Numbers 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the account of Aaron and Moses at the time the LORD spoke with Moses on Mount Sinai. | HINIRV 1 जिस समय यहोवा ने सीनै पर्वत के पास मूसा से बातें की उस समय हारून और मूसा की यह वंशावली थी। |
| BSB 2 These are the names of the sons of Aaron: Nadab the firstborn, then Abihu, Eleazar, and Ithamar. | HINIRV 2 हारून के पुत्रों के नाम ये हैं नादाब जो उसका जेठा था, और अबीहू, एलीआजर और ईतामार; |
| BSB 3 These were Aaron’s sons, the anointed priests, who were ordained to serve as priests. | HINIRV 3 हारून के पुत्र, जो अभिषिक्त याजक थे, और उनका संस्कार याजक का काम करने के लिये हुआ था, उनके नाम ये हैं। |
| BSB 4 Nadab and Abihu, however, died in the presence of the LORD when they offered unauthorized fire before the LORD in the Wilderness of Sinai. And since they had no sons, only Eleazar and Ithamar served as priests during the lifetime of their father Aaron. | HINIRV 4 नादाब और अबीहू जिस समय सीनै के जंगल में यहोवा के सम्मुख अनुचित आग ले गए उसी समय यहोवा के सामने मर गए थे; और वे पुत्रहीन भी थे। एलीआजर और ईतामार अपने पिता हारून के साथ याजक का काम करते रहे। |
| BSB 5 Then the LORD said to Moses, | HINIRV 5 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 6 “Bring the tribe of Levi and present them to Aaron the priest to assist him. | HINIRV 6 “लेवी गोत्रवालों को समीप ले आकर हारून याजक के सामने खड़ा कर कि वे उसकी सहायता करें। |
| BSB 7 They are to perform duties for him and for the whole congregation before the Tent of Meeting, attending to the service of the tabernacle. | HINIRV 7 जो कुछ उसकी ओर से और सारी मण्डली की ओर से उन्हें सौंपा जाए उसकी देख-रेख वे मिलापवाले तम्बू के सामने करें, इस प्रकार वे तम्बू की सेवा करें; |
| BSB 8 They shall take care of all the furnishings of the Tent of Meeting and fulfill obligations for the Israelites by attending to the service of the tabernacle. | HINIRV 8 वे मिलापवाले तम्बू के सम्पूर्ण सामान की और इस्राएलियों की सौंपी हुई वस्तुओं की भी देख-रेख करें, इस प्रकार वे निवास-स्थान की सेवा करें। |
| BSB 9 Assign the Levites to Aaron and his sons; they have been given exclusively to him from among the Israelites. | HINIRV 9 और तू लेवियों को हारून और उसके पुत्रों को सौंप दे; और वे इस्राएलियों की ओर से हारून को सम्पूर्ण रीति से अर्पण किए हुए हों। |
| BSB 10 So you shall appoint Aaron and his sons to carry out the duties of the priesthood; but any outsider who approaches the tabernacle must be put to death.” | HINIRV 10 और हारून और उसके पुत्रों को याजक के पद पर नियुक्त कर, और वे अपने याजकपद को सम्भालें; और यदि परदेशी समीप आए, तो वह मार डाला जाए।” |
| BSB 11 Again the LORD spoke to Moses, saying, | HINIRV 11 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 12 “Behold, I have taken the Levites from among the children of Israel in place of every firstborn Israelite from the womb. The Levites belong to Me, | HINIRV 12 “सुन इस्राएली स्त्रियों के सब पहिलौठों के बदले, मैं इस्राएलियों में से लेवियों को ले लेता हूँ; इसलिए लेवीय मेरे ही हों। |
| BSB 13 for all the firstborn are Mine. On the day I struck down every firstborn in the land of Egypt, I consecrated to Myself all the firstborn in Israel, both man and beast. They are Mine; I am the LORD.” | HINIRV 13 सब पहलौठे मेरे हैं; क्योंकि जिस दिन मैंने मिस्र देश के सब पहिलौठों को मारा, उसी दिन मैंने क्या मनुष्य क्या पशु इस्राएलियों के सब पहिलौठों को अपने लिये पवित्र ठहराया; इसलिए वे मेरे ही ठहरेंगे; मैं यहोवा हूँ।” |
| BSB 14 Then the LORD spoke to Moses in the Wilderness of Sinai, saying, | HINIRV 14 फिर यहोवा ने सीनै के जंगल में मूसा से कहा, |
| BSB 15 “Number the Levites by their families and clans. You are to count every male a month old or more.” | HINIRV 15 “लेवियों में से जितने पुरुष एक महीने या उससे अधिक आयु के हों उनको उनके पितरों के घरानों और उनके कुलों के अनुसार गिन ले।” |
| BSB 16 So Moses numbered them according to the word of the LORD, as he had been commanded. | HINIRV 16 यह आज्ञा पाकर मूसा ने यहोवा के कहे अनुसार उनको गिन लिया। |
| BSB 17 These were the sons of Levi by name: Gershon, Kohath, and Merari. | HINIRV 17 लेवी के पुत्रों के नाम ये हैं, अर्थात् गेर्शोन, कहात, और मरारी। |
| BSB 18 These were the names of the sons of Gershon by their clans: Libni and Shimei. | HINIRV 18 और गेर्शोन के पुत्र जिनसे उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् लिब्नी और शिमी। |
| BSB 19 The sons of Kohath by their clans were Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel. | HINIRV 19 कहात के पुत्र जिनसे उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् अम्राम, यिसहार, हेब्रोन, और उज्जीएल। |
| BSB 20 And the sons of Merari by their clans were Mahli and Mushi. These were the clans of the Levites, according to their families. | HINIRV 20 और मरारी के पुत्र जिनसे उसके कुल चले ये हैं, अर्थात् महली और मूशी। ये लेवियों के कुल अपने पितरों के घरानों के अनुसार हैं। |
| BSB 21 From Gershon came the Libnite clan and the Shimeite clan; these were the Gershonite clans. | HINIRV 21 गेर्शोन से लिब्नियों और शिमियों के कुल चले; गेर्शोनवंशियों के कुल ये ही हैं। |
| BSB 22 The number of all the males a month old or more was 7,500. | HINIRV 22 इनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी, उन सभी की गिनती साढ़े सात हजार थी। |
| BSB 23 The Gershonite clans were to camp on the west, behind the tabernacle, | HINIRV 23 गेर्शोनवाले कुल निवास के पीछे पश्चिम की ओर अपने डेरे डाला करें; |
| BSB 24 and the leader of the families of the Gershonites was Eliasaph son of Lael. | HINIRV 24 और गेर्शोनियों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान लाएल का पुत्र एल्यासाप हो। |
| BSB 25 The duties of the Gershonites at the Tent of Meeting were the tabernacle and tent, its covering, the curtain for the entrance to the Tent of Meeting, | HINIRV 25 और मिलापवाले तम्बू की जो वस्तुएँ गेर्शोनवंशियों को सौंपी जाएँ वे ये हों, अर्थात् निवास और तम्बू, और उसका आवरण, और मिलापवाले तम्बू के द्वार का परदा, |
| BSB 26 the curtains of the courtyard, the curtain for the entrance to the courtyard that surrounds the tabernacle and altar, and the cords—all the service for these items. | HINIRV 26 और जो आँगन निवास और वेदी के चारों ओर है उसके पर्दे, और उसके द्वार का परदा, और सब डोरियाँ जो उसमें काम आती हैं। |
| BSB 27 From Kohath came the clans of the Amramites, the Izharites, the Hebronites, and the Uzzielites; these were the clans of the Kohathites. | HINIRV 27 फिर कहात से अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों, और उज्जीएलियों के कुल चले; कहातियों के कुल ये ही हैं। |
| BSB 28 The number of all the males a month old or more was 8,600. They were responsible for the duties of the sanctuary. | HINIRV 28 उनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी उनकी गिनती आठ हजार छः सौ थी। उन पर पवित्रस्थान की देख-रेख का उत्तरदायित्व था। |
| BSB 29 The clans of the Kohathites were to camp on the south side of the tabernacle, | HINIRV 29 कहातियों के कुल निवास-स्थान की उस ओर अपने डेरे डाला करें जो दक्षिण की ओर है; |
| BSB 30 and the leader of the families of the Kohathites was Elizaphan son of Uzziel. | HINIRV 30 और कहातियों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान उज्जीएल का पुत्र एलीसापान हो। |
| BSB 31 Their duties were the ark, the table, the lampstand, the altars, the articles of the sanctuary used with them, and the curtain—all the service for these items. | HINIRV 31 और जो वस्तुएँ उनको सौंपी जाएँ वे सन्दूक, मेज, दीवट, वेदियाँ, और पवित्रस्थान का वह सामान जिससे सेवा टहल होती है, और परदा; अर्थात् पवित्रस्थान में काम में आनेवाला सारा सामान हो। |
| BSB 32 The chief of the leaders of the Levites was Eleazar son of Aaron the priest; he oversaw those responsible for the duties of the sanctuary. | HINIRV 32 और लेवियों के प्रधानों का प्रधान हारून याजक का पुत्र एलीआजर हो, और जो लोग पवित्रस्थान की सौंपी हुई वस्तुओं की देख-रेख करेंगे उन पर वही मुखिया ठहरे। |
| BSB 33 From Merari came the clans of the Mahlites and Mushites; these were the Merarite clans. | HINIRV 33 फिर मरारी से महलियों और मूशियों के कुल चले; मरारी के कुल ये ही हैं। |
| BSB 34 The number of all the males a month old or more was 6,200. | HINIRV 34 इनमें से जितने पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक थी उन सभी की गिनती छः हजार दो सौ थी। |
| BSB 35 The leader of the families of the Merarites was Zuriel son of Abihail; they were to camp on the north side of the tabernacle. | HINIRV 35 और मरारी के कुलों के मूलपुरुष के घराने का प्रधान अबीहैल का पुत्र सूरीएल हो; ये लोग निवास के उत्तर की ओर अपने डेरे खड़े करें। |
| BSB 36 The duties assigned to the sons of Merari were the tabernacle’s frames, crossbars, posts, bases, and all its equipment—all the service for these items, | HINIRV 36 और जो वस्तुएँ मरारीवंशियों को सौंपी जाएँ कि वे उनकी देख-रेख करें, वे निवास के तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुर्सियाँ, और सारा सामान; निदान जो कुछ उसके लगाने में काम आए; |
| BSB 37 as well as the posts of the surrounding courtyard with their bases, tent pegs, and ropes. | HINIRV 37 और चारों ओर के आँगन के खम्भे, और उनकी कुर्सियाँ, खूँटे और डोरियाँ हों। |
| BSB 38 Moses, Aaron, and Aaron’s sons were to camp to the east of the tabernacle, toward the sunrise, before the Tent of Meeting. They were to perform the duties of the sanctuary as a service on behalf of the Israelites; but any outsider who approached the sanctuary was to be put to death. | HINIRV 38 और जो मिलापवाले तम्बू के सामने, अर्थात् निवास के सामने, पूर्व की ओर जहाँ से सूर्योदय होता है, अपने डेरे डाला करें, वे मूसा और हारून और उसके पुत्रों के डेरे हों, और पवित्रस्थान की देख-रेख इस्राएलियों के बदले वे ही किया करें, और दूसरा जो कोई उसके समीप आए वह मार डाला जाए। |
| BSB 39 The total number of Levites that Moses and Aaron counted by their clans at the LORD’s command, including all the males a month old or more, was 22,000. | HINIRV 39 यहोवा की इस आज्ञा को पाकर एक महीने की या उससे अधिक आयु वाले जितने लेवीय पुरुषों को मूसा और हारून ने उनके कुलों के अनुसार गिना, वे सब के सब बाईस हजार थे। |
| BSB 40 Then the LORD said to Moses, “Number every firstborn male of the Israelites a month old or more, and list their names. | HINIRV 40 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “इस्राएलियों के जितने पहलौठे पुरुषों की आयु एक महीने की या उससे अधिक है, उन सभी को नाम ले लेकर गिन ले। |
| BSB 41 You are to take the Levites for Me—I am the LORD—in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of all the firstborn of the livestock of the Israelites.” | HINIRV 41 और मेरे लिये इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और इस्राएलियों के पशुओं के सब पहिलौठों के बदले लेवियों के पशुओं को ले; मैं यहोवा हूँ।” |
| BSB 42 So Moses numbered all the firstborn of the Israelites, as the LORD had commanded him. | HINIRV 42 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने इस्राएलियों के सब पहिलौठों को गिन लिया। |
| BSB 43 The total number of the firstborn males a month old or more, listed by name, was 22,273. | HINIRV 43 और सब पहलौठे पुरुष जिनकी आयु एक महीने की या उससे अधिक थी, उनके नामों की गिनती बाईस हजार दो सौ तिहत्तर थी। |
| BSB 44 Again the LORD spoke to Moses, saying, | HINIRV 44 तब यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 45 “Take the Levites in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of their livestock. The Levites belong to Me; I am the LORD. | HINIRV 45 “इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को, और उनके पशुओं के बदले लेवियों के पशुओं को ले; और लेवीय मेरे ही हों; मैं यहोवा हूँ। |
| BSB 46 To redeem the 273 firstborn Israelites who outnumber the Levites, | HINIRV 46 और इस्राएलियों के पहिलौठों में से जो दो सौ तिहत्तर गिनती में लेवियों से अधिक हैं, उनके छुड़ाने के लिये, |
| BSB 47 you are to collect five shekels for each one, according to the sanctuary shekel of twenty gerahs. | HINIRV 47 पुरुष पाँच शेकेल ले; वे पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से हों, अर्थात् बीस गेरा का शेकेल हो। |
| BSB 48 Give the money to Aaron and his sons as the redemption price for the excess among the Israelites.” | HINIRV 48 और जो रुपया उन अधिक पहिलौठों की छुड़ौती का होगा उसे हारून और उसके पुत्रों को दे देना।” |
| BSB 49 So Moses collected the redemption money from those in excess of the number redeemed by the Levites. | HINIRV 49 अतः जो इस्राएली पहलौठे लेवियों के द्वारा छुड़ाए हुओं से अधिक थे उनके हाथ से मूसा ने छुड़ौती का रुपया लिया। |
| BSB 50 He collected the money from the firstborn of the Israelites: 1,365 shekels, according to the sanctuary shekel. | HINIRV 50 और एक हजार तीन सौ पैंसठ शेकेल रुपया पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से वसूल हुआ। |
| BSB 51 And Moses gave the redemption money to Aaron and his sons in obedience to the word of the LORD, just as the LORD had commanded him. | HINIRV 51 और यहोवा की आज्ञा के अनुसार मूसा ने छुड़ाए हुओं का रुपया हारून और उसके पुत्रों को दे दिया। |
Questions about Numbers 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.