Psalms 9

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “The Death of the Son.” A Psalm of David. I will give thanks to the LORD with all my heart; I will recount all Your wonders.

HINIRV

1 हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं तेरे सब आश्चर्यकर्मों का वर्णन करूँगा।

BSB

2 I will be glad and rejoice in You; I will sing praise to Your name, O Most High.

HINIRV

2 मैं तेरे कारण आनन्दित और प्रफुल्लित होऊँगा, हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊँगा।

BSB

3 When my enemies retreat, they stumble and perish before You.

HINIRV

3 मेरे शत्रु पराजित होकर पीछे हटते हैं, वे तेरे सामने से ठोकर खाकर नाश होते हैं।

BSB

4 For You have upheld my just cause; You sit on Your throne judging righteously.

HINIRV

4 तूने मेरे मुकद्दमे का न्याय मेरे पक्ष में किया है; तूने सिंहासन पर विराजमान होकर धार्मिकता से न्याय किया।

BSB

5 You have rebuked the nations; You have destroyed the wicked; You have erased their name forever and ever.

HINIRV

5 तूने जाति-जाति को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तूने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है।

BSB

6 The enemy has come to eternal ruin, and You have uprooted their cities; the very memory of them has vanished.

HINIRV

6 शत्रु अनन्तकाल के लिये उजड़ गए हैं; उनके नगरों को तूने ढा दिया, और उनका नाम और निशान भी मिट गया है।

BSB

7 But the LORD abides forever; He has established His throne for judgment.

HINIRV

7 परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है, उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिद्ध किया है;

BSB

8 He judges the world with justice; He governs the people with equity.

HINIRV

8 और वह जगत का न्याय धर्म से करेगा, वह देश-देश के लोगों का मुकद्दमा खराई से निपटाएगा। (भज. 96:13, प्रेरि. 17:31)

BSB

9 The LORD is a refuge for the oppressed, a stronghold in times of trouble.

HINIRV

9 यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊँचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊँचा गढ़ ठहरेगा।

BSB

10 Those who know Your name trust in You, for You, O LORD, have not forsaken those who seek You.

HINIRV

10 और तेरे नाम के जाननेवाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तूने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया।

BSB

11 Sing praises to the LORD, who dwells in Zion; proclaim His deeds among the nations.

HINIRV

11 यहोवा जो सिय्योन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति-जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!

BSB

12 For the Avenger of bloodshed remembers; He does not ignore the cry of the afflicted.

HINIRV

12 क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उनको स्मरण करता है; वह पिसे हुओं की दुहाई को नहीं भूलता।

BSB

13 Be merciful to me, O LORD; see how my enemies afflict me! Lift me up from the gates of death,

HINIRV

13 हे यहोवा, मुझ पर दया कर। देख, मेरे बैरी मुझ पर अत्याचार कर रहे है, तू ही मुझे मृत्यु के फाटकों से बचा सकता है;

BSB

14 that I may declare all Your praises—that within the gates of Daughter Zion I may rejoice in Your salvation.

HINIRV

14 ताकि मैं सिय्योन के फाटकों के पास तेरे सब गुणों का वर्णन करूँ, और तेरे किए हुए उद्धार से मगन होऊँ।

BSB

15 The nations have fallen into a pit of their making; their feet are caught in the net they have hidden.

HINIRV

15 अन्य जातिवालों ने जो गड्ढा खोदा था, उसी में वे आप गिर पड़े; जो जाल उन्होंने लगाया था, उसमें उन्हीं का पाँव फँस गया।

BSB

16 The LORD is known by the justice He brings; the wicked are ensnared by the work of their hands. Higgaion Selah

HINIRV

16 यहोवा ने अपने को प्रगट किया, उसने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फँस जाता है। (हिग्गायोन, सेला)

BSB

17 The wicked will return to Sheol—all the nations who forget God.

HINIRV

17 दुष्ट अधोलोक में लौट जाएँगे, तथा वे सब जातियाँ भी जो परमेश्वर को भूल जाती है।

BSB

18 For the needy will not always be forgotten; nor the hope of the oppressed forever dashed.

HINIRV

18 क्योंकि दरिद्र लोग अनन्तकाल तक बिसरे हुए न रहेंगे, और न तो नम्र लोगों की आशा सर्वदा के लिये नाश होगी।

BSB

19 Rise up, O LORD, do not let man prevail; let the nations be judged in Your presence.

HINIRV

19 हे यहोवा, उठ, मनुष्य प्रबल न होने पाए! जातियों का न्याय तेरे सम्मुख किया जाए।

BSB

20 Lay terror upon them, O LORD; let the nations know they are but men. Selah

HINIRV

20 हे यहोवा, उनको भय दिला! जातियाँ अपने को मनुष्यमात्र ही जानें। (सेला)

Questions about Psalms 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.