Matthew 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Once again, Jesus spoke to them in parables: | HINCV 1 येशु फिर से उन्हें दृष्टान्तों में शिक्षा देने लगे. उन्होंने कहा, |
| BSB 2 “The kingdom of heaven is like a king who prepared a wedding banquet for his son. | HINCV 2 “स्वर्ग-राज्य की तुलना एक राजा से की जा सकती है, जिसने अपने पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में एक भोज का आयोजन किया. |
| BSB 3 He sent his servants to call those he had invited to the banquet, but they refused to come. | HINCV 3 राजा ने अपने सेवकों को आमंत्रित अतिथियों को बुला लाने के लिए भेजा किंतु उन्होंने आना न चाहा. |
| BSB 4 Again, he sent other servants and said, ‘Tell those who have been invited that I have prepared my dinner. My oxen and fattened cattle have been killed, and everything is ready. Come to the wedding banquet.’ | HINCV 4 “राजा ने अन्य सेवकों को यह कहकर भेजा, ‘आमंत्रित अतिथियों से कहो, “मैंने अपने भोज की सारी तैयारी कर ली है. मोटे-ताजे पशुओं को काटे हैं, अच्छे व्यंजन बनाए जा चुके हैं. सब कुछ तैयार है, भोज में पधारिए.”’ |
| BSB 5 But they paid no attention and went away, one to his field, another to his business. | HINCV 5 “किंतु आमंत्रितों ने इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया परंतु वे सब अपने कामों में लगे रहे—एक अपने खेत में, दूसरा अपने व्यापार में; |
| BSB 6 The rest seized his servants, mistreated them, and killed them. | HINCV 6 शेष ने उन सेवकों को पकड़कर उनके साथ गलत व्यवहार किया और फिर उनकी हत्या कर डाली. |
| BSB 7 The king was enraged, and he sent his troops to destroy those murderers and burn their city. | HINCV 7 गुस्से में आकर राजा ने वहां अपनी सेना भेज दी कि वह उन हत्यारों का नाश करे और उनके नगर को भस्म कर दे. |
| BSB 8 Then he said to his servants, ‘The wedding banquet is ready, but those I invited were not worthy. | HINCV 8 “तब राजा ने अपने सेवकों को आज्ञा दी, ‘विवाह-भोज तो तैयार है किंतु जिन्हें आमंत्रित किया गया था, वे इसके योग्य न थे; |
| BSB 9 Go therefore to the crossroads and invite to the banquet as many as you can find.’ | HINCV 9 इसलिये अब तुम प्रधान चौकों पर चले जाओ और वहां तुम्हें जितने भी व्यक्ति मिलें, उन्हें विवाह-भोज में आमंत्रित करो.’ |
| BSB 10 So the servants went out into the streets and gathered everyone they could find, both evil and good, and the wedding hall was filled with guests. | HINCV 10 उन सेवकों ने जाकर रास्ते पर जितने व्यक्ति मिले, उन्हें इकट्ठा कर लिया—योग्य-अयोग्य सभी को, जिससे विवाहोत्सव का भोजनकक्ष आमंत्रितों से भर गया. |
| BSB 11 But when the king came in to see the guests, he spotted a man who was not dressed in wedding clothes. | HINCV 11 “जब राजा उस कक्ष में उनसे भेंट करने आया, उसने वहां एक ऐसे व्यक्ति को देखा, जिसने विवाहोत्सव के लिए उपयुक्त वस्त्र नहीं पहने थे. |
| BSB 12 ‘Friend,’ he asked, ‘how did you get in here without wedding clothes?’ But the man was speechless. | HINCV 12 राजा ने उससे प्रश्न किया, ‘मित्र, विवाहोत्सव के लिए सही वस्त्र पहने बिना तुम यहां कैसे आ गए?’ उसके पास इसका कोई उत्तर न था. |
| BSB 13 Then the king told the servants, ‘Tie him hand and foot, and throw him into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’ | HINCV 13 “तब राजा ने सेवकों को आज्ञा दी, ‘इसके हाथ-पांव बांधकर बाहर अंधकार में फेंक दो, जहां बहुत रोना और दांत पीसना होता रहेगा.’ |
| BSB 14 For many are called, but few are chosen.” | HINCV 14 “बुलाए हुए तो बहुत हैं, किंतु चुने हुए थोड़े.” |
| BSB 15 Then the Pharisees went out and conspired to trap Jesus in His words. | HINCV 15 तब फ़रीसियों ने जाकर येशु को उन्हीं के शब्दों में फंसाने की योजना की. |
| BSB 16 They sent their disciples to Him along with the Herodians. “Teacher,” they said, “we know that You are honest and that You teach the way of God in accordance with the truth. You seek favor from no one, because You pay no attention to external appearance. | HINCV 16 उन्होंने येशु के पास हेरोदेस समर्थकों को इस प्रश्न के साथ भेजा: “गुरुवर, हमें यह तो मालूम है कि आप सच्चे हैं, तथा परमेश्वर के राज्य की शिक्षा पूरी सच्चाई में ही देते हैं. आप में कहीं कोई भेद-भाव नहीं है, और आप किसी मनुष्य के प्रभाव में नहीं आते. |
| BSB 17 So tell us what You think: Is it lawful to pay taxes to Caesar or not?” | HINCV 17 इसलिये हमें बताइए कि आपके विचार से कयसर को कर भुगतान करना उचित है या नहीं?” |
| BSB 18 But Jesus knew their evil intent and said, “You hypocrites, why are you testing Me? | HINCV 18 येशु को उनकी कुटिलता का अहसास हो गया. येशु ने कहा, “अरे पाखंडियों! मुझे परखने का प्रयास कर रहे हो! |
| BSB 19 Show Me the coin used for the tax.” And they brought Him a denarius. | HINCV 19 कर के लिए निर्धारित मुद्रा मुझे दिखाओ.” उन्होंने येशु को दीनार की एक मुद्रा दिखाई. |
| BSB 20 “Whose image is this,” He asked, “and whose inscription?” | HINCV 20 येशु ने उनसे कहा, “इस पर यह आकृति तथा मुद्रण किसका है?” |
| BSB 21 “Caesar’s,” they answered. So Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.” | HINCV 21 “कयसर का,” उन्होंने उत्तर दिया. इस पर येशु ने उनसे कहा, “तो फिर जो कयसर का है, कयसर को दो और जो परमेश्वर का है, परमेश्वर को.” |
| BSB 22 And when they heard this, they were amazed. So they left Him and went away. | HINCV 22 इस पर वे चकित होकर येशु को छोड़कर वहां से चले गए. |
| BSB 23 That same day the Sadducees, who say there is no resurrection, came to Jesus and questioned Him. | HINCV 23 उसी समय सदूकी संप्रदाय के कुछ लोग, जिनकी यह मान्यता है कि पुनरुत्थान जैसा कुछ नहीं होता, येशु के पास आए और उनसे प्रश्न करने लगे, |
| BSB 24 “Teacher,” they said, “Moses declared that if a man dies without having children, his brother is to marry the widow and raise up offspring for him. | HINCV 24 “गुरुवर, मोशेह की शिक्षा है: यदि कोई पुरुष निःसंतान हो और उसकी मृत्यु हो जाए तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह करके अपने भाई के लिए संतान पैदा करे. |
| BSB 25 Now there were seven brothers among us. The first one married and died without having children. So he left his wife to his brother. | HINCV 25 इसी विषय में एक घटना इस प्रकार है: एक परिवार में सात भाई थे. पहले का विवाह हुआ किंतु उसकी मृत्यु हो गई. इसलिये कि वह निःसंतान था वह अपनी पत्नी को अपने भाई के लिए छोड़ गया. |
| BSB 26 The same thing happened to the second and third brothers, down to the seventh. | HINCV 26 ऐसा ही दूसरे, तीसरे भाई से लेकर सातवें भाई तक होता रहा. |
| BSB 27 And last of all, the woman died. | HINCV 27 अंत में उस स्त्री की भी मृत्यु हो गई. |
| BSB 28 In the resurrection, then, whose wife will she be of the seven? For all of them were married to her.” | HINCV 28 अब यह बताइए कि पुनरुत्थान पर वह किसकी पत्नी कहलाएगी? क्योंकि उसका विवाह तो उन सबके साथ हुआ था.” |
| BSB 29 Jesus answered, “You are mistaken because you do not know the Scriptures or the power of God. | HINCV 29 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम लोग बड़ी भूल कर रहे हो: तुमने न तो पवित्र शास्त्र के लेखों को समझा है और न ही परमेश्वर के सामर्थ्य को. |
| BSB 30 In the resurrection, people will neither marry nor be given in marriage. Instead, they will be like the angels in heaven. | HINCV 30 पुनरुत्थान में न तो लोग वैवाहिक अवस्था में होंगे और न ही वहां उनके विवाह होंगे. वहां तो वे सभी स्वर्ग के दूतों के समान होंगे. |
| BSB 31 But concerning the resurrection of the dead, have you not read what God said to you: | HINCV 31 मरे हुओं के जी उठने के विषय में क्या आपने पढ़ा नहीं कि परमेश्वर ने आपसे यह कहा था: |
| BSB 32 ‘I am the God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob’? He is not the God of the dead, but of the living.” | HINCV 32 ‘मैं ही अब्राहाम का परमेश्वर, यित्सहाक का परमेश्वर तथा याकोब का परमेश्वर हूं’? वह मरे हुओं के नहीं परंतु जीवितों के परमेश्वर हैं.” |
| BSB 33 When the crowds heard this, they were astonished at His teaching. | HINCV 33 भीड़ उनकी शिक्षा को सुनकर चकित थी. |
| BSB 34 And when the Pharisees heard that Jesus had silenced the Sadducees, they themselves gathered together. | HINCV 34 जब फ़रीसियों को यह मालूम हुआ कि येशु ने सदूकियों का मुंह बंद कर दिया है, वे स्वयं एकजुट हो गए. |
| BSB 35 One of them, an expert in the law, tested Him with a question: | HINCV 35 उनमें से एक व्यवस्थापक ने येशु को परखने की मंशा से उनके सामने यह प्रश्न रखा: |
| BSB 36 “Teacher, which commandment is the greatest in the Law?” | HINCV 36 “गुरुवर, व्यवस्था के अनुसार सबसे बड़ी आज्ञा कौन सी है?” |
| BSB 37 Jesus declared, “‘Love the Lord your God with all your heart and with all your soul and with all your mind.’ | HINCV 37 येशु ने उसे उत्तर दिया, “तुम प्रभु, अपने परमेश्वर से, अपने सारे हृदय, अपने सारे प्राण तथा अपनी सारी समझ से प्रेम करो. |
| BSB 38 This is the first and greatest commandment. | HINCV 38 यही प्रमुख तथा सबसे बड़ी आज्ञा है. |
| BSB 39 And the second is like it: ‘Love your neighbor as yourself.’ | HINCV 39 ऐसी ही दूसरी सबसे बड़ी आज्ञा है: ‘अपने पड़ोसी से वैसे ही प्रेम करो जैसे तुम स्वयं से करते हो.’ |
| BSB 40 All the Law and the Prophets hang on these two commandments.” | HINCV 40 इन्हीं दो आदेशों पर सारी व्यवस्था और भविष्यवाणियां आधारित हैं.” |
| BSB 41 While the Pharisees were assembled, Jesus questioned them: | HINCV 41 वहां इकट्ठा फ़रीसियों के सामने येशु ने यह प्रश्न रखा, |
| BSB 42 “What do you think about the Christ? Whose son is He?” “David’s,” they answered. | HINCV 42 “मसीह के विषय में क्या मत है आपका—किसकी संतान है वह?” “दावीद की,” उन्होंने उत्तर दिया. |
| BSB 43 Jesus said to them, “How then does David in the Spirit call Him ‘Lord’? For he says: | HINCV 43 तब येशु ने उनसे आगे पूछा, “तब फिर पवित्र आत्मा से भरकर दावीद उसे ‘प्रभु’ कहकर संबोधित क्यों करते हैं? दावीद ने कहा है |
| BSB 44 ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand until I put Your enemies under Your feet.”’ | HINCV 44 “ ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, “मेरी दायीं ओर बैठे रहो, जब तक मैं तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारे अधीन न कर दूं.”’ |
| BSB 45 So if David calls Him ‘Lord,’ how can He be David’s son?” | HINCV 45 यदि दावीद मसीह को प्रभु कहकर संबोधित करते हैं तो वह उनकी संतान कैसे हुए?” |
| BSB 46 No one was able to answer a word, and from that day on no one dared to question Him any further. | HINCV 46 इसके उत्तर में न तो फ़रीसी कुछ कह सके और न ही इसके बाद किसी को भी उनसे कोई प्रश्न करने का साहस हुआ. |
Questions about Matthew 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.