Numbers 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 On the first day of the second month of the second year after the Israelites had come out of the land of Egypt, the LORD spoke to Moses in the Tent of Meeting in the Wilderness of Sinai. He said: | HINIRV 1 इस्राएलियों के मिस्र देश से निकल जाने के दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के पहले दिन को, यहोवा ने सीनै के जंगल में मिलापवाले तम्बू में, मूसा से कहा, |
| BSB 2 “Take a census of the whole congregation of Israel by their clans and families, listing every man by name, one by one. | HINIRV 2 “इस्राएलियों की सारी मण्डली के कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार, एक-एक पुरुष की गिनती नाम ले लेकर करना। |
| BSB 3 You and Aaron are to number those who are twenty years of age or older by their divisions—everyone who can serve in Israel’s army. | HINIRV 3 जितने इस्राएली बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के हों, और जो युद्ध करने के योग्य हों, उन सभी को उनके दलों के अनुसार तू और हारून गिन ले। |
| BSB 4 And one man from each tribe, the head of each family, must be there with you. | HINIRV 4 और तुम्हारे साथ प्रत्येक गोत्र का एक पुरुष भी हो जो अपने पितरों के घराने का मुख्य पुरुष हो। |
| BSB 5 These are the names of the men who are to assist you: From the tribe of Reuben, Elizur son of Shedeur; | HINIRV 5 तुम्हारे उन साथियों के नाम ये हैं: रूबेन के गोत्र में से शदेऊर का पुत्र एलीसूर; |
| BSB 6 from Simeon, Shelumiel son of Zurishaddai; | HINIRV 6 शिमोन के गोत्र में से सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल; |
| BSB 7 from Judah, Nahshon son of Amminadab; | HINIRV 7 यहूदा के गोत्र में से अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन; |
| BSB 8 from Issachar, Nethanel son of Zuar; | HINIRV 8 इस्साकार के गोत्र में से सूआर का पुत्र नतनेल; |
| BSB 9 from Zebulun, Eliab son of Helon; | HINIRV 9 जबूलून के गोत्र में से हेलोन का पुत्र एलीआब; |
| BSB 10 from the sons of Joseph: from Ephraim, Elishama son of Ammihud, and from Manasseh, Gamaliel son of Pedahzur; | HINIRV 10 यूसुफ वंशियों में से ये हैं, अर्थात् एप्रैम के गोत्र में से अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा, और मनश्शे के गोत्र में से पदासूर का पुत्र गम्लीएल; |
| BSB 11 from Benjamin, Abidan son of Gideoni; | HINIRV 11 बिन्यामीन के गोत्र में से गिदोनी का पुत्र अबीदान; |
| BSB 12 from Dan, Ahiezer son of Ammishaddai; | HINIRV 12 दान के गोत्र में से अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर; |
| BSB 13 from Asher, Pagiel son of Ocran; | HINIRV 13 आशेर के गोत्र में से ओक्रान का पुत्र पगीएल; |
| BSB 14 from Gad, Eliasaph son of Deuel; | HINIRV 14 गाद के गोत्र में से दूएल का पुत्र एल्यासाप; |
| BSB 15 and from Naphtali, Ahira son of Enan.” | HINIRV 15 नप्ताली के गोत्र में से एनान का पुत्र अहीरा।” |
| BSB 16 These men were appointed from the congregation; they were the leaders of the tribes of their fathers, the heads of the clans of Israel. | HINIRV 16 मण्डली में से जो पुरुष अपने-अपने पितरों के गोत्रों के प्रधान होकर बुलाए गए, वे ये ही हैं, और ये इस्राएलियों के हजारों में मुख्य पुरुष थे। |
| BSB 17 So Moses and Aaron took these men who had been designated by name, | HINIRV 17 जिन पुरुषों के नाम ऊपर लिखे हैं उनको साथ लेकर मूसा और हारून ने, |
| BSB 18 and on the first day of the second month they assembled the whole congregation and recorded their ancestry by clans and families, counting one by one the names of those twenty years of age or older, | HINIRV 18 दूसरे महीने के पहले दिन सारी मण्डली इकट्ठी की, तब इस्राएलियों ने अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के नामों की गिनती करवाकर अपनी-अपनी वंशावली लिखवाई; |
| BSB 19 just as the LORD had commanded Moses. So Moses numbered them in the Wilderness of Sinai: | HINIRV 19 जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी उसी के अनुसार उसने सीनै के जंगल में उनकी गणना की। |
| BSB 20 From the sons of Reuben, the firstborn of Israel, according to the records of their clans and families, counting one by one the names of every male twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 20 और इस्राएल के पहलौठे रूबेन के वंश के जितने पुरुष अपने कुल और अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 21 those registered to the tribe of Reuben numbered 46,500. | HINIRV 21 और रूबेन के गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हजार थे। |
| BSB 22 From the sons of Simeon, according to the records of their clans and families, counting one by one the names of every male twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 22 शिमोन के वंश के लोग जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे, और जो युद्ध करने के योग्य थे वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए। |
| BSB 23 those registered to the tribe of Simeon numbered 59,300. | HINIRV 23 और शिमोन के गोत्र के गिने हुए पुरुष उनसठ हजार तीन सौ थे। |
| BSB 24 From the sons of Gad, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 24 गाद के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 25 those registered to the tribe of Gad numbered 45,650. | HINIRV 25 और गाद के गोत्र के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हजार साढ़े छः सौ थे। |
| BSB 26 From the sons of Judah, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 26 यहूदा के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 27 those registered to the tribe of Judah numbered 74,600. | HINIRV 27 और यहूदा के गोत्र के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हजार छः सौ थे। |
| BSB 28 From the sons of Issachar, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 28 इस्साकार के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 29 those registered to the tribe of Issachar numbered 54,400. | HINIRV 29 और इस्साकार के गोत्र के गिने हुए पुरुष चौवन हजार चार सौ थे। |
| BSB 30 From the sons of Zebulun, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 30 जबूलून के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 31 those registered to the tribe of Zebulun numbered 57,400. | HINIRV 31 और जबूलून के गोत्र के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ थे। |
| BSB 32 From the sons of Joseph: From the sons of Ephraim, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 32 यूसुफ के वंश में से एप्रैम के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 33 those registered to the tribe of Ephraim numbered 40,500. | HINIRV 33 और एप्रैम गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार थे। |
| BSB 34 And from the sons of Manasseh, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 34 मनश्शे के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 35 those registered to the tribe of Manasseh numbered 32,200. | HINIRV 35 और मनश्शे के गोत्र के गिने हुए पुरुष बत्तीस हजार दो सौ थे। |
| BSB 36 From the sons of Benjamin, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 36 बिन्यामीन के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 37 those registered to the tribe of Benjamin numbered 35,400. | HINIRV 37 और बिन्यामीन के गोत्र के गिने हुए पुरुष पैंतीस हजार चार सौ थे। |
| BSB 38 From the sons of Dan, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 38 दान के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 39 those registered to the tribe of Dan numbered 62,700. | HINIRV 39 और दान के गोत्र के गिने हुए पुरुष बासठ हजार सात सौ थे। |
| BSB 40 From the sons of Asher, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 40 आशेर के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 41 those registered to the tribe of Asher numbered 41,500. | HINIRV 41 और आशेर के गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हजार थे। |
| BSB 42 From the sons of Naphtali, according to the records of their clans and families, counting the names of all those twenty years of age or older who could serve in the army, | HINIRV 42 नप्ताली के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए: |
| BSB 43 those registered to the tribe of Naphtali numbered 53,400. | HINIRV 43 और नप्ताली के गोत्र के गिने हुए पुरुष तिरपन हजार चार सौ थे। |
| BSB 44 These were the men numbered by Moses and Aaron, with the assistance of the twelve leaders of Israel, each one representing his family. | HINIRV 44 इस प्रकार मूसा और हारून और इस्राएल के बारह प्रधानों ने, जो अपने-अपने पितरों के घराने के प्रधान थे, उन सभी को गिन लिया और उनकी गिनती यही थी। |
| BSB 45 So all the Israelites twenty years of age or older who could serve in Israel’s army were counted according to their families. | HINIRV 45 अतः जितने इस्राएली बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के होने के कारण युद्ध करने के योग्य थे वे अपने पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए, |
| BSB 46 And all those counted totaled 603,550. | HINIRV 46 और वे सब गिने हुए पुरुष मिलाकर छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ थे। |
| BSB 47 The Levites, however, were not numbered along with them by the tribe of their fathers. | HINIRV 47 इनमें लेवीय अपने पितरों के गोत्र के अनुसार नहीं गिने गए। |
| BSB 48 For the LORD had said to Moses: | HINIRV 48 क्योंकि यहोवा ने मूसा से कहा था, |
| BSB 49 “Do not number the tribe of Levi in the census with the other Israelites. | HINIRV 49 “लेवीय गोत्र की गिनती इस्राएलियों के संग न करना; |
| BSB 50 Instead, you are to appoint the Levites over the tabernacle of the Testimony, all its furnishings, and everything in it. They shall carry the tabernacle and all its articles, care for it, and camp around it. | HINIRV 50 परन्तु तू लेवियों को साक्षी के तम्बू पर, और उसके सम्पूर्ण सामान पर, अर्थात् जो कुछ उससे सम्बंध रखता है उस पर अधिकारी नियुक्त करना; और सम्पूर्ण सामान सहित निवास को वे ही उठाया करें, और वे ही उसमें सेवा टहल भी किया करें, और तम्बू के आस-पास वे ही अपने डेरे डाला करें। (प्रेरि. 7:44) |
| BSB 51 Whenever the tabernacle is to move, the Levites are to take it down, and whenever it is to be pitched, the Levites are to set it up. Any outsider who goes near it must be put to death. | HINIRV 51 और जब जब निवास को आगे ले जाना हो तब-तब लेवीय उसको गिरा दें, और जब जब निवास को खड़ा करना हो तब-तब लेवीय उसको खड़ा किया करें; और यदि कोई दूसरा समीप आए तो वह मार डाला जाए। |
| BSB 52 The Israelites are to camp by their divisions, each man in his own camp and under his own standard. | HINIRV 52 और इस्राएली अपना-अपना डेरा अपनी-अपनी छावनी में और अपने-अपने झण्डे के पास खड़ा किया करें; |
| BSB 53 But the Levites are to camp around the tabernacle of the Testimony and watch over it, so that no wrath will fall on the congregation of Israel. So the Levites are responsible for the tabernacle of the Testimony.” | HINIRV 53 पर लेवीय अपने डेरे साक्षी के तम्बू ही के चारों ओर खड़े किया करें, कहीं ऐसा न हो कि इस्राएलियों की मण्डली पर मेरा कोप भड़के; और लेवीय साक्षी के तम्बू की रक्षा किया करें।” |
| BSB 54 Thus the Israelites did everything just as the LORD had commanded Moses. | HINIRV 54 जो आज्ञाएँ यहोवा ने मूसा को दी थीं, इस्राएलियों ने उन्हीं के अनुसार किया। |
Questions about Numbers 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.