Philippians 4

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Therefore, my brothers, whom I love and long for, my joy and crown, that is how you must stand firm in the Lord, my beloved.

HINCV

1 इसलिये प्रिय भाई बहनो, तुम, जिनसे भेंट करने के लिए मैं लालायित हूं; तुम, जो मेरा आनंद और मुकुट हो, प्रभु में स्थिर बने रहो!

BSB

2 I urge Euodia and Syntyche to agree with each other in the Lord.

HINCV

2 मैं युओदिया से विनती कर रहा हूं और मैं सुन्तुखे से भी विनती कर रहा हूं कि प्रभु में वे आपस में एक मन रहें.

BSB

3 Yes, and I ask you, my true yokefellow, to help these women who have contended at my side for the gospel, along with Clement and the rest of my fellow workers, whose names are in the Book of Life.

HINCV

3 मेरे वास्तविक सहकर्मी, तुमसे भी मेरी विनती है कि तुम इन स्त्रियों की सहायता करो, जिन्होंने ईश्वरीय सुसमाचार के लिए क्लेमेन्त, मेरे अन्य सहकर्मियों तथा मेरे साथ मिलकर परिश्रम किया है. इनके नाम जीवन के पुस्तक में लिखे हैं.

BSB

4 Rejoice in the Lord always. I will say it again: Rejoice!

HINCV

4 प्रभु में हमेशा आनंदित रहो, मैं दोबारा कहूंगा: आनंदित रहो.

BSB

5 Let your gentleness be apparent to all. The Lord is near.

HINCV

5 तुम्हारी शालीनता सब पर प्रकट हो जाने दो. प्रभु निकट हैं.

BSB

6 Be anxious for nothing, but in everything, by prayer and petition, with thanksgiving, present your requests to God.

HINCV

6 किसी भी प्रकार की चिंता न करो, परंतु हर एक परिस्थिति में तुम्हारे निवेदन धन्यवाद के साथ प्रार्थना और विनती के द्वारा परमेश्वर के सामने प्रस्तुत की जाएं.

BSB

7 And the peace of God, which surpasses all understanding, will guard your hearts and your minds in Christ Jesus.

HINCV

7 तब परमेश्वर की शांति, जो मनुष्य की समझ से बाहर है, मसीह येशु में तुम्हारे मन और विचारों की रक्षा करेगी.

BSB

8 Finally, brothers, whatever is true, whatever is honorable, whatever is right, whatever is pure, whatever is lovely, whatever is admirable—if anything is excellent or praiseworthy—think on these things.

HINCV

8 अंत में प्रिय भाई बहनो, जो सच है, जो निर्दोष है, जो धर्मी है, जो निर्मल है, जो सुंदर है, जो प्रशंसनीय है अर्थात् जो उत्तम और सराहनीय गुण हैं, उन्हीं पर तुम्हारा मन लगा रहे.

BSB

9 Whatever you have learned or received or heard from me, or seen in me, put it into practice. And the God of peace will be with you.

HINCV

9 इन्हीं विषयों को तुमने मुझसे सीखा; प्राप्‍त किया और मुझसे सुना व मुझमें देखा है; इन्हीं का स्वभाव किया करो और शांति के स्रोत परमेश्वर तुम्हारे साथ होंगे.

BSB

10 Now I rejoice greatly in the Lord that at last you have revived your concern for me. You were indeed concerned, but you had no opportunity to show it.

HINCV

10 अब मैं प्रभु में अत्यधिक आनंदित हूं कि अब अंततः तुममें मेरे प्रति सद्भाव दोबारा जागृत हो गया हैं. निःसंदेह तुम्हें मेरी हितचिंता पहले भी थी किंतु उसे प्रकट करने का सुअवसर तुम्हें नहीं मिला.

BSB

11 I am not saying this out of need, for I have learned to be content regardless of my circumstances.

HINCV

11 यह मैं अभाव के कारण नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैंने हर एक परिस्थिति में संतुष्ट रहना सीख लिया है.

BSB

12 I know how to live humbly, and I know how to abound. In any and every situation I have learned the secret of being filled and being hungry, of having plenty and having need.

HINCV

12 मैंने कंगाली और भरपूरी दोनों में रहना सीख लिया है. हर एक परिस्थिति और हर एक विषय में मैंने तृप्‍त होने और भूखा रहने का भेद और घटना व बढ़ना दोनों सीख लिया है.

BSB

13 I can do all things through Christ who gives me strength.

HINCV

13 जो मुझे सामर्थ्य प्रदान करते हैं, उनमें मैं सब कुछ करने में सक्षम हूं.

BSB

14 Nevertheless, you have done well to share in my affliction.

HINCV

14 तुमने मेरी विषम परिस्थितियों में मेरा साथ देकर सराहनीय काम किया है.

BSB

15 And as you Philippians know, in the early days of the gospel, when I left Macedonia, no church but you partnered with me in the matter of giving and receiving.

HINCV

15 फ़िलिप्पॉयवासियो, ईश्वरीय सुसमाचार प्रचार के प्रारंभ में मकेदोनिया से यात्रा प्रारंभ करते समय तुम्हारे अतिरिक्त किसी भी कलीसिया से मुझे आर्थिक सहायता प्राप्‍त नहीं हुई;

BSB

16 For even while I was in Thessalonica, you provided for my needs again and again.

HINCV

16 इसी प्रकार थेस्सलोनिकेयुस में भी तुमने मेरी ज़रूरत में अनेक बार सहायता की.

BSB

17 Not that I am seeking a gift, but I am looking for the fruit that may be credited to your account.

HINCV

17 यह नहीं कि मैं आर्थिक सहायता पाने की इच्छा रखता हूं, परंतु मैं ऐसे प्रतिफल की कामना करता हूं, जिससे तुम्हारा लाभ बढ़ता जाए.

BSB

18 I have all I need and more, now that I have received your gifts from Epaphroditus. They are a fragrant offering, an acceptable sacrifice, well-pleasing to God.

HINCV

18 इपाफ़्रोदितॉस के द्वारा जो सहायता तुमने भेजी है, उससे मैंने सब कुछ प्राप्‍त किया है और अधिकाई में प्राप्‍त कर लिया है. यह मेरे लिए काफ़ी है. वह परमेश्वर के लिए मनमोहक सुगंध, ग्रहण योग्य बलि व आनंदजनक है.

BSB

19 And my God will supply all your needs according to His glorious riches in Christ Jesus.

HINCV

19 हमारे पिता परमेश्वर, अपने अपार धन के अनुरूप मसीह येशु में तुम्हारी हर एक ज़रूरत पूरा करेंगे.

BSB

20 To our God and Father be glory forever and ever. Amen.

HINCV

20 परमेश्वर हमारे पिता की महिमा युगानुयुग बनी रहे, आमेन.

BSB

21 Greet all the saints in Christ Jesus. The brothers who are with me send you greetings.

HINCV

21 मसीह येशु में सभी पवित्र लोगों को मेरी शुभकामनाएं. मेरे साथी भाई बहनों की ओर से तुम्हें शुभकामनाएं.

BSB

22 All the saints send you greetings, especially those from the household of Caesar.

HINCV

22 तथा सभी पवित्र लोगों की ओर से अभिनंदन, विशेषकर कयसर के घराने की ओर से.

BSB

23 The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit.

HINCV

23 तुम पर प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ बना रहे. आमेन!

Questions about Philippians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.