन्दिर की शपथ खाता है, वह उसकी और उसमें रहनेवालों की भी शपथ खाता है। |
| BSB 22 And he who swears by heaven swears by God’s throne and by the One who sits on it. | HINIRV 22 और जो स्वर्ग की शपथ खाता है, वह परमेश्वर के सिंहासन की और उस पर बैठनेवाले की भी शपथ खाता है। |
| BSB 23 Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You pay tithes of mint, dill, and cumin. But you have disregarded the weightier matters of the law: justice, mercy, and faithfulness. You should have practiced the latter, without neglecting the former. | HINIRV 23 “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम पोदीने और सौंफ और जीरे का दसवाँ अंश देते हो, परन्तु तुम ने व्यवस्था की गम्भीर बातों अर्थात् न्याय, और दया, और विश्वास को छोड़ दिया है; चाहिये था कि इन्हें भी करते रहते, और उन्हें भी न छोड़ते। |
| BSB 24 You blind guides! You strain out a gnat but swallow a camel. | HINIRV 24 हे अंधे अगुओं, तुम मच्छर को तो छान डालते हो, परन्तु ऊँट को निगल जाते हो। |
| BSB 25 Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You clean the outside of the cup and dish, but inside they are full of greed and self-indulgence. | HINIRV 25 “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम कटोरे और थाली को ऊपर-ऊपर से तो माँजते हो परन्तु वे भीतर अंधेर असंयम से भरे हुए हैं। |
| BSB 26 Blind Pharisee! First clean the inside of the cup and dish, so that the outside may become clean as well. | HINIRV 26 हे अंधे फरीसी, पहले कटोरे और थाली को भीतर से माँज कि वे बाहर से भी स्वच्छ हों। |
| BSB 27 Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You are like whitewashed tombs, which look beautiful on the outside but on the inside are full of dead men’s bones and every kind of impurity. | HINIRV 27 “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम चूना फिरी हुई कब्रों के समान हो जो ऊपर से तो सुन्दर दिखाई देती हैं, परन्तु भीतर मुर्दों की हड्डियों और सब प्रकार की मलिनता से भरी हैं। |
| BSB 28 In the same way, on the outside you appear to be righteous, but on the inside you are full of hypocrisy and wickedness. | HINIRV 28 इसी रीति से तुम भी ऊपर से मनुष्यों को धर्मी दिखाई देते हो, परन्तु भीतर कपट और अधर्म से भरे हुए हो। |
| BSB 29 Woe to you, scribes and Pharisees, you hypocrites! You build tombs for the prophets and decorate the monuments of the righteous. | HINIRV 29 “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम भविष्यद्वक्ताओं की कब्रें संवारते और धर्मियों की कब्रें बनाते हो। |
| BSB 30 And you say, ‘If we had lived in the days of our fathers, we would not have been partners with them in shedding the blood of the prophets.’ | HINIRV 30 और कहते हो, ‘यदि हम अपने पूर्वजों के दिनों में होते तो भविष्यद्वक्ताओं की हत्या में उनके सहभागी न होते।’ |
| BSB 31 So you testify against yourselves that you are the sons of those who murdered the prophets. | HINIRV 31 इससे तो तुम अपने पर आप ही गवाही देते हो, कि तुम भविष्यद्वक्ताओं के हत्यारों की सन्तान हो। |
| BSB 32 Fill up, then, the measure of the sin of your fathers. | HINIRV 32 अतः तुम अपने पूर्वजों के पाप का घड़ा भर दो। |
| BSB 33 You snakes! You brood of vipers! How will you escape the sentence of hell? | HINIRV 33 हे साँपों, हे करैतों के बच्चों, तुम नरक के दण्ड से कैसे बचोगे? |
| BSB 34 Because of this, I am sending you prophets and wise men and teachers. Some of them you will kill and crucify, and others you will flog in your synagogues and persecute from town to town. | HINIRV 34 इसलिए देखो, मैं तुम्हारे पास भविष्यद्वक्ताओं और बुद्धिमानों और शास्त्रियों को भेजता हूँ; और तुम उनमें से कुछ को मार डालोगे, और क्रूस पर चढ़ाओगे; और कुछ को अपने आराधनालयों में कोड़े मारोगे, और एक नगर से दूसरे नगर में खदेड़ते फिरोगे। |
| BSB 35 And so upon you will come all the righteous blood shed on earth, from the blood of righteous Abel to the blood of Zechariah son of Berechiah, whom you murdered between the temple and the altar. | HINIRV 35 जिससे धर्मी हाबिल से लेकर बिरिक्याह के पुत्र जकर्याह तक, जिसे तुम ने मन्दिर और वेदी के बीच में मार डाला था, जितने धर्मियों का लहू पृथ्वी पर बहाया गया है, वह सब तुम्हारे सिर पर पड़ेगा। |
| BSB 36 Truly I tell you, all these things will come upon this generation. | HINIRV 36 मैं तुम से सच कहता हूँ, ये सब बातें इस पीढ़ी के लोगों पर आ पड़ेंगी। |
| BSB 37 O Jerusalem, Jerusalem, who kills the prophets and stones those sent to her, how often I have longed to gather your children together, as a hen gathers her chicks under her wings, but you were unwilling! | HINIRV 37 “हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन्हें पथराव करता है, कितनी ही बार मैंने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठा कर लूँ, परन्तु तुम ने न चाहा। |
| BSB 38 Look, your house is left to you desolate. | HINIRV 38 देखो, तुम्हारा घर तुम्हारे लिये उजाड़ छोड़ा जाता है। |
| BSB 39 For I tell you that you will not see Me again until you say, ‘Blessed is He who comes in the name of the Lord.’” | HINIRV 39 क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि अब से जब तक तुम न कहोगे, ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है’ तब तक तुम मुझे फिर कभी न देखोगे।” |
Questions about Matthew 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.