Philippians 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Therefore, my brothers, whom I love and long for, my joy and crown, that is how you must stand firm in the Lord, my beloved.

HINIRV

1 इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयों, जिनमें मेरा जी लगा रहता है, जो मेरे आनन्द और मुकुट हो, हे प्रिय भाइयों, प्रभु में इसी प्रकार स्थिर रहो।

BSB

2 I urge Euodia and Syntyche to agree with each other in the Lord.

HINIRV

2 मैं यूओदिया से निवेदन करता हूँ, और सुन्तुखे से भी, कि वे प्रभु में एक मन रहें।

BSB

3 Yes, and I ask you, my true yokefellow, to help these women who have contended at my side for the gospel, along with Clement and the rest of my fellow workers, whose names are in the Book of Life.

HINIRV

3 हे सच्चे सहकर्मी, मैं तुझ से भी विनती करता हूँ, कि तू उन स्त्रियों की सहायता कर, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे अन्य सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।

BSB

4 Rejoice in the Lord always. I will say it again: Rejoice!

HINIRV

4 प्रभु में सदा आनन्दित रहो; मैं फिर कहता हूँ, आनन्दित रहो।

BSB

5 Let your gentleness be apparent to all. The Lord is near.

HINIRV

5 तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रगट हो। प्रभु निकट है।

BSB

6 Be anxious for nothing, but in everything, by prayer and petition, with thanksgiving, present your requests to God.

HINIRV

6 किसी भी बात की चिन्ता मत करो; परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख उपस्थित किए जाएँ।

BSB

7 And the peace of God, which surpasses all understanding, will guard your hearts and your minds in Christ Jesus.

HINIRV

7 तब परमेश्वर की शान्ति, जो सारी समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी। (यशा. 26:3)

BSB

8 Finally, brothers, whatever is true, whatever is honorable, whatever is right, whatever is pure, whatever is lovely, whatever is admirable—if anything is excellent or praiseworthy—think on these things.

HINIRV

8 इसलिए, हे भाइयों, जो-जो बातें सत्य हैं, और जो-जो बातें आदरणीय हैं, और जो-जो बातें उचित हैं, और जो-जो बातें पवित्र हैं, और जो-जो बातें सुहावनी हैं, और जो-जो बातें मनभावनी हैं, अर्थात्, जो भी सद्गुण और प्रशंसा की बातें हैं, उन्हीं पर ध्यान लगाया करो।

BSB

9 Whatever you have learned or received or heard from me, or seen in me, put it into practice. And the God of peace will be with you.

HINIRV

9 जो बातें तुम ने मुझसे सीखी, और ग्रहण की, और सुनी, और मुझ में देखीं, उन्हीं का पालन किया करो, तब परमेश्वर जो शान्ति का सोता है तुम्हारे साथ रहेगा।

BSB

10 Now I rejoice greatly in the Lord that at last you have revived your concern for me. You were indeed concerned, but you had no opportunity to show it.

HINIRV

10 मैं प्रभु में बहुत आनन्दित हूँ कि अब इतने दिनों के बाद तुम्हारा विचार मेरे विषय में फिर जागृत हुआ है; निश्चय तुम्हें आरम्भ में भी इसका विचार था, पर तुम्हें अवसर न मिला।

BSB

11 I am not saying this out of need, for I have learned to be content regardless of my circumstances.

HINIRV

11 यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूँ; क्योंकि मैंने यह सीखा है कि जिस दशा में हूँ, उसी में सन्तोष करूँ।

BSB

12 I know how to live humbly, and I know how to abound. In any and every situation I have learned the secret of being filled and being hungry, of having plenty and having need.

HINIRV

12 मैं दीन होना भी जानता हूँ और बढ़ना भी जानता हूँ; हर एक बात और सब दशाओं में मैंने तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।

BSB

13 I can do all things through Christ who gives me strength.

HINIRV

13 जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ ।

BSB

14 Nevertheless, you have done well to share in my affliction.

HINIRV

14 तो भी तुम ने भला किया कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए।

BSB

15 And as you Philippians know, in the early days of the gospel, when I left Macedonia, no church but you partnered with me in the matter of giving and receiving.

HINIRV

15 हे फिलिप्पियों, तुम आप भी जानते हो कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैंने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी कलीसिया ने लेने-देने के विषय में मेरी सहायता नहीं की।

BSB

16 For even while I was in Thessalonica, you provided for my needs again and again.

HINIRV

16 इसी प्रकार जब मैं थिस्सलुनीके में था; तब भी तुम ने मेरी घटी पूरी करने के लिये एक बार क्या वरन् दो बार कुछ भेजा था।

BSB

17 Not that I am seeking a gift, but I am looking for the fruit that may be credited to your account.

HINIRV

17 यह नहीं कि मैं दान चाहता हूँ परन्तु मैं ऐसा फल चाहता हूँ, जो तुम्हारे लाभ के लिये बढ़ता जाए।

BSB

18 I have all I need and more, now that I have received your gifts from Epaphroditus. They are a fragrant offering, an acceptable sacrifice, well-pleasing to God.

HINIRV

18 मेरे पास सब कुछ है, वरन् बहुतायत से भी है; जो वस्तुएँ तुम ने इपफ्रुदीतुस के हाथ से भेजी थीं उन्हें पाकर मैं तृप्त हो गया हूँ, वह तो सुखदायक सुगन्ध और ग्रहण करने के योग्य बलिदान है, जो परमेश्वर को भाता है। (इब्रा. 13:16)

BSB

19 And my God will supply all your needs according to His glorious riches in Christ Jesus.

HINIRV

19 और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।

BSB

20 To our God and Father be glory forever and ever. Amen.

HINIRV

20 हमारे परमेश्वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

BSB

21 Greet all the saints in Christ Jesus. The brothers who are with me send you greetings.

HINIRV

21 हर एक पवित्र जन को जो यीशु मसीह में हैं नमस्कार कहो। जो भाई मेरे साथ हैं तुम्हें नमस्कार कहते हैं।

BSB

22 All the saints send you greetings, especially those from the household of Caesar.

HINIRV

22 सब पवित्र लोग, विशेष करके जो कैसर के घराने के हैं तुम को नमस्कार कहते हैं।

BSB

23 The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit.

HINIRV

23 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे।

Questions about Philippians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.