Numbers 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 On the first day of the second month of the second year after the Israelites had come out of the land of Egypt, the LORD spoke to Moses in the Tent of Meeting in the Wilderness of Sinai. He said:

HINCV

1 इस्राएल के घराने के मिस्र देश से निकल जाने के बाद दूसरे वर्ष के दूसरे महीने की पहली तारीख पर सीनायी के निर्जन प्रदेश में मिलनवाले तंबू में याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी:

BSB

2 “Take a census of the whole congregation of Israel by their clans and families, listing every man by name, one by one.

HINCV

2 “इस्राएल के घराने की सारी सभा की, उनके परिवारों की, उनके पितरों के अनुसार हर एक पुरुष की, व्यक्तिगत रूप से गिनती करना.

BSB

3 You and Aaron are to number those who are twenty years of age or older by their divisions—everyone who can serve in Israel’s army.

HINCV

3 यह आलेख उन सभी का होगा, जिनकी अवस्था बीस वर्ष तथा इससे अधिक की है, इस्राएल में जो भी युद्ध के लिए योग्य हैं, तुम तथा अहरोन उनके दल के अनुसार उनकी गिनती करोगे.

BSB

4 And one man from each tribe, the head of each family, must be there with you.

HINCV

4 इसके अलावा तुम्हारे साथ हर एक गोत्र का एक व्यक्ति पितरों का प्रधान रहेगा.

BSB

5 These are the names of the men who are to assist you: From the tribe of Reuben, Elizur son of Shedeur;

HINCV

5 “तुम्हारी सहायता के लिए ठहराए गए पुरुषों के नाम ये हैं: “रियूबेन से शेदेउर का पुत्र एलिज़ुर;

BSB

6 from Simeon, Shelumiel son of Zurishaddai;

HINCV

6 शिमओन से ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल;

BSB

7 from Judah, Nahshon son of Amminadab;

HINCV

7 यूदाह से अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन;

BSB

8 from Issachar, Nethanel son of Zuar;

HINCV

8 इस्साखार से ज़ुअर का पुत्र नेथानेल;

BSB

9 from Zebulun, Eliab son of Helon;

HINCV

9 ज़ेबुलून से हेलोन का पुत्र एलियाब;

BSB

10 from the sons of Joseph: from Ephraim, Elishama son of Ammihud, and from Manasseh, Gamaliel son of Pedahzur;

HINCV

10 योसेफ़ के पुत्रों में से: एफ्राईम में से अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा; मनश्शेह में से पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल;

BSB

11 from Benjamin, Abidan son of Gideoni;

HINCV

11 बिन्यामिन से गिदयोनी का पुत्र अबीदान;

BSB

12 from Dan, Ahiezer son of Ammishaddai;

HINCV

12 दान से अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र;

BSB

13 from Asher, Pagiel son of Ocran;

HINCV

13 आशेर से ओखरन का पुत्र पागिएल;

BSB

14 from Gad, Eliasaph son of Deuel;

HINCV

14 गाद से देउएल का पुत्र एलियासाफ़;

BSB

15 and from Naphtali, Ahira son of Enan.”

HINCV

15 नफताली से एनन का पुत्र अहीरा.”

BSB

16 These men were appointed from the congregation; they were the leaders of the tribes of their fathers, the heads of the clans of Israel.

HINCV

16 ये वे व्यक्ति थे, जिनका चुनाव सारी सभा में किया गया. ये पैतृक गोत्रों के प्रधान तथा इस्राएल के गोत्र के प्रमुख थे.

BSB

17 So Moses and Aaron took these men who had been designated by name,

HINCV

17 फिर मोशेह तथा अहरोन ने इन चुने हुए व्यक्तियों को अपने साथ लिया,

BSB

18 and on the first day of the second month they assembled the whole congregation and recorded their ancestry by clans and families, counting one by one the names of those twenty years of age or older,

HINCV

18 तथा उन्होंने सारी सभा को इकट्ठा कर लिया, यह दूसरे महीने की पहली तारीख थी. फिर सभी ने अपने पूर्वजों के नाम के अनुसार और अपने गोत्रों एवं परिवारों के अनुसार, जितने भी बीस वर्ष अथवा इससे अधिक आयु के थे, व्यक्तिगत रूप से अपना अपना पंजीकरण करवाया,

BSB

19 just as the LORD had commanded Moses. So Moses numbered them in the Wilderness of Sinai:

HINCV

19 ठीक जैसा याहवेह ने मोशेह को आदेश दिया था. इस प्रकार मोशेह द्वारा सीनायी निर्जन प्रदेश में यह जनगणना पूरी हुई.

BSB

20 From the sons of Reuben, the firstborn of Israel, according to the records of their clans and families, counting one by one the names of every male twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

20 इस्राएल के प्रथमजात रियूबेन के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके पितरों के कुटुंब, एवं परिवारों के अनुसार.

BSB

21 those registered to the tribe of Reuben numbered 46,500.

HINCV

21 इस प्रकार रियूबेन के गोत्र के 46,500 पुरुष नामांकित कर लिए गए.

BSB

22 From the sons of Simeon, according to the records of their clans and families, counting one by one the names of every male twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

22 शिमओन के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार;

BSB

23 those registered to the tribe of Simeon numbered 59,300.

HINCV

23 शिमओन के गोत्र से 59,300.

BSB

24 From the sons of Gad, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

24 गाद के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

25 those registered to the tribe of Gad numbered 45,650.

HINCV

25 गाद के गोत्र से 45,650.

BSB

26 From the sons of Judah, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

26 यहूदाह के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

27 those registered to the tribe of Judah numbered 74,600.

HINCV

27 यहूदाह के गोत्र से 74,600.

BSB

28 From the sons of Issachar, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

28 इस्साखार के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

29 those registered to the tribe of Issachar numbered 54,400.

HINCV

29 इस्साखार के गोत्र से 54,400.

BSB

30 From the sons of Zebulun, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

30 ज़ेबुलून के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

31 those registered to the tribe of Zebulun numbered 57,400.

HINCV

31 ज़ेबुलून के गोत्र से 57,400.

BSB

32 From the sons of Joseph: From the sons of Ephraim, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

32 योसेफ़-पुत्र: एफ्राईम के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

33 those registered to the tribe of Ephraim numbered 40,500.

HINCV

33 एफ्राईम के गोत्र से 40,500.

BSB

34 And from the sons of Manasseh, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

34 योसेफ़-पुत्र मनश्शेह के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

35 those registered to the tribe of Manasseh numbered 32,200.

HINCV

35 मनश्शेह के गोत्र से 32,200.

BSB

36 From the sons of Benjamin, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

36 बिन्यामिन के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

37 those registered to the tribe of Benjamin numbered 35,400.

HINCV

37 बिन्यामिन के गोत्र से 35,400.

BSB

38 From the sons of Dan, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

38 दान के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

39 those registered to the tribe of Dan numbered 62,700.

HINCV

39 दान के गोत्र से 62,700.

BSB

40 From the sons of Asher, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

40 आशेर के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

41 those registered to the tribe of Asher numbered 41,500.

HINCV

41 आशेर के गोत्र से 41,500.

BSB

42 From the sons of Naphtali, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army,

HINCV

42 नफताली के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

BSB

43 those registered to the tribe of Naphtali numbered 53,400.

HINCV

43 नफताली के गोत्र से 53,400.

BSB

44 These were the men numbered by Moses and Aaron, with the assistance of the twelve leaders of Israel, each one representing his family.

HINCV

44 ये सभी वे हैं, जो मोशेह तथा अहरोन और इस्राएल के बारह गोत्र के प्रधानों द्वारा जो अपने-अपने परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस गणना में गिने गए थे.

BSB

45 So all the Israelites twenty years of age or older who could serve in Israel’s army were counted according to their families.

HINCV

45 फिर उनके पितरों के अनुसार बीस वर्ष तथा इससे अधिक अवस्था के युद्ध के लिए योग्य इस्राएल के सभी पुरुषों की गिनती की गई.

BSB

46 And all those counted totaled 603,550.

HINCV

46 गणित पुरुषों की संख्या कुल 6,03,550 हुई.

BSB

47 The Levites, however, were not numbered along with them by the tribe of their fathers.

HINCV

47 किंतु लेवियों के गोत्र की गिनती उनके पितरों के अनुसार उनमें नहीं की गई.

BSB

48 For the LORD had said to Moses:

HINCV

48 क्योंकि याहवेह मोशेह को यह संदेश दे चुके थे:

BSB

49 “Do not number the tribe of Levi in the census with the other Israelites.

HINCV

49 “मात्र लेवी गोत्र की गिनती न की जाए, वे इस्राएल के घराने की गिनती में शामिल नहीं होंगे.

BSB

50 Instead, you are to appoint the Levites over the tabernacle of the Testimony, all its furnishings, and everything in it. They shall carry the tabernacle and all its articles, care for it, and camp around it.

HINCV

50 किंतु तुम लेवियों को साक्षी के तंबू, इससे संबंधित सारी सज्जा तथा इसकी सारी सामग्री के लिए नियुक्त करोगे. वे ही साक्षी के तंबू तथा इससे संबंधित सारी वस्तुओं को उठाया करेंगे, वे ही इनके रख रखाव के अधिकारी होंगे. इसके अलावा वे साक्षी के तंबू के आस-पास पड़ाव डाला करेंगे.

BSB

51 Whenever the tabernacle is to move, the Levites are to take it down, and whenever it is to be pitched, the Levites are to set it up. Any outsider who goes near it must be put to death.

HINCV

51 जब कभी साक्षी के तंबू को यात्रा के पहले गिराना आवश्यक हो, तब लेवी ही इसे गिराएंगे, तथा जब कभी पड़ाव डालना ज़रूरी हो जाए, तो लेवी ही इसे खड़ा करेंगे. इस अवसर पर यदि कोई सामान्य व्यक्ति निकट आ जाए, उसे मृत्युदण्ड दिया जाए.

BSB

52 The Israelites are to camp by their divisions, each man in his own camp and under his own standard.

HINCV

52 सारा इस्राएल अपने-अपने दल के अनुसार डेरा डालेगा, हर एक अपने-अपने ठहराए गए समूह में तथा अपने-अपने झंडे के निकट डेरा डाला करेगा.

BSB

53 But the Levites are to camp around the tabernacle of the Testimony and watch over it, so that no wrath will fall on the congregation of Israel. So the Levites are responsible for the tabernacle of the Testimony.”

HINCV

53 किंतु लेवी हमेशा ही साक्षी के तंबू के आस-पास ही पड़ाव डाला करेंगे कि इस्राएल के घराने पर मेरा क्रोध न भड़के. तब लेवी ही साक्षी के तंबू के अधिकारी होंगे.”

BSB

54 Thus the Israelites did everything just as the LORD had commanded Moses.

HINCV

54 इस्राएल के घराने ने यही किया, जैसा याहवेह द्वारा मोशेह को आज्ञा दी गई थी.

Questions about Numbers 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.