Numbers 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses and Aaron:

HINCV

1 याहवेह ने मोशेह तथा अहरोन को यह आज्ञा दी:

BSB

2 “The Israelites are to camp around the Tent of Meeting at a distance from it, each man under his standard, with the banners of his family.

HINCV

2 “इस्राएल के वंश प्रत्येक अपने-अपने झंडे के नीचे ही पड़ाव डाला करेंगे. ये झंडे उनके पिता के गोत्रों की निशानी होंगे. वे मिलनवाले तंबू के आस-पास उसकी ओर मुख किए हुए अपने-अपने शिविर खड़े करेंगे.”

BSB

3 On the east side, toward the sunrise, the divisions of Judah are to camp under their standard: The leader of the Judahites is Nahshon son of Amminadab,

HINCV

3 वे, जो अपने शिविर सूर्योदय की दिशा, पूर्व में स्थापित करेंगे, वह होगा यहूदाह गोत्र, वे अपने शिविर अपने झंडे के नीचे स्थापित करेंगे. यहूदाह के गोत्र का प्रधान होगा अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन.

BSB

4 and his division numbers 74,600.

HINCV

4 उनके सैनिकों की संख्या है 74,600.

BSB

5 The tribe of Issachar will camp next to it. The leader of the Issacharites is Nethanel son of Zuar,

HINCV

5 उनके निकट होगा इस्साखार का शिविर. इस्साखार के गोत्र का प्रधान होगा ज़ुअर का पुत्र नेथानेल.

BSB

6 and his division numbers 54,400.

HINCV

6 उसके सैनिकों की संख्या है 54,400.

BSB

7 Next will be the tribe of Zebulun. The leader of the Zebulunites is Eliab son of Helon,

HINCV

7 इसके बाद होगा ज़ेबुलून का शिविर. ज़ेबुलून गोत्र का प्रधान होगा हेलोन का पुत्र एलियाब

BSB

8 and his division numbers 57,400.

HINCV

8 उसके सैनिकों की संख्या है 57,400.

BSB

9 The total number of men in the divisions of the camp of Judah is 186,400; they shall set out first.

HINCV

9 यहूदाह के शिविर के लिए गिने गए सैनिक, जिन्हें उनके दलों के अनुसार तैयार किया गया था, वे गिनती में 1,86,400 थे. वे सबसे पहले कूच करेंगे.

BSB

10 On the south side, the divisions of Reuben are to camp under their standard: The leader of the Reubenites is Elizur son of Shedeur,

HINCV

10 दक्षिण दिशा: ये रियूबेन के झंडे के नीचे उसके सैनिकों का शिविर होगा तथा रियूबेन गोत्र का प्रधान शेदेउर का पुत्र एलिज़ुर होगा.

BSB

11 and his division numbers 46,500.

HINCV

11 उसके सैनिकों की संख्या है 46,500.

BSB

12 The tribe of Simeon will camp next to it. The leader of the Simeonites is Shelumiel son of Zurishaddai,

HINCV

12 इसके पास वाला शिविर होगा शिमओन गोत्र का, तथा उनका प्रधान होगा ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल.

BSB

13 and his division numbers 59,300.

HINCV

13 इनके सैनिकों की संख्या है 59,300.

BSB

14 Next will be the tribe of Gad. The leader of the Gadites is Eliasaph son of Deuel,

HINCV

14 इसके बाद गाद का गोत्र, और इनका प्रधान था देउएल का पुत्र एलियासाफ़.

BSB

15 and his division numbers 45,650.

HINCV

15 इसके सैनिकों की संख्या है 45,650.

BSB

16 The total number of men in the divisions of the camp of Reuben is 151,450; they shall set out second.

HINCV

16 रियूबेन के शिविर के गिने गए सैनिकों की संख्या है 1,51,450. ये कूच करते हुए दूसरे स्थान पर रहा करेंगे.

BSB

17 In the middle of the camps, the Tent of Meeting is to travel with the camp of the Levites. They are to set out in the order they encamped, each in his own place under his standard.

HINCV

17 इनके बाद मिलन वाला तंबू और लेवियों का शिविर कूच करेगा. लेवियों का शिविर सारे शिविरों के बीच होगा. जिस प्रकार वे अपने शिविर स्थापित करते हैं, उसी क्रम में वे कूच करेंगे; अपने-अपने झंडों के साथ.

BSB

18 On the west side, the divisions of Ephraim are to camp under their standard: The leader of the Ephraimites is Elishama son of Ammihud,

HINCV

18 पश्चिमी दिशा में: उनके झंडे के नीचे एफ्राईम गोत्र की सेना का शिविर होगा. इनका प्रधान होगा अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा.

BSB

19 and his division numbers 40,500.

HINCV

19 उसकी सेना की, गिन कर लिखी गई संख्या है 40,500.

BSB

20 The tribe of Manasseh will be next to it. The leader of the Manassites is Gamaliel son of Pedahzur,

HINCV

20 उसके पास होंगे मनश्शेह के गोत्र. उनका प्रधान था पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल.

BSB

21 and his division numbers 32,200.

HINCV

21 उनके सैनिकों की संख्या है 32,200.

BSB

22 Next will be the tribe of Benjamin. The leader of the Benjamites is Abidan son of Gideoni,

HINCV

22 इसके बाद बिन्यामिन गोत्र के लोग. उनका प्रधान था गिदयोनी का पुत्र अबीदान.

BSB

23 and his division numbers 35,400.

HINCV

23 उसके सैनिकों की संख्या 35,400 गिनी गई.

BSB

24 The total number of men in the divisions of the camp of Ephraim is 108,100; they shall set out third.

HINCV

24 एफ्राईम गोत्र के दलों के अनुसार की गई सैनिकों की गिनती में संख्या है, 1,08,100. यात्रा के अवसर पर वे तीसरे स्थान पर रहेंगे.

BSB

25 On the north side, the divisions of Dan are to camp under their standard: The leader of the Danites is Ahiezer son of Ammishaddai,

HINCV

25 उत्तर दिशा में उनके झंडे के नीचे दान गोत्र के सैनिकों का स्थान होगा. इनका प्रधान था अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र.

BSB

26 and his division numbers 62,700.

HINCV

26 उसके सैनिकों की संख्या है 62,700.

BSB

27 The tribe of Asher will camp next to it. The leader of the Asherites is Pagiel son of Ocran,

HINCV

27 इनसे लगा हुआ दूसरा शिविर आशेर गोत्र का होगा. इनका प्रधान था ओखरन का पुत्र पागिएल.

BSB

28 and his division numbers 41,500.

HINCV

28 इसके गिने हुए सैनिकों की संख्या है 41,500

BSB

29 Next will be the tribe of Naphtali. The leader of the Naphtalites is Ahira son of Enan,

HINCV

29 इसके बाद होगा नफताली गोत्र का शिविर. इनका प्रधान था एनन का पुत्र अहीरा.

BSB

30 and his division numbers 53,400.

HINCV

30 उसके सैनिक गिनती में 53,400 थे.

BSB

31 The total number of men in the camp of Dan is 157,600; they shall set out last, under their standards.”

HINCV

31 दान के सैनिकों की संख्या हुई 1,57,600. वे सभी अपने-अपने झंडे के नीचे सबसे पीछे चला करेंगे.

BSB

32 These are the Israelites, numbered according to their families. The total of those counted in the camps, by their divisions, was 603,550.

HINCV

32 ये ही थे सारे इस्राएली, जिनकी गिनती उनके गोत्रों के अनुसार की गई थी. वे सभी, जिनकी गिनती उनके दलों के अनुसार की गई थी, संख्या में 6,03,550 थे.

BSB

33 But the Levites were not counted among the other Israelites, as the LORD had commanded Moses.

HINCV

33 किंतु इस गिनती में लेवी नहीं गिने गए, क्योंकि यह मोशेह को दी गई याहवेह की आज्ञा थी.

BSB

34 So the Israelites did everything the LORD commanded Moses; they camped under their standards in this way and set out in the same way, each man with his clan and his family.

HINCV

34 इस्राएल के घराने ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली. वे मोशेह को दी गई याहवेह की आज्ञा के अनुसार शिविर डाला करते थे, इसी क्रम में अपने-अपने गोत्र के अनुसार अपने-अपने गोत्र और कुटुंब में यात्रा करते थे.

Questions about Numbers 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.