Numbers 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses and Aaron:

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

BSB

2 “The Israelites are to camp around the Tent of Meeting at a distance from it, each man under his standard, with the banners of his family.

HINIRV

2 “इस्राएली मिलापवाले तम्बू के चारों ओर और उसके सामने अपने-अपने झण्डे और अपने-अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें।

BSB

3 On the east side, toward the sunrise, the divisions of Judah are to camp under their standard: The leader of the Judahites is Nahshon son of Amminadab,

HINIRV

3 और जो पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है, अपने-अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे ही यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,

BSB

4 and his division numbers 74,600.

HINIRV

4 और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हजार छः सौ हैं।

BSB

5 The tribe of Issachar will camp next to it. The leader of the Issacharites is Nethanel son of Zuar,

HINIRV

5 उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्र के हों, और उनका प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल होगा,

BSB

6 and his division numbers 54,400.

HINIRV

6 और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौवन हजार चार सौ हैं।

BSB

7 Next will be the tribe of Zebulun. The leader of the Zebulunites is Eliab son of Helon,

HINIRV

7 इनके पास जबूलून के गोत्रवाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब होगा,

BSB

8 and his division numbers 57,400.

HINIRV

8 और उनके दल के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ हैं।

BSB

9 The total number of men in the divisions of the camp of Judah is 186,400; they shall set out first.

HINIRV

9 इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हजार चार सौ हैं। पहले ये ही कूच किया करें।

BSB

10 On the south side, the divisions of Reuben are to camp under their standard: The leader of the Reubenites is Elizur son of Shedeur,

HINIRV

10 “दक्षिण की ओर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा,

BSB

11 and his division numbers 46,500.

HINIRV

11 और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हजार हैं।

BSB

12 The tribe of Simeon will camp next to it. The leader of the Simeonites is Shelumiel son of Zurishaddai,

HINIRV

12 उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्र के होंगे, और उनका प्रधान सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल होगा,

BSB

13 and his division numbers 59,300.

HINIRV

13 और उनके दल के गिने हुए पुरुष उनसठ हजार तीन सौ हैं।

BSB

14 Next will be the tribe of Gad. The leader of the Gadites is Eliasaph son of Deuel,

HINIRV

14 फिर गाद के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्र एल्यासाप होगा,

BSB

15 and his division numbers 45,650.

HINIRV

15 और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हजार साढ़े छः सौ हैं।

BSB

16 The total number of men in the divisions of the camp of Reuben is 151,450; they shall set out second.

HINIRV

16 रूबेन की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख इक्यावन हजार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो।

BSB

17 In the middle of the camps, the Tent of Meeting is to travel with the camp of the Levites. They are to set out in the order they encamped, each in his own place under his standard.

HINIRV

17 “उनके पीछे और सब छावनियों के बीचों बीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने-अपने स्थान पर अपने-अपने झण्डे के पास-पास चलें।

BSB

18 On the west side, the divisions of Ephraim are to camp under their standard: The leader of the Ephraimites is Elishama son of Ammihud,

HINIRV

18 “पश्चिम की ओर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा,

BSB

19 and his division numbers 40,500.

HINIRV

19 और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार हैं।

BSB

20 The tribe of Manasseh will be next to it. The leader of the Manassites is Gamaliel son of Pedahzur,

HINIRV

20 उनके समीप मनश्शे के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल होगा,

BSB

21 and his division numbers 32,200.

HINIRV

21 और उनके दल के गिने हुए पुरुष बत्तीस हजार दो सौ हैं।

BSB

22 Next will be the tribe of Benjamin. The leader of the Benjamites is Abidan son of Gideoni,

HINIRV

22 फिर बिन्यामीन के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान होगा,

BSB

23 and his division numbers 35,400.

HINIRV

23 और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतीस हजार चार सौ हैं।

BSB

24 The total number of men in the divisions of the camp of Ephraim is 108,100; they shall set out third.

HINIRV

24 एप्रैम की छावनी में जितने अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरुष हैं। तीसरा कूच इनका हो।

BSB

25 On the north side, the divisions of Dan are to camp under their standard: The leader of the Danites is Ahiezer son of Ammishaddai,

HINIRV

25 “उत्तर की ओर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने-अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर होगा,

BSB

26 and his division numbers 62,700.

HINIRV

26 और उनके दल के गिने हुए पुरुष बासठ हजार सात सौ हैं।

BSB

27 The tribe of Asher will camp next to it. The leader of the Asherites is Pagiel son of Ocran,

HINIRV

27 और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल होगा,

BSB

28 and his division numbers 41,500.

HINIRV

28 और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हजार हैं।

BSB

29 Next will be the tribe of Naphtali. The leader of the Naphtalites is Ahira son of Enan,

HINIRV

29 फिर नप्ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा,

BSB

30 and his division numbers 53,400.

HINIRV

30 और उनके दल के गिने हुए पुरुष तिरपन हजार चार सौ हैं।

BSB

31 The total number of men in the camp of Dan is 157,600; they shall set out last, under their standards.”

HINIRV

31 और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर एक लाख सत्तावन हजार छः सौ हैं। ये अपने-अपने झण्डे के पास-पास होकर सबसे पीछे कूच करें।”

BSB

32 These are the Israelites, numbered according to their families. The total of those counted in the camps, by their divisions, was 603,550.

HINIRV

32 इस्राएलियों में से जो अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरुष अपने-अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ थे।

BSB

33 But the Levites were not counted among the other Israelites, as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

33 परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी थी उसके अनुसार लेवीय तो इस्राएलियों में गिने नहीं गए।

BSB

34 So the Israelites did everything the LORD commanded Moses; they camped under their standards in this way and set out in the same way, each man with his clan and his family.

HINIRV

34 इस प्रकार जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने-अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे।

Questions about Numbers 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.