Numbers 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the account of Aaron and Moses at the time the LORD spoke with Moses on Mount Sinai. | HINCV 1 जब याहवेह ने मोशेह से सीनायी पर्वत पर बातें की, तब मोशेह तथा अहरोन की पीढ़ियां इस प्रकार थीं: |
| BSB 2 These are the names of the sons of Aaron: Nadab the firstborn, then Abihu, Eleazar, and Ithamar. | HINCV 2 अहरोन के पुत्रों के नाम: जेठा पुत्र नादाब फिर अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार. |
| BSB 3 These were Aaron’s sons, the anointed priests, who were ordained to serve as priests. | HINCV 3 अहरोन के ये पुत्र अभिषिक्त पुरोहित थे. इन्हें अहरोन ने ही पुरोहित होने के लिए अभिषिक्त किया था. |
| BSB 4 Nadab and Abihu, however, died in the presence of the LORD when they offered unauthorized fire before the LORD in the Wilderness of Sinai. And since they had no sons, only Eleazar and Ithamar served as priests during the lifetime of their father Aaron. | HINCV 4 इनमें नादाब तथा अबीहू की मृत्यु उस परिस्थिति में याहवेह के ही सामने हो गई थी, जब उन्होंने सीनायी के निर्जन प्रदेश के रास्ते याहवेह को भेंट चढ़ाई, किंतु उन्होंने अपवित्र आग का उपयोग किया. ये दोनों निस्संतान थे. इस कारण एलिएज़र तथा इथामार ही अपने पिता अहरोन के जीवनकाल में पुरोहित का काम करते रहे. |
| BSB 5 Then the LORD said to Moses, | HINCV 5 फिर याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, |
| BSB 6 “Bring the tribe of Levi and present them to Aaron the priest to assist him. | HINCV 6 “लेवी गोत्र को बुलाकर उन्हें अहरोन की उपस्थिति में ले जाओ ताकि वे पुरोहित अहरोन की सहायता के लिए तैयार रहें. |
| BSB 7 They are to perform duties for him and for the whole congregation before the Tent of Meeting, attending to the service of the tabernacle. | HINCV 7 वे मिलनवाले तंबू के सामने उपस्थित रहते हुए अहरोन तथा सारे इस्राएल के लिए अपनी सेवा किया करें, जिससे यह उनके लिए साक्षी के तंबू की सेवा हो. |
| BSB 8 They shall take care of all the furnishings of the Tent of Meeting and fulfill obligations for the Israelites by attending to the service of the tabernacle. | HINCV 8 इस्राएलियों से ज़िम्मेदारियों को निभाने के अलावा वे मिलनवाले तंबू की वस्तुओं का ध्यान रखेंगे, यह उनकी साक्षी के तंबू संबंधित सेवा होगी. |
| BSB 9 Assign the Levites to Aaron and his sons; they have been given exclusively to him from among the Israelites. | HINCV 9 इस प्रबंध के अंतर्गत तुम सारे लेवियों को अहरोन तथा उनके पुत्रों के अधीन कर दोगे, वे सारे इस्राएल में से उन्हें सौंप दिए गए हैं. |
| BSB 10 So you shall appoint Aaron and his sons to carry out the duties of the priesthood; but any outsider who approaches the tabernacle must be put to death.” | HINCV 10 इस प्रकार तुम अहरोन तथा उसके पुत्रों को नियुक्त कर दोगे, कि वे पुरोहित के रूप में सेवा करते रहें, किंतु जो भी साधारण व्यक्ति साक्षी के तंबू के निकट आ जाए, उसे प्राण-दंड दे दिया जाए.” |
| BSB 11 Again the LORD spoke to Moses, saying, | HINCV 11 याहवेह ने मोशेह को यह आदेश भी दिया, |
| BSB 12 “Behold, I have taken the Levites from among the children of Israel in place of every firstborn Israelite from the womb. The Levites belong to Me, | HINCV 12 “अब यह देखो, मैंने लेवी को, सारे इस्राएल में से प्रत्येक पहलौठे के स्थान पर, अर्थात् उस संतान के स्थान पर, जो गर्भ का प्रथम फल होता है, अलग कर लिया है, कि लेवी सिर्फ मेरे होकर रहें. |
| BSB 13 for all the firstborn are Mine. On the day I struck down every firstborn in the land of Egypt, I consecrated to Myself all the firstborn in Israel, both man and beast. They are Mine; I am the LORD.” | HINCV 13 क्योंकि सभी पहलौठे मेरे हैं. जिस दिन मैंने मिस्र देश में सारे पहिलौठों को मारा, मैंने इस्राएल के घराने में से सभी पहिलौठों को अपने लिए अलग कर लिया था; मनुष्यों एवं पशुओं, दोनों में से. वे मेरे रहेंगे. मैं याहवेह हूं.” |
| BSB 14 Then the LORD spoke to Moses in the Wilderness of Sinai, saying, | HINCV 14 इसके बाद याहवेह ने सीनायी के निर्जन प्रदेश में मोशेह को यह आज्ञा दी, |
| BSB 15 “Number the Levites by their families and clans. You are to count every male a month old or more.” | HINCV 15 “तुम लेवी के वंश की, उनके गोत्र तथा उनके परिवारों के अनुसार, गिनती करोगे; हर एक नर बालक की जिसकी आयु एक महीने से अधिक है.” |
| BSB 16 So Moses numbered them according to the word of the LORD, as he had been commanded. | HINCV 16 इसलिये मोशेह ने उन्हें जैसी आज्ञा दी थी, याहवेह की आज्ञा के अनुसार उनकी गिनती की. |
| BSB 17 These were the sons of Levi by name: Gershon, Kohath, and Merari. | HINCV 17 उनके नामों के अनुसार लेवी के पुत्र इस प्रकार थे: गेरशोन, कोहाथ, तथा मेरारी. |
| BSB 18 These were the names of the sons of Gershon by their clans: Libni and Shimei. | HINCV 18 परिवारों के अनुसार गेरशोन के पुत्र: लिबनी तथा शिमेई. |
| BSB 19 The sons of Kohath by their clans were Amram, Izhar, Hebron, and Uzziel. | HINCV 19 परिवारों के अनुसार कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन तथा उज्ज़िएल. |
| BSB 20 And the sons of Merari by their clans were Mahli and Mushi. These were the clans of the Levites, according to their families. | HINCV 20 परिवारों के अनुसार मेरारी के पुत्र: माहली तथा मूशी ये ही हैं. लेवियों के परिवार उनके पितरों के घरानों के अनुसार. |
| BSB 21 From Gershon came the Libnite clan and the Shimeite clan; these were the Gershonite clans. | HINCV 21 गेरशोन से लिबनियों तथा शिमेईयों के परिवारों का गोत्र निकला और ये गेरशोनियों का परिवार कहलाए. |
| BSB 22 The number of all the males a month old or more was 7,500. | HINCV 22 जब एक माह से ऊपर की अवस्था के नर गिने गए; उनकी संख्या 7,500 थी. |
| BSB 23 The Gershonite clans were to camp on the west, behind the tabernacle, | HINCV 23 गेरशोनियों के परिवारों के लिए यह तय किया गया कि वे साक्षी के तंबू के पीछे पश्चिम दिशा में अपने शिविर डाला करेंगे. |
| BSB 24 and the leader of the families of the Gershonites was Eliasaph son of Lael. | HINCV 24 गेरशोनियों के घराने का प्रधान था लाएल का पुत्र एलियासाफ़. |
| BSB 25 The duties of the Gershonites at the Tent of Meeting were the tabernacle and tent, its covering, the curtain for the entrance to the Tent of Meeting, | HINCV 25 गेरशोन-वंशजों के लिए मिलनवाले तंबू के संबंध में निर्धारित कार्य था साक्षी के तंबू का आंगन, उसके आवरण तथा मिलनवाले तंबू के द्वार का पर्दा, |
| BSB 26 the curtains of the courtyard, the curtain for the entrance to the courtyard that surrounds the tabernacle and altar, and the cords—all the service for these items. | HINCV 26 आंगन के पर्दे, उस आंगन के द्वार का पर्दा, जो वेदी एवं साक्षी के तंबू के चारों ओर है, उसकी डोरियां, जो इनसे संबंधित विधियों के अनुसार प्रयोग की जाती हैं. |
| BSB 27 From Kohath came the clans of the Amramites, the Izharites, the Hebronites, and the Uzzielites; these were the clans of the Kohathites. | HINCV 27 कोहाथ से अमरामियों का, इज़हारियों का, हेब्रोनियों का तथा उज्जिएलियों के परिवारों का कुल निकला; ये ही कोहाथियों के परिवार थे. |
| BSB 28 The number of all the males a month old or more was 8,600. They were responsible for the duties of the sanctuary. | HINCV 28 जब एक महीने से अधिक आयु के हर एक पुरुष की गिनती की गई, तो संख्या 8,600 पाई गई. ये पवित्र स्थान से संबंधित कार्य किया करते थे. |
| BSB 29 The clans of the Kohathites were to camp on the south side of the tabernacle, | HINCV 29 इनके शिविर डालने के लिए ठहराया हुआ स्थान साक्षी के तंबू का दक्षिणी इलाका था. |
| BSB 30 and the leader of the families of the Kohathites was Elizaphan son of Uzziel. | HINCV 30 कोहाथियों के गोत्रों के परिवारों का प्रधान था उज्ज़िएल का पुत्र एलिज़ाफ़ान. |
| BSB 31 Their duties were the ark, the table, the lampstand, the altars, the articles of the sanctuary used with them, and the curtain—all the service for these items. | HINCV 31 इनके लिए ठहराई हुई ज़िम्मेदारी थी: वाचा का संदूक, मेज़, दीवट, वेदियां, उन्हीं के द्वारा उपयोग किए जानेवाले पवित्र स्थान के सारे बर्तन, पर्दे तथा उनसे संबंधित सारी सेवाएं. |
| BSB 32 The chief of the leaders of the Levites was Eleazar son of Aaron the priest; he oversaw those responsible for the duties of the sanctuary. | HINCV 32 लेवियों का प्रमुख प्रधान था पुरोहित अहरोन का पुत्र एलिएज़र. इसे ही पवित्र स्थान से संबंधित सारी सेवाओं की देखभाल करनी होती थी. |
| BSB 33 From Merari came the clans of the Mahlites and Mushites; these were the Merarite clans. | HINCV 33 मेरारी से माहलियों तथा मुशियों के परिवारों का कुल निकला, जो मेरारी के परिवार कहलाए. |
| BSB 34 The number of all the males a month old or more was 6,200. | HINCV 34 जब एक महीने से ऊपर की आयु के पुरुष गिने गए; उनकी संख्या 6,200 थी. |
| BSB 35 The leader of the families of the Merarites was Zuriel son of Abihail; they were to camp on the north side of the tabernacle. | HINCV 35 मेरारी के कुल के परिवारों का प्रधान था अबीहाइल का पुत्र ज़ूरिएल. इनके शिविर के लिए ठहराया हुआ स्थान साक्षी के तंबू के उत्तर में था. |
| BSB 36 The duties assigned to the sons of Merari were the tabernacle’s frames, crossbars, posts, bases, and all its equipment—all the service for these items, | HINCV 36 मेरारी के वंशजों के लिए ठहराया हुआ कार्य यह था: साक्षी के तंबू के चौखट, उसकी छड़ें, उसके खंभे, उसके आधारपात्र, उसका सारा सामान तथा इन सबसे संबंधित सारे कार्य, |
| BSB 37 as well as the posts of the surrounding courtyard with their bases, tent pegs, and ropes. | HINCV 37 तथा आंगन के आस-पास के खंभे तथा उनके आधारपात्र, उनकी खूंटियां तथा उनकी डोरियां. |
| BSB 38 Moses, Aaron, and Aaron’s sons were to camp to the east of the tabernacle, toward the sunrise, before the Tent of Meeting. They were to perform the duties of the sanctuary as a service on behalf of the Israelites; but any outsider who approached the sanctuary was to be put to death. | HINCV 38 वे, जिन्हें सूर्योदय की दिशा, साक्षी के तंबू के पूर्व में मिलनवाले तंबू के सामने शिविर डालने के लिए नियुक्त किया गया था, वे मोशेह एवं अहरोन तथा उनके पुत्र हैं. वे पवित्र स्थान से संबंधित कार्यों की रखवाली करेंगे, जो इस्राएल के प्रति उनका कर्तव्य होगा. किंतु यदि कोई साधारण व्यक्ति पवित्र स्थान के निकट आए, तो उसको मार दिया जायेगा. |
| BSB 39 The total number of Levites that Moses and Aaron counted by their clans at the LORD’s command, including all the males a month old or more, was 22,000. | HINCV 39 याहवेह द्वारा मोशेह एवं अहरोन को दी गई आज्ञा के अंतर्गत, जो गिनती उनके परिवारों के अनुसार की गई थी, हर एक महीने से ऊपर की आयु के पुरुष की गिनती से प्राप्त कुल संख्या थी 22,000. |
| BSB 40 Then the LORD said to Moses, “Number every firstborn male of the Israelites a month old or more, and list their names. | HINCV 40 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “इस्राएल में एक महीने से अधिक आयु के हर एक पुरुष की गिनती करो तथा उनके नामों की सूची बनाओ. |
| BSB 41 You are to take the Levites for Me—I am the LORD—in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of all the firstborn of the livestock of the Israelites.” | HINCV 41 इस्राएल के घराने के पहिलौठों के तथा इस्राएल के पशुओं के पहिलौठों के स्थान पर तुम मेरे लिए लेवियों को अलग कर लोगे. मैं ही वह याहवेह हूं.” |
| BSB 42 So Moses numbered all the firstborn of the Israelites, as the LORD had commanded him. | HINCV 42 इसलिये मोशेह ने इस्राएल के घराने के सभी पहिलौंठों की गिनती की, जैसा कि उन्हें याहवेह की ओर से आज्ञा दी गई थी. |
| BSB 43 The total number of the firstborn males a month old or more, listed by name, was 22,273. | HINCV 43 ये सभी एक महीने से अधिक आयु के पुरुष थे, जिनकी गिनती नामों एवं संख्या के आधार पर की गई. इनकी संख्या कुल 22,273 हुई. |
| BSB 44 Again the LORD spoke to Moses, saying, | HINCV 44 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, |
| BSB 45 “Take the Levites in place of all the firstborn of Israel, and the livestock of the Levites in place of their livestock. The Levites belong to Me; I am the LORD. | HINCV 45 “इस्राएल के घराने के सभी पहिलौठों के स्थान पर, लेवियों एवं उनके पशुओं को अलग कर लो. लेवी मेरे होंगे. मैं ही वह याहवेह हूं. |
| BSB 46 To redeem the 273 firstborn Israelites who outnumber the Levites, | HINCV 46 इस्राएल के घराने के 273 पहिलौठों की छुड़ौती के लिए, जो लेवियों की संख्या से अधिक हैं, |
| BSB 47 you are to collect five shekels for each one, according to the sanctuary shekel of twenty gerahs. | HINCV 47 तुम प्रति व्यक्ति पांच शेकेल लोगे; तथा ये शेकेल पवित्र स्थान के मानक शेकेल होंगे एक शेकेल में बीस गेराह. |
| BSB 48 Give the money to Aaron and his sons as the redemption price for the excess among the Israelites.” | HINCV 48 तुम यह छुड़ौती की राशि अहरोन तथा उसके पुत्रों को सौंप दोगे.” |
| BSB 49 So Moses collected the redemption money from those in excess of the number redeemed by the Levites. | HINCV 49 इसलिये मोशेह ने उन व्यक्तियों से, जो लेवियों की संख्या के अलावा थे, वह छुड़ौती की राशि इकट्ठी कर ली, उनके अलावा, जो लेवियों की संख्या के अलावा थे. |
| BSB 50 He collected the money from the firstborn of the Israelites: 1,365 shekels, according to the sanctuary shekel. | HINCV 50 इस्राएल के पहिलौठों से उन्होंने पवित्र स्थान के मानक शेकेल में धनराशि इकट्ठी कर ली, जो 1,365 शेकेल थी. |
| BSB 51 And Moses gave the redemption money to Aaron and his sons in obedience to the word of the LORD, just as the LORD had commanded him. | HINCV 51 यह राशि मोशेह ने अहरोन एवं उसके पुत्रों को, याहवेह के आदेश के अनुसार, जैसा आदेश उन्होंने मोशेह को दिया था, सौंप दी. |
Questions about Numbers 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.