Matthew 22

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Once again, Jesus spoke to them in parables:

HINIRV

1 इस पर यीशु फिर उनसे दृष्टान्तों में कहने लगा।

BSB

2 “The kingdom of heaven is like a king who prepared a wedding banquet for his son.

HINIRV

2 “स्वर्ग का राज्य उस राजा के समान है, जिसने अपने पुत्र का विवाह किया।

BSB

3 He sent his servants to call those he had invited to the banquet, but they refused to come.

HINIRV

3 और उसने अपने दासों को भेजा, कि निमंत्रित लोगों को विवाह के भोज में बुलाएँ; परन्तु उन्होंने आना न चाहा।

BSB

4 Again, he sent other servants and said, ‘Tell those who have been invited that I have prepared my dinner. My oxen and fattened cattle have been killed, and everything is ready. Come to the wedding banquet.’

HINIRV

4 फिर उसने और दासों को यह कहकर भेजा, ‘निमंत्रित लोगों से कहो: देखो, मैं भोज तैयार कर चुका हूँ, और मेरे बैल और पले हुए पशु मारे गए हैं और सब कुछ तैयार है; विवाह के भोज में आओ।’

BSB

5 But they paid no attention and went away, one to his field, another to his business.

HINIRV

5 परन्तु वे उपेक्षा करके चल दिए: कोई अपने खेत को, कोई अपने व्यापार को।

BSB

6 The rest seized his servants, mistreated them, and killed them.

HINIRV

6 अन्य लोगों ने जो बच रहे थे उसके दासों को पकड़कर उनका अनादर किया और मार डाला।

BSB

7 The king was enraged, and he sent his troops to destroy those murderers and burn their city.

HINIRV

7 तब राजा को क्रोध आया, और उसने अपनी सेना भेजकर उन हत्यारों को नाश किया, और उनके नगर को फूँक दिया।

BSB

8 Then he said to his servants, ‘The wedding banquet is ready, but those I invited were not worthy.

HINIRV

8 तब उसने अपने दासों से कहा, ‘विवाह का भोज तो तैयार है, परन्तु निमंत्रित लोग योग्य न ठहरे।

BSB

9 Go therefore to the crossroads and invite to the banquet as many as you can find.’

HINIRV

9 इसलिए चौराहों में जाओ, और जितने लोग तुम्हें मिलें, सब को विवाह के भोज में बुला लाओ।’

BSB

10 So the servants went out into the streets and gathered everyone they could find, both evil and good, and the wedding hall was filled with guests.

HINIRV

10 अतः उन दासों ने सड़कों पर जाकर क्या बुरे, क्या भले, जितने मिले, सब को इकट्ठा किया; और विवाह का घर अतिथियों से भर गया।

BSB

11 But when the king came in to see the guests, he spotted a man who was not dressed in wedding clothes.

HINIRV

11 “जब राजा अतिथियों को देखने को भीतर आया; तो उसने वहाँ एक मनुष्य को देखा, जो विवाह का वस्त्र नहीं पहने था।

BSB

12 ‘Friend,’ he asked, ‘how did you get in here without wedding clothes?’ But the man was speechless.

HINIRV

12 उसने उससे पूछा, ‘हे मित्र; तू विवाह का वस्त्र पहने बिना यहाँ क्यों आ गया?’ और वह मनुष्य चुप हो गया।

BSB

13 Then the king told the servants, ‘Tie him hand and foot, and throw him into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’

HINIRV

13 तब राजा ने सेवकों से कहा, ‘इसके हाथ-पाँव बाँधकर उसे बाहर अंधियारे में डाल दो, वहाँ रोना, और दाँत पीसना होगा।’

BSB

14 For many are called, but few are chosen.”

HINIRV

14 क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत हैं परन्तु चुने हुए थोड़े हैं।”

BSB

15 Then the Pharisees went out and conspired to trap Jesus in His words.

HINIRV

15 तब फरीसियों ने जाकर आपस में विचार किया, कि उसको किस प्रकार बातों में फँसाएँ।

BSB

16 They sent their disciples to Him along with the Herodians. “Teacher,” they said, “we know that You are honest and that You teach the way of God in accordance with the truth. You seek favor from no one, because You pay no attention to external appearance.

HINIRV

16 अतः उन्होंने अपने चेलों को हेरोदियों के साथ उसके पास यह कहने को भेजा, “हे गुरु, हम जानते हैं, कि तू सच्चा है, और परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से सिखाता है, और किसी की परवाह नहीं करता, क्योंकि तू मनुष्यों का मुँह देखकर बातें नहीं करता।

BSB

17 So tell us what You think: Is it lawful to pay taxes to Caesar or not?”

HINIRV

17 इसलिए हमें बता तू क्या समझता है? कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं।”

BSB

18 But Jesus knew their evil intent and said, “You hypocrites, why are you testing Me?

HINIRV

18 यीशु ने उनकी दुष्टता जानकर कहा, “हे कपटियों, मुझे क्यों परखते हो?

BSB

19 Show Me the coin used for the tax.” And they brought Him a denarius.

HINIRV

19 कर का सिक्का मुझे दिखाओ।” तब वे उसके पास एक दीनार ले आए।

BSB

20 “Whose image is this,” He asked, “and whose inscription?”

HINIRV

20 उसने, उनसे पूछा, “यह आकृति और नाम किसका है?”

BSB

21 “Caesar’s,” they answered. So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.”

HINIRV

21 उन्होंने उससे कहा, “कैसर का।” तब उसने उनसे कहा, “जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।”

BSB

22 And when they heard this, they were amazed. So they left Him and went away.

HINIRV

22 यह सुनकर उन्होंने अचम्भा किया, और उसे छोड़कर चले गए।

BSB

23 That same day the Sadducees, who say there is no resurrection, came to Jesus and questioned Him.

HINIRV

23 उसी दिन सदूकी जो कहते हैं कि मरे हुओं का पुनरुत्थान है ही नहीं उसके पास आए, और उससे पूछा,

BSB

24 “Teacher,” they said, “Moses declared that if a man dies without having children, his brother is to marry the widow and raise up offspring for him.

HINIRV

24 “हे गुरु, मूसा ने कहा था, कि यदि कोई बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी को विवाह करके अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।

BSB

25 Now there were seven brothers among us. The first one married and died without having children. So he left his wife to his brother.

HINIRV

25 अब हमारे यहाँ सात भाई थे; पहला विवाह करके मर गया; और सन्तान न होने के कारण अपनी पत्नी को अपने भाई के लिये छोड़ गया।

BSB

26 The same thing happened to the second and third brothers, down to the seventh.

HINIRV

26 इसी प्रकार दूसरे और तीसरे ने भी किया, और सातों तक यही हुआ।

BSB

27 And last of all, the woman died.

HINIRV

27 सब के बाद वह स्त्री भी मर गई।

BSB

28 In the resurrection, then, whose wife will she be of the seven? For all of them were married to her.”

HINIRV

28 अतः जी उठने पर वह उन सातों में से किसकी पत्नी होगी? क्योंकि वह सब की पत्नी हो चुकी थी।”

BSB

29 Jesus answered, “You are mistaken because you do not know the Scriptures or the power of God.

HINIRV

29 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम पवित्रशास्त्र और परमेश्वर की सामर्थ्य नहीं जानते; इस कारण भूल में पड़ गए हो।

BSB

30 In the resurrection, people will neither marry nor be given in marriage. Instead, they will be like the angels in heaven.

HINIRV

30 क्योंकि जी उठने पर विवाह-शादी न होगी; परन्तु वे स्वर्ग में दूतों के समान होंगे।

BSB

31 But concerning the resurrection of the dead, have you not read what God said to you:

HINIRV

31 परन्तु मरे हुओं के जी उठने के विषय में क्या तुम ने यह वचन नहीं पढ़ा जो परमेश्वर ने तुम से कहा:

BSB

32 ‘I am the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob’? He is not the God of the dead, but of the living.”

HINIRV

32 ‘मैं अब्राहम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूँ?’ वह तो मरे हुओं का नहीं, परन्तु जीवितों का परमेश्वर है।”

BSB

33 When the crowds heard this, they were astonished at His teaching.

HINIRV

33 यह सुनकर लोग उसके उपदेश से चकित हुए।

BSB

34 And when the Pharisees heard that Jesus had silenced the Sadducees, they themselves gathered together.

HINIRV

34 जब फरीसियों ने सुना कि यीशु ने सदूकियों का मुँह बन्द कर दिया; तो वे इकट्ठे हुए।

BSB

35 One of them, an expert in the law, tested Him with a question:

HINIRV

35 और उनमें से एक व्यवस्थापक ने परखने के लिये, उससे पूछा,

BSB

36 “Teacher, which commandment is the greatest in the Law?”

HINIRV

36 “हे गुरु, व्यवस्था में कौन सी आज्ञा बड़ी है?”

BSB

37 Jesus declared, “‘Love the Lord your God with all your heart and with all your soul and with all your mind.’

HINIRV

37 उसने उससे कहा, “तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख।

BSB

38 This is the first and greatest commandment.

HINIRV

38 बड़ी और मुख्य आज्ञा तो यही है।

BSB

39 And the second is like it: ‘Love your neighbor as yourself.’

HINIRV

39 और उसी के समान यह दूसरी भी है, कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।

BSB

40 All the Law and the Prophets hang on these two commandments.”

HINIRV

40 ये ही दो आज्ञाएँ सारी व्यवस्था एवं भविष्यद्वक्ताओं का आधार हैं।”

BSB

41 While the Pharisees were assembled, Jesus questioned them:

HINIRV

41 जब फरीसी इकट्ठे थे, तो यीशु ने उनसे पूछा,

BSB

42 “What do you think about the Christ? Whose son is He?” “David’s,” they answered.

HINIRV

42 “मसीह के विषय में तुम क्या समझते हो? वह किसकी सन्तान है?” उन्होंने उससे कहा, “दाऊद की।”

BSB

43 Jesus said to them, “How then does David in the Spirit call Him ‘Lord’? For he says:

HINIRV

43 उसने उनसे पूछा, “तो दाऊद आत्मा में होकर उसे प्रभु क्यों कहता है?

BSB

44 ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand until I put Your enemies under Your feet.”’

HINIRV

44 ‘प्रभु ने, मेरे प्रभु से कहा, मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे की चौकी न कर दूँ।’

BSB

45 So if David calls Him ‘Lord,’ how can He be David’s son?”

HINIRV

45 भला, जब दाऊद उसे प्रभु कहता है, तो वह उसका पुत्र कैसे ठहरा?”

BSB

46 No one was able to answer a word, and from that day on no one dared to question Him any further.

HINIRV

46 उसके उत्तर में कोई भी एक बात न कह सका। परन्तु उस दिन से किसी को फिर उससे कुछ पूछने का साहस न हुआ।

Questions about Matthew 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.