Psalms 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Why, O LORD, do You stand far off? Why do You hide in times of trouble?

HINIRV

1 हे यहोवा तू क्यों दूर खड़ा रहता है? संकट के समय में क्यों छिपा रहता है?

BSB

2 In pride the wicked pursue the needy; let them be caught in the schemes they devise.

HINIRV

2 दुष्टों के अहंकार के कारण दीन पर अत्याचार होते है; वे अपनी ही निकाली हुई युक्तियों में फँस जाएँ।

BSB

3 For the wicked man boasts in the cravings of his heart; he blesses the greedy and reviles the LORD.

HINIRV

3 क्योंकि दुष्ट अपनी अभिलाषा पर घमण्ड करता है, और लोभी यहोवा को त्याग देता है और उसका तिरस्कार करता है।

BSB

4 In his pride the wicked man does not seek Him; in all his schemes there is no God.

HINIRV

4 दुष्ट अपने अहंकार में परमेश्वर को नहीं खोजता; उसका पूरा विचार यही है कि कोई परमेश्वर है ही नहीं।

BSB

5 He is secure in his ways at all times; Your lofty judgments are far from him; he sneers at all his foes.

HINIRV

5 वह अपने मार्ग पर दृढ़ता से बना रहता है; तेरे धार्मिकता के नियम उसकी दृष्टि से बहुत दूर ऊँचाई पर हैं, जितने उसके विरोधी हैं उन पर वह फुँकारता है।

BSB

6 He says to himself, “I will not be moved; from age to age I am free of distress.”

HINIRV

6 वह अपने मन में कहता है कि “मैं कभी टलने का नहीं; मैं पीढ़ी से पीढ़ी तक दुःख से बचा रहूँगा।”

BSB

7 His mouth is full of cursing, deceit, and violence; trouble and malice are under his tongue.

HINIRV

7 उसका मुँह श्राप और छल और धमकियों से भरा है; उत्पात और अनर्थ की बातें उसके मुँह में हैं। (रोम. 3:14)

BSB

8 He lies in wait near the villages; in ambush he slays the innocent; his eyes watch in stealth for the helpless.

HINIRV

8 वह गाँवों में घात में बैठा करता है, और गुप्त स्थानों में निर्दोष को घात करता है, उसकी आँखें लाचार की घात में लगी रहती है।

BSB

9 He lies in wait like a lion in a thicket; he lurks to seize the oppressed; he catches the lowly in his net.

HINIRV

9 वह सिंह के समान झाड़ी में छिपकर घात में बैठाता है; वह दीन को पकड़ने के लिये घात लगाता है, वह दीन को जाल में फँसाकर पकड़ लेता है।

BSB

10 They are crushed and beaten down; the helpless fall prey to his strength.

HINIRV

10 लाचार लोगों को कुचला और पीटा जाता है, वह उसके मजबूत जाल में गिर जाते हैं।

BSB

11 He says to himself, “God has forgotten; He hides His face and never sees.”

HINIRV

11 वह अपने मन में सोचता है, “परमेश्वर भूल गया, वह अपना मुँह छिपाता है; वह कभी नहीं देखेगा।”

BSB

12 Arise, O LORD! Lift up Your hand, O God! Do not forget the helpless.

HINIRV

12 उठ, हे यहोवा; हे परमेश्वर, अपना हाथ बढ़ा और न्याय कर; और दीनों को न भूल।

BSB

13 Why has the wicked man renounced God? He says to himself, “You will never call me to account.”

HINIRV

13 परमेश्वर को दुष्ट क्यों तुच्छ जानता है, और अपने मन में कहता है “तू लेखा न लेगा?”

BSB

14 But You have regarded trouble and grief; You see to repay it by Your hand. The victim entrusts himself to You; You are the helper of the fatherless.

HINIRV

14 तूने देख लिया है, क्योंकि तू उत्पात और उत्पीड़न पर दृष्टि रखता है, ताकि उसका पलटा अपने हाथ में रखे; लाचार अपने आपको तुझे सौंपता है; अनाथों का तू ही सहायक रहा है।

BSB

15 Break the arm of the wicked and evildoer; call him to account for his wickedness until none is left to be found.

HINIRV

15 दुर्जन और दुष्ट की भुजा को तोड़ डाल; उनकी दुष्टता का लेखा ले, जब तक कि सब उसमें से दूर न हो जाए।

BSB

16 The LORD is King forever and ever; the nations perish from His land.

HINIRV

16 यहोवा अनन्तकाल के लिये महाराज है; उसके देश में से जाति-जाति लोग नाश हो गए हैं। (रोम. 11:26,27)

BSB

17 You have heard, O LORD, the desire of the humble; You will strengthen their hearts. You will incline Your ear,

HINIRV

17 हे यहोवा, तूने नम्र लोगों की अभिलाषा सुनी है; तू उनका मन दृढ़ करेगा, तू कान लगाकर सुनेगा

BSB

18 to vindicate the fatherless and oppressed, that the men of the earth may strike terror no more.

HINIRV

18 कि अनाथ और पिसे हुए का न्याय करे, ताकि मनुष्य जो मिट्टी से बना है फिर भय दिखाने न पाए।

Questions about Psalms 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.