Matthew 24

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 As Jesus left the temple and was walking away, His disciples came up to Him to point out its buildings.

HINCV

1 येशु मंदिर से निकलकर जा रहे थे कि शिष्यों ने उनका ध्यान मंदिर परिसर की ओर आकर्षित किया.

BSB

2 “Do you see all these things?” He replied. “Truly I tell you, not one stone here will be left on another; every one will be thrown down.”

HINCV

2 येशु ने उनसे कहा, “तुम यह मंदिर परिसर देख रहे हो? सच तो यह है कि एक दिन इन भवनों का एक भी पत्थर दूसरे पर रखा न दिखेगा—हर एक पत्थर ज़मीन पर बिखरा होगा.”

BSB

3 While Jesus was sitting on the Mount of Olives, the disciples came to Him privately. “Tell us,” they said, “when will these things happen, and what will be the sign of Your coming and of the end of the age?”

HINCV

3 येशु ज़ैतून पर्वत पर बैठे हुए थे. इस एकांत में उनके शिष्य उनके पास आए और उनसे यह प्रश्न किया, “गुरुवर, हमें यह बताइए कि ये घटनाएं कब घटित होंगी, आपके आने तथा जगत के अंत का चिह्न क्या होगा?”

BSB

4 Jesus answered, “See to it that no one deceives you.

HINCV

4 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “इस विषय में सावधान रहना कि कोई तुम्हें भरमाने न पाए

BSB

5 For many will come in My name, claiming, ‘I am the Christ,’ and will deceive many.

HINCV

5 क्योंकि मेरे नाम में अनेक यह दावा करते आएंगे, ‘मैं ही मसीह हूं’ और इसके द्वारा अनेकों को भरमा देंगे.

BSB

6 You will hear of wars and rumors of wars, but see to it that you are not alarmed. These things must happen, but the end is still to come.

HINCV

6 तुम युद्धों के विषय में तो सुनोगे ही साथ ही उनके विषय में उड़ते-उड़ते समाचार भी. ध्यान रहे कि तुम इससे घबरा न जाओ क्योंकि इनका होना अवश्य है—किंतु इसे ही अंत न समझ लेना.

BSB

7 Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. There will be famines and earthquakes in various places.

HINCV

7 राष्ट्र-राष्ट्र के तथा, राज्य-राज्य के विरुद्ध उठ खड़ा होगा. हर जगह अकाल पड़ेंगे तथा भूकंप आएंगे,

BSB

8 All these are the beginning of birth pains.

HINCV

8 किंतु ये सब घटनाएं प्रसववेदना का प्रारंभ मात्र होंगी.

BSB

9 Then they will deliver you over to be persecuted and killed, and you will be hated by all nations because of My name.

HINCV

9 “तब वे तुम्हें क्लेश देने के लिए पकड़वाएंगे और तुम्हारी हत्या कर देंगे क्योंकि मेरे कारण तुम सभी देशों की घृणा के पात्र बन जाओगे.

BSB

10 At that time many will fall away and will betray and hate one another,

HINCV

10 इसी समय अनेक विश्वास से हट जाएंगे तथा त्याग देंगे, वे एक दूसरे से विश्वासघात करेंगे, वे एक दूसरे से घृणा करने लगेंगे.

BSB

11 and many false prophets will arise and deceive many.

HINCV

11 अनेक झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे. वे अनेकों को भरमा देंगे.

BSB

12 Because of the multiplication of wickedness, the love of most will grow cold.

HINCV

12 अधर्म के बढ़ने के कारण अधिकांश का प्रेम ठंडा पड़ता जाएगा;

BSB

13 But the one who perseveres to the end will be saved.

HINCV

13 किंतु उद्धार उसी का होगा, जो अंतिम क्षण तक विश्वास में स्थिर रहेगा.

BSB

14 And this gospel of the kingdom will be preached in all the world as a testimony to all nations, and then the end will come.

HINCV

14 पूरे जगत में सारे राष्ट्रों के लिए प्रमाण के तौर पर राज्य के विषय में सुसमाचार का प्रचार किया जाएगा और तब जगत का अंत हो जाएगा.

BSB

15 So when you see standing in the holy place ‘the abomination of desolation,’ spoken of by the prophet Daniel (let the reader understand),

HINCV

15 “इसलिये जब तुम उस विनाशकारी घृणित वस्तु को, जिसकी चर्चा भविष्यवक्ता दानिएल ने की थी, पवित्र स्थान में खड़ा देखो—पाठक ध्यान दे—

BSB

16 then let those who are in Judea flee to the mountains.

HINCV

16 तो वे, जो यहूदिया प्रदेश में हों पर्वतों पर भागकर जाएं,

BSB

17 Let no one on the housetop come down to retrieve anything from his house.

HINCV

17 वह, जो घर की छत पर हो, घर में से सामान लेने नीचे न आए.

BSB

18 And let no one in the field return for his cloak.

HINCV

18 वह, जो खेत में हो, अपना कपड़ा लेने पीछे न लौटे.

BSB

19 How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers!

HINCV

19 दयनीय होगी गर्भवती और शिशुओं को दूध पिलाती स्त्रियों की स्थिति!

BSB

20 Pray that your flight will not occur in the winter or on the Sabbath.

HINCV

20 प्रार्थनारत रहो, ऐसा न हो कि तुम्हें जाड़े या शब्बाथ पर भागना पड़े

BSB

21 For at that time there will be great tribulation, unseen from the beginning of the world until now, and never to be seen again.

HINCV

21 क्योंकि वह महाक्लेश का समय होगा—ऐसा, जो न तो सृष्टि के प्रारंभ से आज तक देखा गया, न ही इसके बाद दोबारा देखा जाएगा.

BSB

22 If those days had not been cut short, nobody would be saved. But for the sake of the elect, those days will be cut short.

HINCV

22 “यदि यह आनेवाले दिन घटाए न जाते, कोई भी जीवित न रहता. कुछ चुने हुए विशेष लोगों के लिए यह अवधि घटा दी जाएगी.

BSB

23 At that time, if anyone says to you, ‘Look, here is the Christ!’ or ‘There He is!’ do not believe it.

HINCV

23 उस समय यदि कोई आकर तुम्हें सूचित करे, ‘सुनो-सुनो, मसीह यहां हैं!’ या, ‘वह वहां हैं!’ तो विश्वास न करना.

BSB

24 For false Christs and false prophets will appear and perform great signs and wonders to deceive even the elect, if that were possible.

HINCV

24 क्योंकि अनेक झूठे मसीह तथा अनेक झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे. वे प्रभावशाली चमत्कार चिह्न दिखाएंगे तथा अद्भुत काम करेंगे कि यदि संभव हुआ तो परमेश्वर द्वारा चुने हुओं को भी भटका दें.

BSB

25 See, I have told you in advance.

HINCV

25 ध्यान दो कि मैंने पहले ही तुम्हें इसकी चेतावनी दे दी है.

BSB

26 So if they tell you, ‘There He is, in the wilderness,’ do not go out, or, ‘Here He is, in the inner rooms,’ do not believe it.

HINCV

26 “कि यदि वे तुम्हारे पास आकर यह कहें, ‘देखो, देखो; वह बंजर भूमि में हैं,’ तो उसे देखने चले न जाना; या यदि वे यह कहें, ‘आओ, देखो, वह कोठरी में हैं,’ तो उनका विश्वास न करना.”

BSB

27 For just as the lightning comes from the east and flashes as far as the west, so will be the coming of the Son of Man.

HINCV

27 जैसे बिजली पूर्व दिशा से चमकती हुई पश्चिम दिशा तक चली जाती है, ठीक ऐसा ही होगा मनुष्य के पुत्र का आगमन.

BSB

28 Wherever there is a carcass, there the vultures will gather.

HINCV

28 गिद्ध वहीं इकट्ठा होते हैं, जहां शव होता है.

BSB

29 Immediately after the tribulation of those days: ‘The sun will be darkened, and the moon will not give its light; the stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will be shaken.’

HINCV

29 “उन दिनों के क्लेश के तुरंत बाद “ ‘सूर्य अंधियारा हो जाएगा और चंद्रमा का प्रकाश न रहेगा. आकाश से तारे गिर जाएंगे. आकाश की शक्तियां हिलायी जाएंगी.’

BSB

30 At that time the sign of the Son of Man will appear in heaven, and all the tribes of the earth will mourn. They will see the Son of Man coming on the clouds of heaven with power and great glory.

HINCV

30 “तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्न प्रकट होगा. पृथ्वी के सभी गोत्र शोक से भर जाएंगे और वे मनुष्य के पुत्र को आकाश में बादलों पर सामर्थ्य और प्रताप के साथ आता हुआ देखेंगे.

BSB

31 And He will send out His angels with a loud trumpet call, and they will gather His elect from the four winds, from one end of the heavens to the other.

HINCV

31 मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को तुरही के ऊंचे शब्द के साथ भेजेगा, जो चारों दिशाओं से, आकाश के एक छोर से दूसरे छोर तक जाकर उनके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे.

BSB

32 Now learn this lesson from the fig tree: As soon as its branches become tender and sprout leaves, you know that summer is near.

HINCV

32 “अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो: जब उसमें कोंपलें फूटने लगती हैं, पत्तियां निकलने लगती हैं तो तुम जान लेते हो कि गर्मी का समय पास है.

BSB

33 So also, when you see all these things, you will know that He is near, right at the door.

HINCV

33 इसी प्रकार तुम जब भी इन सभी घटनाओं को होते देखो तो समझ लेना कि वह पास हैं—परंतु द्वार पर ही हैं.

BSB

34 Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.

HINCV

34 सच्चाई तो यह है कि इन घटनाओं के हुए बिना इस युग का अंत नहीं होगा.

BSB

35 Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.

HINCV

35 आकाश तथा पृथ्वी खत्म हो जाएंगे किंतु मेरे कहे हुए शब्द कभी नहीं.

BSB

36 No one knows about that day or hour, not even the angels in heaven, nor the Son, but only the Father.

HINCV

36 “वैसे उस दिन तथा उस समय के विषय में किसी को भी मालूम नहीं है—न स्वर्ग के दूतों को और न ही पुत्र को—परंतु मात्र पिता को ही यह मालूम है.

BSB

37 As it was in the days of Noah, so will it be at the coming of the Son of Man.

HINCV

37 “ठीक नोहा के दिनों जैसा होगा मनुष्य के पुत्र का आगमन:

BSB

38 For in the days before the flood, people were eating and drinking, marrying and giving in marriage, up to the day Noah entered the ark.

HINCV

38 जल-बाढ़ के पहले उन दिनों में लोग तब तक खाते-पीते रहे और उनमें विवाह होते रहे जब तक नोहा ने जहाज़ में प्रवेश न किया.

BSB

39 And they were oblivious until the flood came and swept them all away. So will it be at the coming of the Son of Man.

HINCV

39 लोग तब तक कुछ न समझे जब तक बाढ़ ने आकर उन्हें डुबो न दिया. ऐसा ही होगा मनुष्य के पुत्र का आगमन.

BSB

40 Two men will be in the field: one will be taken and the other left.

HINCV

40 उस समय दो व्यक्ति खेत में कार्य कर रहे होंगे; एक उठा लिया जाएगा, दूसरा रह जाएगा.

BSB

41 Two women will be grinding at the mill: one will be taken and the other left.

HINCV

41 दो स्त्रियां चक्की पर अनाज पीस रही होंगी; एक उठा ली जाएगी, दूसरी रह जाएगी.

BSB

42 Therefore keep watch, because you do not know the day on which your Lord will come.

HINCV

42 “इसलिये हमेशा सावधान रहो क्योंकि तुम यह नहीं जानते कि तुम्हारे प्रभु का आगमन किस दिन होगा.

BSB

43 But understand this: If the homeowner had known in which watch of the night the thief was coming, he would have kept watch and would not have let his house be broken into.

HINCV

43 याद रखो कि यदि घर के स्वामी को यह पता हो कि चोर रात में किस समय आएगा तो वह सावधान हो जाएगा तथा घर में सेंध लगने न देगा.

BSB

44 For this reason, you also must be ready, because the Son of Man will come at an hour you do not expect.

HINCV

44 तुम्हारा भी इसी प्रकार सावधान रहना ज़रूरी है क्योंकि मनुष्य के पुत्र का आगमन ऐसे समय पर होगा जिसकी तुम कल्पना तक नहीं कर सकते.

BSB

45 Who then is the faithful and wise servant, whom the master has put in charge of his household, to give the others their food at the proper time?

HINCV

45 “कौन है वह विश्वासयोग्य और समझदार सेवक, जिसे घर का मालिक अपने परिवार की ज़िम्मेदारी सौंप दे कि वह समय के अनुसार सबके लिए भोजन-व्यवस्था करे?

BSB

46 Blessed is that servant whose master finds him doing so when he returns.

HINCV

46 धन्य है वह सेवक, जिसे घर का स्वामी लौटने पर यही करते हुए पाए.

BSB

47 Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions.

HINCV

47 सच्चाई तो यह है कि घर का स्वामी उस सेवक के हाथों में अपनी सारी संपत्ति की ज़िम्मेदारी सौंप देगा.

BSB

48 But suppose that servant is wicked and says in his heart, ‘My master will be away a long time.’

HINCV

48 किंतु यदि वह सेवक बुरा हो और अपने मन में यह विचार करने लगे: ‘स्वामी के लौटने में तो बड़ी देरी हो रही है’

BSB

49 And he begins to beat his fellow servants and to eat and drink with drunkards.

HINCV

49 और वह सहसेवकों के साथ मार-पीट आरंभ कर दे, पियक्कड़ों की संगति में जाकर खाए-पिए और

BSB

50 The master of that servant will come on a day he does not expect and at an hour he does not anticipate.

HINCV

50 उसका स्वामी एक ऐसे दिन लौटेगा, जिसकी उसने कल्पना ही न की थी और एक ऐसे क्षण में, जिसके विषय में उसे मालूम ही न था,

BSB

51 Then he will cut him to pieces and assign him a place with the hypocrites, where there will be weeping and gnashing of teeth.

HINCV

51 तो स्वामी उसके टुकड़े-टुकड़े कर उसकी गिनती कपट करनेवालों में कर देगा जहां हमेशा रोना तथा दांत पीसना होता रहेगा.

Questions about Matthew 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.